सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अडानी पावर प्लांट के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया , जामगांव के 43 छात्र-छात्राओं ने जाना औद्योगिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानक और करियर की संभावनाएँ

 अडानी पावर प्लांट के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया

*जामगांव के 43 छात्र-छात्राओं ने जाना औद्योगिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानक और करियर की संभावनाएँ*



जामगांव, रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव के 43 छात्र-छात्राओं ने अडानी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, औद्योगिक संयंत्रों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों तथा ऊर्जा क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के चार व्याख्याता श्री गोपाल कृष्ण देवांगन, श्री सुरेश पटेल, सुश्री अंजलि आजमानी एवं श्रीमती मीना देवांगन भी शामिल रहे।



भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि विद्युत संयंत्र में बिजली का उत्पादन किस प्रकार किया जाता है तथा इसके संचालन में विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं और उपकरणों की क्या भूमिका होती है। उन्हें औद्योगिक परिसर में सुरक्षा नियमों के पालन, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व से भी परिचित होने का अवसर मिला।


विद्यार्थियों ने ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इंजीनियरिंग, तकनीकी शिक्षा, विद्युत एवं यांत्रिक क्षेत्र तथा औद्योगिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भविष्य निर्माण के अवसरों को समझने में यह भ्रमण उपयोगी रहा।


शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्रदान करना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यावहारिक समझ और व्यावसायिक जागरूकता विकसित करना था। इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को अपने विषयों को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने, जिज्ञासा विकसित करने और भविष्य के करियर के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण बनाने में सहायता करते हैं।

इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्राचार्य रमेश कुमार शर्मा एवं समस्त स्टॉफ की ओर से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।

टिप्पणियाँ

इन्हें भी पढ़ते चलें...

परदेसी राम वर्मा की चर्चित कहानी : दीया न बाती

आज हम एक महत्वपूर्ण कथाकार परदेशी राम वर्मा जी पर चर्चा को केंद्रित करेंगे। 18 जुलाई 1947 को दुर्ग छत्तीसगढ़ के लिमतरा गांव में जन्मे परदेशी राम वर्मा देश के महत्वपूर्ण कथाकारों में से एक हैं ।वे पूर्व में सेना में भी रहे हैं और भिलाई स्टील प्लांट में भी उन्होंने काम किया है। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से मानद डी.लिट्. की उपाधि प्राप्त परदेशी राम वर्मा की अनेक किताबें प्रकाशित हुई हैं उनमें सात कथा संग्रह एवम तीन उपन्यास प्रमुख हैं । वे हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों ही भाषाओं में सम गति से लेखन करते हैं ।वर्तमान में वे अगासदिया नामक त्रैमासिक पत्रिका के संपादक भी हैं।उनकी कहानियों की देशजता और जनवादी तेवर उन्हें प्रेमचंद की परंपरा के कहानीकार के रूप में स्थापित करता है। उनकी इस कहानी को हमने हंस के जुलाई 2019अंक से लिया है। सत्ता और कॉर्पोरेट तंत्र की मिलीभगत और उनके षड्यंत्र से गांव आज कैसे प्रभावित हैं  कहानी इसे आख्यान की तरह हुबहू सुनाती है । सारे दृश्य आंखों के सामने फिल्म की तरह चलने लगते हैं। ग्रामीणों को विकास का सपना दिखाकर उनकी जमीनों को छीनना आज का नया खेल है। इस खेल...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

