अडानी पावर प्लांट के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया , जामगांव के 43 छात्र-छात्राओं ने जाना औद्योगिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानक और करियर की संभावनाएँ
अडानी पावर प्लांट के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया *जामगांव के 43 छात्र-छात्राओं ने जाना औद्योगिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानक और करियर की संभावनाएँ* जामगांव, रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव के 43 छात्र-छात्राओं ने अडानी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, औद्योगिक संयंत्रों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों तथा ऊर्जा क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के चार व्याख्याता श्री गोपाल कृष्ण देवांगन, श्री सुरेश पटेल, सुश्री अंजलि आजमानी एवं श्रीमती मीना देवांगन भी शामिल रहे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि विद्युत संयंत्र में बिजली का उत्पादन किस प्रकार किया जाता है तथा इसके संचालन में विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं और उपकरणों की क्या भूमिका होती है। उन्हें औद्योगिक परिसर में सुरक्षा नियमों के पालन, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व से भी परिचित होने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने ऊर्...