सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बंधु पुष्कर की कविताएं

बंधु पुष्कर की कविताएं , इधर  युवाओं द्वारा रची जा रही कविताओं से थोड़ी भिन्नता लिए हुए सामने आती हैं।ये कविताएँ भिन्न इस अर्थ में हैं कि इनमें बदलते समय के साथ बह जाने की आकुलता नहीं दिखाई देती। उनकी कविताओं में अपने समय को ठहरकर देखने का न केवल संयम है बल्कि इस संयम में भाव और विचार की सम्यक जुगलबंदी भी है। पूरी दुनिया में आज जीवन के जरूरी मूल्यों को पीछे छोड़कर बाज़ारू समय के साथ भागने की एक होड़ सी मची है। ऐसे समय में भी जीवन के परंपरागत मूल्यों की पहचान कराने के साथ साथ बन्धु पुष्कर की कविताएं उन्हें बचाए रखने का आग्रह करती हैं। 'मेरे शहर के लड़के पतंगबाज़ नहीं रहे' जैसी उनकी कविता इन्हीं संदर्भों को स्थापित करती है। प्रेम को नई तरह से देखने का नज़रिया भी एक वैचारिक तरलता के साथ उनकी कविताओं में विद्यमान है।  इन कविताओं में जीवन एवं इतिहास बोध भी दबे पांव आते हैं और एक जीवंत सा संवाद स्थापित करते हैं। बंधु पुष्कर की इन कविताओं को पढ़कर जीवन में बहुत पीछे छूट गयी चीजों की स्मृतियां मन के भीतर चलकर भी आने लगती हैं और एक हलचल सी मचाती हैं। एक कोमल सी वैचारिक तरलता होते हुए भी इन कविताओं में समय और समाज की अव्यवस्था के विरूद्ध एक प्रखर विरोध का स्वर भी सुनाई पड़ता है जो  कविता का एक जरुरी धर्म भी है। यह कहना कि बंधु पुष्कर के भीतर आगत का एक संभावनाशील कवि बैठा है, अतिशयोक्ति नहीं होगी। उनकी कविताओं को पढ़ते हुए मन में यह बात हमारे भीतर ध्वनित भी होने लगती है।

तो आईए इस बार बन्धु पुष्कर की कविताओं से आपका परिचय करवाते हैं-


मेरे शहर के लड़के कभी पतंगबाज नही रहे

______________________

बांस-बबूल और बरगद के झुरमुठों से भरे जंगल बीच

कोयल-मैना और गौरैय्यों की आवाज़ को सुरक्षित रखते 

मेरे शहर के लड़के कभी पतंगबाज नही रहे

जीवन की डोर दूसरों के हाथ में दिए

उनके इशारों पर आकाश में उड़ना उन्होंने नहीं सीखा

पेंच लड़ाकर, डोर काट देने का हुनर भी उन्हें कभी नहीं आया

जैसे गले मिल घोंप दिया जाता हो कोई खंजर – चुपके से।


सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर

शीत के प्रभाव को कम करता 

बादलों के खुलने का समय है यह 'मध्य-जनवरी' का,

गुलाबी सर्दी को चीरती हुई रोशनदान से आती पीली धूप का,

यह सरसों के फूलों में सूरज के खिलने का समय है।


ठंडी-ठंडी फर्श पर गुनगुनी धूप पड़ने के बाद –

बिटिया दौड़ती दूर तक नाज़ुक पैरों से।

मां ने बनाया है आज –

तिल-गुड़ का लड्डू,

नए पिसान का चिला और दूध-फरा।

कोठे में बंधी गाय रंभा रही है आज सुबह ही से 

शायद बाहर धूप में आना चाहती हो

शायद! सभी आना चाहते हों ?

इस तरह हमने इस्तकबाल किया है नए साल का


सुना है –

महानगरों में 'पतंगबाजी' की एक प्रतियोगिता होती है?

आकाश में उड़ते हुए छोटे-विमान सरीखे पतंग को कांट देने वाला जीतता इस खेल में ?

मिलते हैं कई पुरस्कार 

आते हैं बड़े-बड़े नेता-अभिनेता उन आयोजनों में

पर उनके कारीगर हैं पूर्णतः महरूम इनसे – अभी तक।


जबकि 

मेरे शहर के घर, जंगलों से बनते हैं 

उन घरों में चूल्हे जंगलों से जलते हैं,

मेरे शहर की बिजली भी जंगलों से आती है,

और मेरे शहर का प्रेम भी जंगलों में लिखा जाता है।

इसके अलावा इन जंगलों के एक अतिरिक्त फाँस का प्रयोग भी चुभता है मुझे

इन पतंगों में त्रिकोण लगी काड़ियां, उन्हीं जंगलों से आती  हैं

जो तुम्हारे लिए है यह एक शौकिया खेल मात्र।


कबूतरों और बगुलों ने अपने पूर्वजों को याद करते हुए–

शोक माह मनाया है इस वर्ष– पहली बार !


