सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अख़्तर आज़ाद की कहानी लकड़बग्घा और तरुण भटनागर की कहानी ज़ख्मेकुहन पर टिप्पणियाँ

जीवन में ऐसी परिस्थितियां भी आती होंगी कि जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

(हंस जुलाई 2023 अंक में अख्तर आजाद की कहानी लकड़बग्घा पढ़ने के बाद एक टिप्पणी)

--------------------------------------


हंस जुलाई 2023 अंक में कहानी लकड़बग्घा पढ़कर एक बेचैनी सी महसूस होने लगी। लॉकडाउन में मजदूरों के हजारों किलोमीटर की त्रासदपूर्ण यात्रा की कहानियां फिर से तरोताजा हो गईं।

दास्तान ए कमेटी के सामने जितने भी दर्द भरी कहानियां हैं, पीड़ित लोगों द्वारा सुनाई जा रही हैं। उन्हीं दर्द भरी कहानियों में से एक कहानी यहां दृश्यमान होती है।

मजदूर,उसकी गर्भवती पत्नी,पाँच साल और दो साल के दो बच्चे और उन सबकी एक हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा। कहानी की बुनावट इन्हीं पात्रों के इर्दगिर्द है।

शुरुआत की उनकी यात्रा तो कुछ ठीक-ठाक चलती है। दोनों पति पत्नी एक एक बच्चे को अपनी पीठ पर लादे चल पड़ते हैं पर धीरे-धीरे परिस्थितियां इतनी भयावह होती जाती हैं कि गर्भवती पत्नी के लिए बच्चे का बोझ उठाकर आगे चलना बहुत कठिन हो जाता है। मजदूर अगर बड़े बच्चे का बोझ उठा भी ले तो उसकी पत्नी छोटे बच्चे का बोझ उठाकर चलने में पूरी तरह असमर्थ हो चुकी होती है। 

किसी किसी के जीवन में बहुत विकट परिस्थितियां भी आती होंगी । ऐसी किसी विकट परिस्थिति का सामना किए बिना इस कहानी की घटनाएं बहुत अविश्वनीय लग सकती हैं। कई बार जीवन की ठोस सच्चाईयां भी काल्पनिक लग सकती हैं। पर जब आपके पास कोई विकल्प ही न हो तो आप क्या करेंगे?

मजदूर दंपत्ति भी 5 साल के बड़े बच्चे को, जब वह सोया हुआ रहता है रास्ते में छोड़ कर आगे बढ़ जाते हैं। इस घटना की परिस्थितियों को कथाकार अख्तर आजाद ने बड़ी संजीदगी से कहानी में इस तरह बुना है कि उसकी स्वाभाविकता बची हुई लगती है। घटनाओं के दृश्य और संवाद इतने मार्मिक हैं कि पाठक को बेचैन कर सकते हैं।

जीवन की त्रासदी यहीं खत्म नहीं हो जाती। उन्हें मीलों आगे चलने में अपने छोटे बच्चे की कुर्बानी भी देनी पड़ती है। पत्नी अब पूरी तरह चलने में असमर्थ है ।उसके पांव में छाले पड़ गए हैं । वह गर्भवती है। मजदूर जो दो साल के बच्चे को पीठ पर लादे चल रहा है , उसकी जगह उसे अब गर्भवती पत्नी को लादकर चलना है।दो साल के बच्चे को त्यागने का निर्णय उनके लिए इतना कठिन निर्णय है कि उसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

वे बच्चे को रास्ते में किसी को देना चाहते हैं ,पर लेने को कोई तैयार नहीं होता।

उस कालखंड में दंपत्ति की मनः स्थिति को कहानी में बहुत मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

नदी किनारे एक जगह जहां आसपास घनघोर जंगल भी है , वे रात बिताते हैं । जंगली जानवरों की आवाजें भी वहां गूंज रही हैं।बड़े बच्चे को खो देने के बाद शरीर और मन के दर्द से बेहाल पत्नी जब सो जाती है तो पति को दिल पर पत्थर रखकर कठोर निर्णय लेना पड़ता है। वह छोटे बच्चे को नदी में जाकर बहा देता है।