प्रीति प्रकाश की कहानी : राम को जन्म भूमि मिलनी चाहिए

प्रीति प्रकाश की कहानी 'राम को जन्म भूमि मिलनी चाहिए' को वर्ष 2019-20 का राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान मिला है, इसलिए जाहिर सी बात है कि इस कहानी को पाठक पढ़ना भी चाहते हैं | हमने उनकी लिखित अनुमति से इस कहानी को यहाँ रखा है | कहानी पढ़ते हुए आप महसूस करेंगे कि यह कहानी एक संवेदन हीन होते समाज के चरित्र के दोहरेपन, ढोंग और उसके एकतरफा नजरिये को  किस तरह परत दर परत उघाड़ती चली जाती है | समाज की आस्था वायवीय है, वह सच के राम जिसके दर्शन किसी भी बच्चे में हो सकते हैं  , जो साक्षात उनकी आँखों के सामने  दीन हीन अवस्था में पल रहा होता है , उसके प्रति समाज की न कोई आस्था है न कोई जिम्मेदारी है | "समाज की आस्था एकतरफा है और निरा वायवीय भी " यह कहानी इस तथ्य को जबरदस्त तरीके से सामने रखती है | आस्था में एक समग्रता होनी चाहिए कि हम सच के मूर्त राम जो हर बच्चे में मौजूद हैं , और अमूर्त राम जो हमारे ह्रदय में हैं , दोनों के प्रति एक ही नजरिया रखें  | दोनों ही राम को इस धरती पर उनकी जन्म भूमि  मिलनी चाहिए, पर समाज वायवीयता के पीछे जिस तरह भाग रहा है, उस भागम भाग से उपजी संवेदनही...

अच्युतानंद मिश्र युवा कवि आलोचक का वक्तब्य: छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

प्र भात त्रिपाठी का उपन्यास "किस्सा बेसिर पैर" वस्तुकृत हो रहे मनुष्य के भीतर गैर वस्तुकृत चेतना और प्रेम को स्थापित करता है- युवा कवि आलोचक अच्युतानंद मिश्र     अच्युतानंद मिश्र  प्रभात त्रिपाठी की आलोचना और उनके रचनात्मक लेखन को केंद्र में रखकर मेरे जेहन में एक प्रश्न है और जहां से मैं अपनी बात शुरू करने जा रहा हूँ ।  हम सरलीकरण के लिए दो कोटि लेखकों की बनाएं ... एक वो जो किसी ख़ास विधा में पूरे जीवन लिखते हैं और एक उस तरह के लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं ।  वे लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं मसलन प्रभात त्रिपाठी जो आलोचना भी लिखते हैं , कविता भी लिखते हैं, कहानी और उपन्यास भी लिखते हैं । यह विधाओं के अतिक्रमण का जो मामला है उसमें इस बीच क्या लेखक की कोई केन्द्रीय प्रवृत्ति मौजूद रहती है जो उसकी आलोचना में भी हो, उसके रचनात्मक लेखन  में भी हो ? क्या इस तरह की किसी केन्द्रीयता की खोज कोई अर्थ रखती है? या वहां से उस लेखक को जानने समझने में कोई मदद मिल सकती है ?  फर्ज कीजिए कि इस सवाल को मैं इसलिए भी उठा रहा हूँ कि हमारे सामने इस तरह के ...

आलोचक नन्द किशोर आचार्य का महत्वपूर्ण वक्तब्य : छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

  ब तौर आलोचक प्रभात त्रिपाठी किसी कविता के पास, किसी कहानी के पास या किसी उपन्यास के पास उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जाते हैं जिस तरह कि वे स्वयं की रचना के पास जाते हैं   -  आलोचक नंद किशोर आचार्य  आयोजन में बोलते हुए आलोचक नंदकिशोर आचार्य आलोचना का मतलब है आलोचन। पूर्णता से  उसको  समझने की कोशिश । अगर वो आप नहीं करते हैं , आपने यह तय कर लिया कि सिर्फ दाखिल करना है या खारिज करना है कि ये अच्छा कवि है या अच्छा कवि नहीं है तब तो आपके लिए कविता अन्वेषण नहीं है । आपके लिए कविता  अपने पूर्व निर्धारित विचारों का स्थापन भर है और उसके विरोध में आने वाले विचारों को खारिज करने का एक बहाना भर है।अच्छा आलोचक किसी को खारिज नहीं करता, वह उसमें से कुछ ढूँढ़ कर निकालता है और उस प्रक्रिया में आलोचना का जन्म होता है । प्रभात त्रिपाठी किसी पूर्व निर्धारित प्रतिमान को लेकर के या किसी पूर्व निर्धारित थियरी को लेकर के कविता के पास , कला के पास या उपन्यास के पास नहीं जाते । वे जाते हैं एक पाठक के रूप में उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जिसके साथ कि वे स्वयं अपनी रचना में ज...