इसके उलट मेरे शहर में एक भी पतंग दिखती नहीं क्यों? अब।

शायद–

कांच से बने मांजों के 'मौत का फंदा' बन जाने का खतरा हो,

पड़ोस का बच्चा मुख्य उंगली गँवा बैठा था पिछली दफ़ा,

मेरे आंगन में हर रोज़ आता कबूतर पंख फड़फड़ाता फॅंसा रहा बिजली के तारों पर 

और चूता रहा उसके चोंच से खून कई दिनों तक

पश्चिम और उत्तर के लोगों ने इसे जाने क्यों मौत का खेल बना दिया

नाज़ुक-सी उँगलियों में जानलेवा तार फंसा दिया

जंगलों के खिलाफ़ घुसपैठ की संस्कृति का असर है ये–

जान जोखिम में डाल पतंग लूटने को खेल बना दिया।


पतंग के आकार में हर शाम यहां बगुलों का एक झुंड

पास के मैदान से टाऽ..टाऽ.. करता हुआ जाता है।

मेरे शहर के लड़कों का खेल कबड्डी है, फुटबॉल है, हॉकी है।

उन्होंने धनुष चलाया, तलवार उठाई, भाला फेंके

पर मेरे शहर के लड़के कभी पतंगबाज नहीं रहे।


प्रेम में होते हुए

____________

प्रेम करते हुए इंसान को

सब कुछ कह देना चाहिए

सब कुछ लिख देना चाहिए

छोटी-से-छोटी चीज़ भी नहीं चाहिए छोड़नी

रखना चाहिए सबकुछ विस्तार से अपनी स्मृति में।


मसलन –

आज मेरे गमले से गुलाब की एक कली निकल आई है।

या

मेरी बालकनी में सुबह एक कबूतर आया था।

यहाँ तक कि 

मैने आज चाय बनाई।

पता नहीं, इसमें बताने जैसा क्या है

पर, इतनी सामान्य-सी घटना भी वह बता देना चाहता है।


अपनी खुशियों का साहचर्य बना लेना

या

किसी की गहन भावनाओं का साक्षी हो जाना

गेहूँ की बालियों को छूते हुए

सरसों के खेतों के बीच से आते राजकुमार की कल्पना से अधिक रूमानी होता है।


प्रेम करते हुए इंसान 

महाकाव्य रच सकता है,

शिलाओं का सेतु बांध सकता है।

तो

ताजमहल बनाकर कर सकता है उसे दुनिया के हवाले

तो कहीं

पहाड़ का सीना चीरकर उससे निकाल सकता है रास्ता।


मुमकिन है –

प्रेम में इंसान कर्ता होकर नहीं रहता।


प्रेम में होते हुए इंसान को किसी का डर नहीं होता

न तो दीवारों के चुन जाने का,

न ही ताबूत में दफन हो जाने का,

न तो विश्व की महान शक्ति उसका कुछ कर सकती है

और न कोई आपदा उसे निगल ही सकती है।


डर होता है तो बस

साथ पकड़ कर चलने वाले हाथों के छूट जाने का

जिस्म-ओ-जान के अलग होने का।


प्रेम में होते हुए इंसान

इस दुनिया मे रहकर भी

बुन लेता अपने लिए एक अलग दुनिया

हो जाता है सबके अनुकूल

ये सृष्टि लगने लगती है और.. और.. 

सहज! सुन्दर! सत्य!

आसान नहीं है यूँ तुष्ट हो जाना कहीं भी 

अंजुरी भर पानी ही से


किसी कवि ने कहा था –

प्रेम में होते हुए इंसान को सब कुछ कह देना चाहिए।

सब कुछ…

यहाँ तक कि किसी और से प्रेम होने वाली बात भी नहीं चाहिए छुपानी

इससे रिश्ते कमज़ोर नहीं होते

यदि होतें हैं ? तो समझ लीजिए

उसे और मजबूत होने की ज़रूरत है।


निजी अनुभूति 

____________

लोगों में बेहतर होने की बढ़ती ख्वाहिशों के बीच

नहीं चाहता कोई बेहतरी खुद की

अच्छा होना एक सामाजिक दबाव जैसा लगता है

और किसी किस्म के दबाव में नहीं 

पहचाना जाना चाहता खुद का झूठा चरित्र।


कोमल हाथों से तालियाँ पीटते व

मासूम अधरों से मुसलसल जयकारें लगाते 

सड़कों पर भक्तिगीत गाते लोगों को देखकर

उनमें शामिल न होना

ख़ुद के अधर्मी घोषित होने के लिए पर्याप्त है इन दिनों

तिस पर कोई टिप्पणी लिंचिंग के लिए उतनी ही काफ़ी 


देह में उठती जुम्बिश एक छलावा है।

बाहर बिकती जाहिलियत का जवाब -

बस मौन रहकर देता हूँ सभ्य! होने के अभिनय के साथ।

ईमान की कीमत नीलाम होती है बाजार में

जिसे देख, हृदय में पसरे सन्नाटे के सिवा ख़ामोशी के कोई दूसरी ज़बान नहीं सूझती।


दुचित्ते व्यवहार को झेलकर हर वहम-शाम में 

जादुई शब्दजाल द्वारा फँस जाता हूँ – हमेशा।

वैसे वक्त अपने उन तजुर्बों को दोहराया जाना जरूरी हो जाता है जिसने जिंदगी का सलीका सिखाया