सुबह होती है तो पति को जीवन का सबसे बड़ा और कठिन झूठ बोलना पड़ता है कि जब मेरी भी आंख लग गयी तब रात में बच्चे को लकड़बग्घा उठाकर नदी की ओर ले गया। उन विकट परिस्थितियों में एक माँ का रोना बिलखना पाठक को बेचैनी से भर सकता है।

यह कहानी महज कोलाज भर नहीं है। इस तरह की परिस्थितियां उस दरमियान घटित भी हुई हैं और लोगों के सामने नहीं आ सकी हैं।

कई बार कहानियां ऐसे दृश्य रच जाती हैं जिसे कोई भी सूचना तंत्र सामने नहीं ला सकता।


■कहानी को स्थूल नजरिये से देखना कहानी के साथ न्याय नहीं है~【तरुण भटनागर की कहानी ज़ख्मेकुहन】 

--------------------------------------------------------

तरुण भटनागर की कहानी ज़ख्मेकुहन हंस के मार्च 2020 अंक में है । इस कहानी की कुछ लोगों ने यह कहकर आलोचना की है कि लेखक ने फैन्टसी" के नाम पर कहानी में ऐसी घटनाओं को शामिल किया है जो स्वीकार्य नहीं हैं ।  जिन घटनाओं पर लोगों को आपत्ति है उनमें अंग्रेजी विषय  पढ़ाते समय विघ्न के नाम पर परिंदों  की चहचहाहट  रोकना, परिंदों  के घोंसलों  को तहस- नहस करना, पेड़ के नीचे चूहे मारने की दवा जमीन में डाल कर परिंदों  को मरवाना इत्यादि। पाठकों की आलोचना में आगे जो कहा गया है वह यह कि लेखक अपनी कहानी में एक नीम पेड़ की बात करता है जिसे वह भारी - भरकम विशाल पेड़ के साथ  उसकी शाखाओं को चारों ओर फैलने की बात करता है.. और उस पर परिंदे आकर न बैठ सकें इसलिए उसे भी अंग्रेजी शिक्षक के माध्यम से कटवा देता है । पाठकों को इस बात पर भी आपत्ति है कि कहानीकार  बारिश  और चिड़ियों  से प्रेम करने वाले बच्चे को सजा देता है । पाठक का सवाल है कि क्या अंग्रेजी  पढ़ाने वाला अध्यापक इतना निर्दयी होता है... ? पाठकीय आपत्ति यह भी है कि कहानीकार  अपनी कहानी में उस बच्चे  को  सिर्फ  इसलिए  बेंत से मारता है , सजा देता है कि वह  बच्चा चहकती  चिड़ियों को ,खेत को , बारिश  को देखता है। यह पाठकीय आरोप भी मढ़ दिया जाता है कि कहानीकार  उस मासूम बच्चे जो खेत, चिड़ियों  - बारिश  से प्यार   करता  है उसका एक हाथ भी बस में कटवा देते हैं। सवाल यह भी उठाया गया है कि यह कैसी कहानी है?जिसमें जीवन नहीं  है, प्यार  नहीं  है, आसमान नहीं है,  पेड़ का जीवन नहीं  है चिडियों की उड़ान - चहचहाहट  नहीं है, बच्चों  की मासूमियत  नहीं  है.?  

कहानी जखमें कुहन  पर सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की  प्रतिक्रिया पढ़कर मेरी भी जिज्ञासा हुई कि मैं भी इस कहानी को पढूं। यह कहानी थोड़ी लंबी है, 16 पेज की।