रायगढ़ का कमला नेहरू पार्क : इतिहास और स्मृतियां Raigarh ka kamla neharu park: Itihas aur smritiyan

रायगढ़ के ह्रदय स्थल चक्रधर नगर चौक में स्थित है कमला नेहरू पार्क। यह पार्क शहर की जरूरतों के हिसाब से  वर्तमान में शहर के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | यहां बच्चे बूढ़े युवा सारे लोग सुबह शाम स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती के हिसाब से नियमित आते जाते हैं और यह जगह इस अवधि में गुलज़ार रहता है । मैं यहाँ से निकटस्थ किरोड़ीमल साइंस कॉलेज में सन 1983 में बी.एस-सी.में एडमिशन लिया था और एम.एस-सी.मैंने वहीं पूरी की । इन पांच छः सालों के दरमियान इस जगह के सामने की सड़क से होकर हम लोगों का अक्सर आना जाना होता था ।  यह पार्क उन दिनों उतना विकसित नहीं हुआ था इसलिए इसने इस तरह कभी मेरा ध्यान नहीं खींचा था । मैं बीच-बीच में भी कभी कभार वहां जाया करता था। आज 26 मार्च 2023 को बहुत दिनों  बाद वहां गया तो वहां के परिसर की सुंदरता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई । इस पार्क को निर्मित हुए भी 35 साल गुजर चुके हैं और इन 35 सालों में इस शहर ने बहुत कुछ बदलाव देखा है।इसका निर्माण अस्सी के दशक में  हुआ और इसका रख रखाव नगर पालिका रायगढ़ के माध्यम से ही उस समय हुआ करती था। धीरे धीरे फिर इसका थोड़ा बहु...

बल सर को याद करते हुए- लेखक, विचारक प्रो. हेमचन्द्र पांडेय

रायगढ़ अनेक प्रतिभाओं को जन्म देने वाली भूमि रही है। रायगढ़ से लगभग 15 किलोमीटर दूर झलमला नामक गांव में जन्मे प्रोफेसर डॉ दर्शन सिंह बल उन्हीं प्रतिभाओं में से एक रहे हैं जिन्होंने इस भूमि को थोड़ा और समृद्ध किया। तकनीकी क्षेत्र में अध्यापन की विशेषज्ञता के साथ साथ उनके भीतर की वैचारिकी भी उनकी एक खास विशेषता रही है।आज 17 मार्च को उनका जन्म दिन है।उनकी किताब मैं हूँ कौन की वैचारिकी के बहाने उनकी स्मृतियों पर प्रकाश डाल रहे हैं प्रोफेसर हेमचन्द्र पांडेय ! प्रोफेसर हेमचंद्र पांडेय  की पहचान लेखक होने के साथ साथ साहित्य के एक गम्भीर अध्येता के रूप में हमेशा से हम सबके बीच रही है।उनकी ओर से लिखे गए इस आलेख के माध्यम से डॉ.दर्शन सिंह बल के व्यक्तित्व और कृतित्व को समझना हमारे लिए थोड़ा और आसान हुआ है। - रमेश शर्मा, संपादक: अनुग्रह. (डॉक्टर दर्शन सिंह बल , जन्म तिथि 17 मार्च)  बल सर को याद करते हुए इस लेख का शीर्षक जरूर " बल सर को याद करते हुए " दिया गया है लेकिन, सच तो यह है कि उन्हें भुलाना कभी संभव ही न हो सका।   कोविड की महामारी ने जब हम से उन्हें छीन लिया, तब ऐसा लगा...

'कोरोना की डायरी' का विमोचन

"समय और जीवन के गहरे अनुभवों का जीवंत दस्तावेजीकरण हैं ये विविध रचनाएं"    छत्तीसगढ़ मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष सुशीला साहू के सम्पादन में प्रकाशित किताब 'कोरोना की डायरी' में 52 लेखक लेखिकाओं के डायरी अंश संग्रहित हैं | इन डायरी अंशों को पढ़ते हुए हमारी आँखों के सामने 2020 और 2021 के वे सारे भयावह दृश्य आने लगते हैं जिनमें किसी न किसी रूप में हम सब की हिस्सेदारी रही है | किताब के सम्पादक सुश्री सुशीला साहू जो स्वयं कोरोना से पीड़ित रहीं और एक बहुत कठिन समय से उनका बावस्ता हुआ ,उन्होंने बड़ी शिद्दत से अपने अनुभवों को शब्दों का रूप देते हुए इस किताब के माध्यम से साझा किया है | सम्पादकीय में उनके संघर्ष की प्रतिबद्धता  बड़ी साफगोई से अभिव्यक्त हुई है | सुशीला साहू की इस अभिव्यक्ति के माध्यम से हम इस बात से रूबरू होते हैं कि किस तरह इस किताब को प्रकाशित करने की दिशा में उन्होंने अपने साथी रचनाकारों को प्रेरित किया और किस तरह सबने उनका उदारता पूर्वक सहयोग भी किया | कठिन समय की विभीषिकाओं से मिलजुल कर ही लड़ा जा सकता है और समूचे संघर्ष को लिखि...