जीवन में कुदरती करिश्माओं पर यकीन करने जैसी मिथक को तोड़कर

जब मैंने चुनी थी अपनी निजी अनुभूति।


जीने की खातिर दो वक्त की रोटी या 

हथेली पर दिनभर की रोज़ी रख दी जाने पर 

हुक्मरानों के गुणगान में कसीदे लिखना

बनाता है तुम्हे देश का सच्चा नागरिक और

अपनी निष्ठा किसी मठ पर बनाए रखना घोषित करता हो सच्चा देशभक्त।


मुँह में ज़बान रखते हुए भी शांत रहने का हुनर आ गया है।

समझौतापरस्त दुनिया ने सीखा दी है

आँखों-देखी हाल के बयान खातिर

किसी जासूस भाषा में न कहना 

न ही किसी तकनीकी हाथ से लिखना।


सवाल करने के एवज में अपनी अगली पीढ़ियों के भविष्य का भय 

सालता है अंदर तक।

खूबसूरत शाम की दिलफरेब दास्तान सुनाने नहीं सूझता कोई शब्द ! 


ज़िंदा रहने के बदले में झूठा विनयगान अब मेरे बस में नहीं।


मीन कथा

(हरण की गई एक कमसिन लड़की की कहानी)

______________________________

पुराणों में सुना था –

दुनिया को बचाने 'विष्णु ने मत्स्यावतार लिया’

जिससे राजा का अस्तित्व और प्रजा की लाचारी भी बची रही।

साथ-ही बचा रहा बड़ी मछली द्वारा छोटी मछली को खाए जाने का मत्स्य न्याय!

नक्षत्रों की ज्योतिषाई भाषा में "मीन को एक राशि" बताकर मिथक गढ़ा गया

जिसका स्वामी गुरु अर्थात 'ब्रहस्पति' को बताया गया

मानों सोलह साल की एक कन्या ब्याह दी गई हो किसी अधेड़ पुरुष से।


एक कमसिन मीन! के जोबन की मादकता देख राजा उस पर मुग्ध हो गया।

अपनी ओर आती समुद्र की लहरों को वक्र-काटती 

उसकी देह सुंदर आकार में ढल चुकी थी,

उसमे कांति आ चुकी थी।

तब मदहोश राजा ने समुद्र को अपनी जागीर समझ बिछाया जाल।

एक रोज़ उसने समुद्र से पकड़ ले आयी वो खूबसूरत मछली

राजकमल चौधरी के शब्द में "मरी हुई मछली" – ज़िंदा देह में। 


जिसे देखकर एक आशिक मिजाज़ कवि ने कहा –

'आँखों में नमक इस कदर समाया है तुम्हारे

जैसे घुला हो पूरे सागर भर में नीला रंग

मछलियां पीती हैं जिससे साॅंसे

और हर बुलबुले के साथ छोड़ती हैं अपनी जादुई गंध इस असीम आकाश में'।


लोभ और छल का व्यवसाय करती इस दुनिया ने 

खुद ही, दुनिया होने की एकमात्र खूबसूरती को नष्ट कर दिया है–

कि इस परिधि से बाहर निकलना मर जाना है उसके लिए।

अब प्रशंसा और पुरस्कार रूपी चारा लटका है चारों ओर

किसी दशक के महान कवि ने कहा था -

"मुझसे प्रेम करो जैसे मछलियां लहरों से करती हैं ... जिनमें वह फॅंसने नहीं आतीं"

ये वाक्य उस रूमानी कवि की 

रम्य कल्पनाओं और आह्लादित क्रीडाओं की ऊब चुकी पंक्ति के सिवा कुछ भी नहीं।


इसी तरह बचपन में एक गीत सुना था–"मछली जल की रानी है"

आज महसूस कर रहा हूं – हर रानी पर केवल राजा का हक होता है।


अब लोग मछलियां नही फांसते केवल भक्षण और व्यापार खातिर

फांसते हैं।

उससे खेलने के लिए भी

जो सबसे खूबसूरत और आकर्षक होती है

मछवार का पहला शिकार भी वही होती है

जैसे 'खूबसूरत होने का श्राप' मिला हो किसी ऋषि द्वारा।


शो-केस नुमा सुंदर काँच के घड़े में जलप्लावन करती वो युवा मछली

पूरब-से-पश्चिम, एक छोर-से-दूसरी छोर जल-क्रीड़ा करती हुई गाती है प्रेम गीत।

नीचे से उठती जो पानी को चीरते हुए अचानक

मानों ब्रह्मांड के उस पार जाना चाहती हो – एक ही छलांग में।

बेबसी ओढ़ सो जाती हर रात,

ख़ामोशी झलकती उसकी आंखो में हमेशा।

थक चुका उसका साहस अब कमज़ोर पड़ने लगा था।

कोने में दुबक सोचने लगती कभी-कभी – 

शीशमहल रूपी इस कफ़स को चूर कर देने की कोई जादुई युक्ति...