कहानी को देखने समझने का सबका अपना-अपना नजरिया होता है। आज कहानी  उस दौर में आ गई है  जब कहानी में बहुत सारे प्रयोग हो रहे हैं । जब कहानी को हम स्थूल रूप में देखने की कोशिश करेंगे तो कहानी के प्रति नजरिया भी हमारा स्थूल ही होगा । जब अंग्रेजी शिक्षक को हम अंग्रेजी शिक्षक ही मान लेंगे, जब परिंदों को हम परिंदा ही मान लेंगे ,जब चूहे मारने की दवा को हम चूहे मारने की दवा ही समझ लेंगे, अंग्रेजी की पढ़ाई के दरमियान  विघ्न के रूप में दूर से आ रही आवाजों को हम आवाज ही समझ लेंगे , जब बस में कटे हुए हाथ को हम कटा हुआ हाथ ही मान लेंगे, जब गुंडा कुत्ता को हम गुंडा कुत्ता ही मान लेंगे तो कहानी के प्रति हमारा नजरिया जाहिर है एकदम स्थूल ही होगा।  यह कहानी, कहानी की घटनाओं को स्थूल रूप में देखने के बजाय उन्हें आज के सामाजिक तंत्र में आरोपित करके देखने की मांग करती है। आज का कारपोरेट कल्चर एक विशेष किस्म के वर्ग को प्रमोट करता है और इस वर्ग में शामिल होने के लिए आज एक ऐसी दौड़ दौड़ी जा रही है जहां हर किस्म की अमानवीयता की गूंज सुनाई देती है। यूं भी अंग्रेजियत की संस्कृति कारपोरेट कल्चर का  एक सिंबॉल ही  है जहां किसी किस्म की संवेदना के लिए जगह ही नहीं है । इस कल्चर की अमानवीयता को दिखाने के लिए ही कहानीकार ने विभिन्न फेंटेसी का सहारा लिया है।

मारे जाने वाले वे परिंदे आज हमें अनेक रूपों में दिखते हैं चाहे वह सड़कों पर भटकने वाला मजदूर हो, चाहे नौकरी से निकाले जाने वाला मजदूर  । ये घटनाएं मृत्यु ना होकर भी मृत्यु के समतुल्य ही हैं। इन मजदूरों के साथ कारपोरेट कल्चर जिसमें उच्च और मध्यवर्ग दोनों शामिल हैं हर किस्म की अमानवीयता बरतता है। कहानी में निजी बस और सरकारी बस का जो जिक्र है वह सीधे-सीधे कारपोरेट वर्ग और साधारण वर्ग के बीच भेद को दिखाता है। 

यह जो कटा हुआ हाथ है ,कारपोरेट वर्ग द्वारा मजदूरों, श्रमिकों आम लोगों के हक को काटे जाने का प्रतीक है। साधारण वर्ग अपने कटे हुए हकों के कारण जीवन से एकदम लहूलुहान है। आम लोगों के हिस्से को गुंडा कुत्ता जैसे समाज के खूंखार लोग छीन कर ले जा रहे हैं । कहानी में हक ( जो कि कटे हुए हाथ के रूप में कुत्ते के जबड़े में कैद है) को छीनने के विरुद्ध भी प्रबल प्रतिरोध की घटना है, जो कि सरकारी बस के लोगों के द्वारा एकजुट होकर गुंडा कुत्ते के बिरूद्ध  लड़ा जाता  है। 

एक आदमी के हाथ कट जाने वाली घटना कारपोरेट कल्चर के लिए एक बहुत साधारण घटना है जिसके लिए वह उफ्फ तक  नहीं करता और अपनी गति में ही वह आगे निकल जाता है।

यह अमानवीयता समाज के हर कोने में दृश्य मान है। जिसे कहानी समझाने की कोशिश करती है।

कहानी का मूल पात्र सुंदर जो कि सर्वहारा वर्ग का प्रतीक है अंत में शहर से गांव की ओर लौट जाना चाहता है। वह भी इसलिए क्योंकि गांव में अभी भी थोड़ी बहुत संवेदना बची हुई है।

असल में सच्चाई यह है कि आज समाज की  वास्तविक घटनाएं जीवन को हमसे दूर ले गई हैं, कहानी इसी सच्चाई को उभारती है और जब यह सच्चाई उभरकर सामने आती है तो पाठक को थोड़ी तिलमिला हट होती है। कई बार लोग सच को स्वीकार नहीं कर पाते और उस सच्चाई को ही नकारने की कोशिश करते हैं। यह नकार ही असल में उनकी नजर में कहानी को आलोचना के दायरे में लाती है। यह कहानी को देखने का एकदम स्थूल नजरिया है जबकि कहानी को अगर सूक्ष्म तरीके से देखें परखे तो यह कहानी हमें जीवन के करीब ले जाने की कोशिश करती है । समाज में व्याप्त हर अमानवीयता के विरुद्ध हमारे भीतर एक आक्रोश पैदा करती है। दरअसल यही सूक्ष्म नजरिया ही कहानी का असल  पक्ष है जिसे देख पाना हर पाठक के लिए संभव भी  नहीं है।

रमेश शर्मा

टिप्पणियाँ

इन्हें भी पढ़ते चलें...