रायगढ़ के राजाओं का शिकारगाह उर्फ रानी महल raigarh ke rajaon ka shikargah urf ranimahal.

  रायगढ़ के चक्रधरनगर से लेकर बोईरदादर तक का समूचा इलाका आज से पचहत्तर अस्सी साल पहले घने जंगलों वाला इलाका था । इन दोनों इलाकों के मध्य रजवाड़े के समय कई तालाब हुआ करते थे । अमरैयां , बाग़ बगीचों की प्राकृतिक संपदा से दूर दूर तक समूचा इलाका समृद्ध था । घने जंगलों की वजह से पशु पक्षी और जंगली जानवरों की अधिकता भी उन दिनों की एक ख़ास विशेषता थी ।  आज रानी महल के नाम से जाना जाने वाला जीर्ण-शीर्ण भवन, जिसकी चर्चा आगे मैं करने जा रहा हूँ , वर्तमान में वह शासकीय कृषि महाविद्यालय रायगढ़ के निकट श्रीकुंज से इंदिरा विहार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक मोड़ पर मौजूद है । यह भवन वर्तमान में जहाँ पर स्थित है वह समूचा क्षेत्र अब कृषि विज्ञान अनुसन्धान केंद्र के अधीन है । उसके आसपास कृषि महाविद्यालय और उससे सम्बद्ध बालिका हॉस्टल तथा बालक हॉस्टल भी स्थित हैं । यह समूचा इलाका एकदम हरा भरा है क्योंकि यहाँ कृषि अनुसंधान केंद्र के माध्यम से लगभग सौ एकड़ में धान एवं अन्य फसलों की खेती होती है।यहां के पुराने वासिंदे बताते हैं कि रानी महल वाला यह इलाका सत्तर अस्सी साल पहले एकदम घनघोर जंगल हुआ करता था ...

परिधि शर्मा की कहानी "एक साधारण आदमी की मौत"

कहानी "एक साधारण आदमी की मौत"  में छत्तीसगढ़ के जनजीवन का जीवंत चित्रण है।आज भी वहां की बड़ी आबादी सब्जियों के लघु व्यापार में संलग्न है और इस लघु व्यापार में संलग्न लोग जो मुख्यतः श्रमिक वर्ग से आते हैं, वहां से गुजरने वाली लोकल पैसेंजर गाड़ियों का उपयोग करते हैं।ये लोकल गाड़ियां ऐसे श्रमिक वर्ग के लिए जीवन रेखा की तरह हैं जिसमें कोई संभ्रांत आदमी कभी बैठ जाए तो वह इन श्रमिकों के प्रति तिरस्कार का भाव व्यक्त करने से नहीं रह पाता। कहानी में वर्गभेद को लेकर एक महीन सी रेखा लेखिका ने खींचने की कोशिश करी है।  मूलतः व्यक्ति अपने बचपन या किशोरावस्था में मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण रहता है। इस कहानी में प्रशांत नामक युवक के चरित्र से भी लगता है कि कभी वह भी अपने बचपन और अपनी किशोरावस्था में मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण रहा होगा पर जैसे-जैसे जीवन में वह आगे बढ़ता है, नौकरी करने के उपरांत  सुख सुविधाओं से लैस होकर अपना जीवन जीने लगता है तो दूसरों के प्रति सोचने समझने , उनकी चिंता करने के लिए उसके जीवन में कोई जगह नहीं है। जीवन की आपाधापी में वह खुद में ही सिमट कर अपना जीवन जीने लगत...