राजा लेता हर शाम उसकी ख़बर –

देख-रेख और तीमारदारी को लगी थी कई सेविकाएँ।

वहीं,

राजा का बेटा देखता मछली की हर आहट को बड़ी गौर से, ताकता!

घण्टों बातें करता अनुराग की, खुद के जल्दी युवा होने की, उसे दुल्हन बनाने की

या बन जाने की खुद एक मछली।

दिन-रात, सुबह-ओ-शाम रखता ख्याल

बचाता उसे हर शिकारी नज़र से।

दूर रखता अश्लील ज़हनियत से।

सपने देखता साथ हवाओं में तैरने के, 

उसकी मुक्ति के –


लेकिन सबब ये हुआ 

कि आँखों से क्रंदन गान सुनाती-सुनाती वो युवा मछली

एक दिन मर गई

(या मार दी गई, उसपर राजकुमार का प्रेम बढ़ता देखकर)।

राजमहल में पसरा चारों ओर सन्नाटा

शोक से राजकुमार एकदम बेहाल-व्याकुल-बेचैन

मृष्क्लान देह , हृदय गति अतितेज, तपती-देह 

सूझता न कुछ भी।


एक रोज़ राजा फिर निकला सज-धज कर पूरी सेना के साथ–

अपनी वासना मिटाने।

राजकुमार का मन बहलाने

उसने पहले ही 

कई जगह और, उस जैसा कोई फांसने! 

चारा छोड़ रखा था।


प्रेम का अनुवाद नहीं होता

_____________________

तुम्हारी भाषा में संगीत सुनते 

नहीं पड़ती अब मुझे किसी अनुवाद की जरूरत

भाषाओं का स्पर्श इस कदर शामिल है मुझमें

कि

अगला अंतरा मुझे ला खड़ा कर देता है वहीं

जिसे बुना गया होगा किसी हिज़्र-याद में तिरस्कृत नदी किनारे

लघु उपमनों से बांधकर

जो मेरी आँखों से कभी देखा न गया।


प्रियमईना! प्रेम का अनुवाद नहीं होता

न ही इसके लिए गढ़ी गई कोई परिभाषा

भावनाओं का विनिमय ही पर्याप्त सुकून दे जाता है

'पंडुगू' की एक शाम 'संध्या गीत' के दौरान जुड़ों में बंधे हरसिंगार के फूलों के साथ जब देखा था तुम्हारी पहली प्रस्तुति

सुना था पहली बार मधुर संगीत किसी अनजान आवाज़ में

तभी से उन शब्दों का प्रयोजन हृदय में उतरता चला गया।


'बथुकम्मा' पर तालियाँ बजाते चारों ओर वृत्ताकार पथ पर घूमना

मानों पृथ्वी को चारों ओर से बांध रही हो, किसी आपदा या महामारी से बचाने।

उसी वक्त जाना –

तुम्हारा होना एक सफाकत का होना है

जिसमें शिरकत के लिए नहीं चाहिए कोई तहज़ीब, कोई अदब 

एकमात्र शर्त है बस इंसान होना ।


'बोन्नालु' पर्व में परंपराओं से पटे अनुष्ठान व आयोजन की 

भौगोलिक सीमाऍं भी न रोक सकी

हमारा सहज मिलन

निर्दोष आँखों में सपने लिए मैं दौड़ता चला आया तुम्हारी मंजिल 

परंतु जाति के इस मनुवादी श्राप ने ला खड़ा कर दिया हमें

नदी के दोनों छोरों पर


बचपन में अपने एक टीचर से सुना था कि

'स्नेह बड़ों से मिलता है और समानधर्मा से प्यार’

तोड़ते हुए इस नियम को तुम गढ़ती रही एक नई परिभाषा।

सुई से टाककर तुमने मेरी शर्ट पर बनाया था एक “दीया” और “गुलाब”

जिस पर खीजते हुए नाराज़ होकर तुमने, 

मुझपर मज़ाक बनाने का लगाया था आरोप।


प्रियमईना!

प्रेम में शब्द और प्रतीक नहीं रखते अपने अस्तित्व का संकुचित अर्थ

गवाही देते हैं –

मौसमों का, हाथों के कारीगरी का, आँखों से बहती ऊष्मा का

जिन्हें पहचानना मेरे लिए आसान न था।


तुम्हारे मुख से निकले एक-एक शब्द का मैंने वही अर्थ ग्रहण किया 

जो ऋषि पावुलुरी मल्लानक ने रचा था।

मैंने तुम्हारे शब्द नही, 

उनका भाव जाना।

सच!

मैंने तुम्हारी कविता नहीं,

कविता का कारण पहचाना।


प्रियमईना! याद रखना 

तुम्हारे चले जाने पर तुम्हारे गाये गीत और ध्वनि

मैं अपनी बंद पेटी से निकालकर

लिखूँगा एक किताब जिसके मुख्य पृष्ठ पर होगा

तुम्हारा बनाया वही दीया और गुलाब

(सदैव रौशन होते रहने और हमेशा फूल की तरह खिलते रहने)


तुम्हारी भाषा में रचे एक-एक उपमान

मैंने उसी तरह महसूस किया जैसे तुमने कहा–

भरोसा रखना रसम में भीगी हुई मेरी उंगलियां 

हू-ब-हू अपने गुजरे समय का बखान लिख देगी। 

कह देगी वो कथा जो एक सांस में पूरी गायी जा सके।

वो स्मृति जिससे एक सुंदर तस्वीर उकेरी जा सके।


प्रियमईना! 

प्रेम का अनुवाद नहीं होता।


हो जाता है

_____________

कम किताबें पढ़कर भी

सोचते-सोचते चिन्तक होने लगता है इंसान

जो दूर खड़ंजे के रास्ते नंगे पांव सर में ढोए कुल्हाड़ी-खुरपी

आते मज़दूरों को देखकर 

घंटों ! रात की साजिश के बारे में सोचता है।


जूते के लेस और 

गले में टाई बांधना सीख लेता है वो नादान भी

जिसकी माँ नहीं होती,

माँ नहीं होती जिसकी वो लड़की भी

झुंझलाकर साड़ी की आंचल एक छोर लटकाए 

ससुराल में सलीके से खाना परोसते-परोसते

एक दिन कुशल गृहिणी बन जाती है।


पुराणों में वर्णित हत्याओं की ओर मुड़-मुड़ देखकर

और बेअर्थ ऋचाऍं रटते-रटते 

एक बालक पंडिताई पर शक करते हुए,

खुद को कोसकर 

इंसानियत की कौम में शामिल हो जाता है।


चींटियों को ऊँचाई से गिरकर

बार-बार चढ़ते, देखते-देखते

रेलवे की तैयारी करते विद्यार्थी को 

कभी हार न मानने की सलाह भी मिल ही जाती है


उसी तरह

हाथ थामे किसी की याद में महसूस करते हुए नरमी,

सुनसान सड़कों पर चलते हुए धीरे-धीरे 

कोई लड़की प्रेमिका हो जाती है।


इन दिनों

_________

माॅं के मूक हाथों का स्पर्श 

महाकाव्य-सा वृहद प्यार लिए

मुझे ख़ुद को रचने की शक्ति दे रहा है…


दुनिया के सभी धर्मग्रंथो व मज़हबी इल्मों की बदहज़मी से गुज़रकर मैं शुक्रिया अदा करता हूॅं

उन तमाम किताबों का 

जिन्होंने तुम्हे खूबसूरत बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई।


जीवन की तिहाई जितनी आयु में जब

दिन भर की उदासी-ओ-बेचैनी के बाद

बिस्तर के हवाले होने से पहले

दवाई के ये दो-ख़ुराक  

एक मज़बूर नौजवान द्वारा महाजन से लिए कर्ज़ का, ब्याज सहित वापसी के रईस अंदाज में 

खुद को मेरे मुॅंह पर दे मारते हैं 

जिन पर किसी मासूम हाथों के स्पर्श का हक था।


दिन, शाम और रात की सीमा को

अपने पैरों तले कुचलकर

गुमटी पर मिलें चार दोस्तों की हँसीं साथ लिए 

घर की चौखट पर खड़ा 

तुम्हारा नाम बुदबुदाता मैं अतीत में जा रहा हूं–

गालों पर निर्बाध गति से लिया तुम्हारा चुम्बन अब तक जवां है।

हाथों में लहरता लाल झंडा तुम्हे कितना खूबसूरत बनाता रहा है

जो मेरे लिए सबसे बड़ा सुकून था।

आकाश की ओर ऊर्ध्वाधर तनी तुम्हारी मुट्ठी, मुझे हमेशा निडर बनाती रही

और देती रही मेरे ज़िंदा रहने का सबूत भी। 


लेकिन

इन दिनों 

हृदय को बेचैन करता परत-दर-परत मेरी ओर बढ़ता अंधेरा

भयानक भविष्य का एक विकराल सत्य लगता है।

जिसपर मैं कुछ दिनों की मोहलत पाकर सांसों की ज़मानत पे जैसे-तैसे ज़िंदा हूॅं। 

जुल्मतों के इस निर्जन मौसम में ऊबासी के साथ

हर सुबह, रात पर विजय की तरह

अब मैं अपनी मौत का इंतजार कर रहा हूॅं।


जबकि माॅं के मूक हाथों का स्पर्श

एक महाकाव्य-सा वृहद प्यार लिए

मुझे पुकार रहा है…

©

बन्धु पुष्कर 

स्नातक एवं परस्नातक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से, पी.एच. डी.  हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से जारी है 

पता - room- K WING 204, NRS Hostal, North Campus, HCU, HYDERABAD

TELANGANA 500046

Mo.no. 6392302395


 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इन्हें भी पढ़ते चलें...

'कोरोना की डायरी' का विमोचन

"समय और जीवन के गहरे अनुभवों का जीवंत दस्तावेजीकरण हैं ये विविध रचनाएं"    छत्तीसगढ़ मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष सुशीला साहू के सम्पादन में प्रकाशित किताब 'कोरोना की डायरी' में 52 लेखक लेखिकाओं के डायरी अंश संग्रहित हैं | इन डायरी अंशों को पढ़ते हुए हमारी आँखों के सामने 2020 और 2021 के वे सारे भयावह दृश्य आने लगते हैं जिनमें किसी न किसी रूप में हम सब की हिस्सेदारी रही है | किताब के सम्पादक सुश्री सुशीला साहू जो स्वयं कोरोना से पीड़ित रहीं और एक बहुत कठिन समय से उनका बावस्ता हुआ ,उन्होंने बड़ी शिद्दत से अपने अनुभवों को शब्दों का रूप देते हुए इस किताब के माध्यम से साझा किया है | सम्पादकीय में उनके संघर्ष की प्रतिबद्धता  बड़ी साफगोई से अभिव्यक्त हुई है | सुशीला साहू की इस अभिव्यक्ति के माध्यम से हम इस बात से रूबरू होते हैं कि किस तरह इस किताब को प्रकाशित करने की दिशा में उन्होंने अपने साथी रचनाकारों को प्रेरित किया और किस तरह सबने उनका उदारता पूर्वक सहयोग भी किया | कठिन समय की विभीषिकाओं से मिलजुल कर ही लड़ा जा सकता है और समूचे संघर्ष को लिखि...

सीमा शर्मा की कहानी चिलगोजे का तेल

  हाल के वर्षों में युवा कथा लेखिका सीमा शर्मा की कई कहानियों ने जिस तरह पाठकों से संवाद किया है , कथा जगत में एक आशा जगाने वाली घटना के बतौर उसे देखा जाने लगा है ।   यह बात उस संदर्भ में कही जा रही है कि सीमा की कहानियों का जो कंटेंट है वह थोड़ा अलहदा है । अलहदा इस सन्दर्भ में कि समाज में अलक्षित रह जाने वाली घटनाओं पर लेखिका की पैनी नजर गयी है और अपने आस पड़ोस की अनुभवजनित घटनाओं को उन्होंने कहानी में शिल्प और भाषायी स्तर पर एक नयी खूबसूरती प्रदान की है ।  चाहे उनकी कहानी  ' मैं रेजा और पच्चीस जून ' की बात करें , कहानी ' चरित्र प्रमाण ' की बात करें या यहाँ ली जा रही कहानी ' चिलगोजे का तेल ' की बात करें , इन सभी कहानियों में कथा रचना की एक नयी दृष्टि से पाठकों का परिचय होता है। अब तक सीमा की कहानियाँ कथादेश , परिकथा , इन्द्रप्रस्थ भारती , कथाक्रम , जनसत्ता , नया साहित्य निबंध सहित अन्य पत्रिकाओं में प्रकाशित होकर चर्चा पा चुकी हैं ।   उनकी कहानियां अपनी भाषा और कथ्य के साथ जिस तरह अपने समय से टकराती हैं , वह उन्हें पठनीय बनाती हैं।   कहानी में किसी महिला ले...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

'नेलकटर' उदयप्रकाश की लिखी मेरी पसंदीदा कहानी का पुनर्पाठ

उ दय प्रकाश मेरे पसंदीदा कहानी लेखकों में से हैं जिन्हें मैं सर्वाधिक पसंद करता हूँ। उनकी कई कहानियाँ मसलन 'पालगोमरा का स्कूटर' , 'वारेन हेस्टिंग्ज का सांड', 'तिरिछ' , 'रामसजीवन की प्रेम कथा' इत्यादि मेरी स्मृति में आज भी जीवंत रूप में विद्यमान हैं । हाल के दो तीन वर्षों में मैंने उनकी कहानी ' नींबू ' इंडिया टुडे साहित्य विशेषांक में पढ़ी थी जो संभवतः मेरे लिए उनकी अद्यतन कहानियों में आखरी थी । उसके बाद उनकी कोई नयी कहानी मैंने नहीं पढ़ी।वे हमारे समय के एक ऐसे कथाकार हैं जिनकी कहानियां खूब पढ़ी जाती हैं। चाहे कहानी की अंतर्वस्तु हो, कहानी की भाषा हो, कहानी का शिल्प हो या दिल को छूने वाली एक प्रवाह मान तरलता हो, हर क्षेत्र में उदय प्रकाश ने कहानी के लिए एक नई जमीन तैयार की है। मेर लिए उनकी लिखी सर्वाधिक प्रिय कहानी 'नेलकटर' है जो मां की स्मृतियों को लेकर लिखी गयी है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे कोई एक बार पढ़ ले तो भाषा और संवेदना की तरलता में वह बहता हुआ चला जाए। रिश्तों में अचिन्हित रह जाने वाली अबूझ धड़कनों को भी यह कहानी बेआवाज सुनाने लग...

" रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे?" रमेश शर्मा की चर्चित कहानी

इस कहानी पर हरियश राय जी अपनी  टिप्पणी में लिखते हैं - ‘ परिकथा ’ के सितम्बर-अक्टूबर   2020 अंक में प्रकाशित  रमेश शर्मा की कहानी ‘ रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे ‘ कोरोना काल के संदर्भों पर लिखी गई एक विशिष्ट कहानी है। इस कहानी में रमेश शर्मा ने कोरोना काल में मजदूरों का पलायन और उस पलायन से उपजे दुःख को मानवीयता के साथ देखने की कोशिश की है। इस काल में पलायन से उपजे भयावह सन्दर्भों  को एक छोटी लड़की की नजर से देखते हुए कहानी सरकार के प्रति  एक नफरत का भाव पैदा करती है। देश बंदी के निर्णय के कारण लोगों के जीवन में अफरा-तफरी मची और आजीविका का संकट उनके सामने आ गया और उनके बीच से गुजरती हुई कहानी उनकी बेबसी को रेखांकित करती है। कहानी में एक फ्रीलांस रिपोर्टर , टाट से घिरी झोंपड़ी नुमा गुमटी में बैठकर भूली बिसरी बातों को याद करने की कोशिश करती है। वह झोपड़ी एक चाय बेचने वाले बाबा की है। वह बाबा अखबार उसके सामने रख देता है , जिसमें लिखा है कि ‘ समय के भीतर हाहाकार मचाता यह कैसा रुदन है कि कोई किसी का दर्द बांटने के लिए उससे बात भी न करे।...

आलोचक नन्द किशोर आचार्य का महत्वपूर्ण वक्तब्य : छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

  ब तौर आलोचक प्रभात त्रिपाठी किसी कविता के पास, किसी कहानी के पास या किसी उपन्यास के पास उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जाते हैं जिस तरह कि वे स्वयं की रचना के पास जाते हैं   -  आलोचक नंद किशोर आचार्य  आयोजन में बोलते हुए आलोचक नंदकिशोर आचार्य आलोचना का मतलब है आलोचन। पूर्णता से  उसको  समझने की कोशिश । अगर वो आप नहीं करते हैं , आपने यह तय कर लिया कि सिर्फ दाखिल करना है या खारिज करना है कि ये अच्छा कवि है या अच्छा कवि नहीं है तब तो आपके लिए कविता अन्वेषण नहीं है । आपके लिए कविता  अपने पूर्व निर्धारित विचारों का स्थापन भर है और उसके विरोध में आने वाले विचारों को खारिज करने का एक बहाना भर है।अच्छा आलोचक किसी को खारिज नहीं करता, वह उसमें से कुछ ढूँढ़ कर निकालता है और उस प्रक्रिया में आलोचना का जन्म होता है । प्रभात त्रिपाठी किसी पूर्व निर्धारित प्रतिमान को लेकर के या किसी पूर्व निर्धारित थियरी को लेकर के कविता के पास , कला के पास या उपन्यास के पास नहीं जाते । वे जाते हैं एक पाठक के रूप में उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जिसके साथ कि वे स्वयं अपनी रचना में ज...

रायगढ़ का कमला नेहरू पार्क : इतिहास और स्मृतियां Raigarh ka kamla neharu park: Itihas aur smritiyan

रायगढ़ के ह्रदय स्थल चक्रधर नगर चौक में स्थित है कमला नेहरू पार्क। यह पार्क शहर की जरूरतों के हिसाब से  वर्तमान में शहर के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | यहां बच्चे बूढ़े युवा सारे लोग सुबह शाम स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती के हिसाब से नियमित आते जाते हैं और यह जगह इस अवधि में गुलज़ार रहता है । मैं यहाँ से निकटस्थ किरोड़ीमल साइंस कॉलेज में सन 1983 में बी.एस-सी.में एडमिशन लिया था और एम.एस-सी.मैंने वहीं पूरी की । इन पांच छः सालों के दरमियान इस जगह के सामने की सड़क से होकर हम लोगों का अक्सर आना जाना होता था ।  यह पार्क उन दिनों उतना विकसित नहीं हुआ था इसलिए इसने इस तरह कभी मेरा ध्यान नहीं खींचा था । मैं बीच-बीच में भी कभी कभार वहां जाया करता था। आज 26 मार्च 2023 को बहुत दिनों  बाद वहां गया तो वहां के परिसर की सुंदरता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई । इस पार्क को निर्मित हुए भी 35 साल गुजर चुके हैं और इन 35 सालों में इस शहर ने बहुत कुछ बदलाव देखा है।इसका निर्माण अस्सी के दशक में  हुआ और इसका रख रखाव नगर पालिका रायगढ़ के माध्यम से ही उस समय हुआ करती था। धीरे धीरे फिर इसका थोड़ा बहु...

कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति - वरिष्ठ कथाकार उर्मिला आचार्य का आलेख

  कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति -------------------------------------------------------------------------- -----------------------------------------                                - उर्मिला आचार्य कथा कहानी के इर्द गिर्द रचनाकार की उपस्थिति किस रूप में , किस तरह और कहाँ कहाँ हो सकती है , इसका आकलन करना दिलचस्प होते हुए भी एक दुरूह कार्य है । आकलन न कहते हुए अगर इसे शोध या कोई खोज पूर्ण कार्य कहा जाए तब भी हम इसे सामान्यीकृत नहीं कर रहे होते हैं । कथा लेखन करने के लिए लेखक जिस दुनिया में उतरता है , जिन रास्तों से होकर आगे बढ़ता है , उस दुनिया तक पहुँचने के लिए उन रास्तों से होकर गुजरे बिना हम लेखक का पीछा नहीं कर सकते । यहाँ पीछा करने के अपने निहितार्थ हैं जहाँ से हम लेखक को जानने समझने के लिए उन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हैं जहाँ से लेखक अपनी कथायात्रा के साथ आगे बढ़ता है। ...

Gupta Vrindavan Puri Odisha Yatra गुप्त वृंदावन पुरी ओड़िसा यात्रा

पुरी के आसपास के दर्शनीय स्थलों में गुप्त वृंदावन , जिसे कि श्री गौर बिहार आश्रम, माता मठ के नाम से भी जाना जाता है , बहुत सुंदर जगहों में से एक है । यह पुरी के केमलिया सि-बीच से बहुत नजदीक है । जानकारी के अभाव में पुरी आकर भी पर्यटक इस जगह की यात्रा नहीं कर पाते । इस तरह एक सुंदर और ऐतिहासिक जगह से वे वंचित हो जाते हैं। इसलिए इस जगह के बारे में जानकारी प्राप्त करने की दृष्टि से इस आलेख को आप जरूर पढ़ें और यहां कभी जाने के सम्बंध में भी विचार करें ।यहां जो भी बातें मैं लिख रहा हूं, मेरे स्वयं के जीवंत अनुभवों पर ही सारी बारें  आधारित हैं । मैं पुरी की यात्रा पर 6 बार आ चुका हूं परंतु इस जगह के बारे में छठी यात्रा के दरमियान ही मुझे जानकारी मिली और हम लोग वहां पहुंच पाए । गुप्त वृंदावन में चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति  पुरी ओडिशा के श्री गौर बिहार आश्रम /गुप्त वृंदावन  /माता मठ को बहुत आकर्षक और अच्छी तरह से सजाया गया है। यहां का माहौल बहुत शांत है साथ ही प्राकृतिक छटाओं से अत्यंत समृद्ध और परिपूर्ण है। यहां जब हम पहुंचे तो ऐसा लगा जैसे किसी तपोभूमि में हम पहुंच गए हैं। य...

देवेश पथ सारिया की कवितायेँ : कविता संग्रह 'नूह की नाव' से चुनी हुईं कविताओं का पाठ.

दे   वेश पथ सारिया हमारे समय के महत्वपूर्ण युवा कवियों में से एक हैं । हाल ही में भारतीय साहित्य अकादेमी  से उनकी कविताओं का एक संग्रह 'नूह की नाव' प्रकाशित हुआ है। इस संग्रह में बहुत सी कवितायेँ मुझे पसंद हैं । उनमें  से चुनी हुई छः कवितायेँ यहाँ प्रस्तुत हैं.   "देवेश की कविताओं में मूर्तमान होती चीजों में भी एक तरह से अमूर्त सा लगने वाला अति सूक्ष्म विवेचन है जो अमूमन हमारी नज़रों से छूट जाता   है । उन छूटी हुई चीजों से देवेश हमारा परिचय कराते हैं । उनकी कविताओं में चेतन अचेतन रूप में फैले हुए मानवीय जीवन के राग-विराग सह्सा इस तरह आने लगते हैं कि कई बार चकित होना पड़ता है । कवि के पास जीवन और बदलते समय को देखने परखने की एक अलहदा दृष्टि भी है जो इन कविताओं को पुष्ट करती है । उनकी कहन शैली से भी कविताओं में भाषिक सौन्दर्य उत्पन्न होता है"-  रमेश शर्मा   एक पहिये की साइकिल वाला बच्चा एक धूरी पर घूमती है सारी पृथ्वी यह बेहद मामूली लेकिन जरूरी पाठ मुझे फिर से याद आया था उस ताईवानी बच्चे को देखकर जो निकल पड़ा था चिंग हुआ यूनिवर्सिटी की व्...