'कोरोना की डायरी' का विमोचन

"समय और जीवन के गहरे अनुभवों का जीवंत दस्तावेजीकरण हैं ये विविध रचनाएं"    छत्तीसगढ़ मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष सुशीला साहू के सम्पादन में प्रकाशित किताब 'कोरोना की डायरी' में 52 लेखक लेखिकाओं के डायरी अंश संग्रहित हैं | इन डायरी अंशों को पढ़ते हुए हमारी आँखों के सामने 2020 और 2021 के वे सारे भयावह दृश्य आने लगते हैं जिनमें किसी न किसी रूप में हम सब की हिस्सेदारी रही है | किताब के सम्पादक सुश्री सुशीला साहू जो स्वयं कोरोना से पीड़ित रहीं और एक बहुत कठिन समय से उनका बावस्ता हुआ ,उन्होंने बड़ी शिद्दत से अपने अनुभवों को शब्दों का रूप देते हुए इस किताब के माध्यम से साझा किया है | सम्पादकीय में उनके संघर्ष की प्रतिबद्धता  बड़ी साफगोई से अभिव्यक्त हुई है | सुशीला साहू की इस अभिव्यक्ति के माध्यम से हम इस बात से रूबरू होते हैं कि किस तरह इस किताब को प्रकाशित करने की दिशा में उन्होंने अपने साथी रचनाकारों को प्रेरित किया और किस तरह सबने उनका उदारता पूर्वक सहयोग भी किया | कठिन समय की विभीषिकाओं से मिलजुल कर ही लड़ा जा सकता है और समूचे संघर्ष को लिखि...

सीमा शर्मा की कहानी चिलगोजे का तेल

  हाल के वर्षों में युवा कथा लेखिका सीमा शर्मा की कई कहानियों ने जिस तरह पाठकों से संवाद किया है , कथा जगत में एक आशा जगाने वाली घटना के बतौर उसे देखा जाने लगा है ।   यह बात उस संदर्भ में कही जा रही है कि सीमा की कहानियों का जो कंटेंट है वह थोड़ा अलहदा है । अलहदा इस सन्दर्भ में कि समाज में अलक्षित रह जाने वाली घटनाओं पर लेखिका की पैनी नजर गयी है और अपने आस पड़ोस की अनुभवजनित घटनाओं को उन्होंने कहानी में शिल्प और भाषायी स्तर पर एक नयी खूबसूरती प्रदान की है ।  चाहे उनकी कहानी  ' मैं रेजा और पच्चीस जून ' की बात करें , कहानी ' चरित्र प्रमाण ' की बात करें या यहाँ ली जा रही कहानी ' चिलगोजे का तेल ' की बात करें , इन सभी कहानियों में कथा रचना की एक नयी दृष्टि से पाठकों का परिचय होता है। अब तक सीमा की कहानियाँ कथादेश , परिकथा , इन्द्रप्रस्थ भारती , कथाक्रम , जनसत्ता , नया साहित्य निबंध सहित अन्य पत्रिकाओं में प्रकाशित होकर चर्चा पा चुकी हैं ।   उनकी कहानियां अपनी भाषा और कथ्य के साथ जिस तरह अपने समय से टकराती हैं , वह उन्हें पठनीय बनाती हैं।   कहानी में किसी महिला ले...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

'नेलकटर' उदयप्रकाश की लिखी मेरी पसंदीदा कहानी का पुनर्पाठ

उ दय प्रकाश मेरे पसंदीदा कहानी लेखकों में से हैं जिन्हें मैं सर्वाधिक पसंद करता हूँ। उनकी कई कहानियाँ मसलन 'पालगोमरा का स्कूटर' , 'वारेन हेस्टिंग्ज का सांड', 'तिरिछ' , 'रामसजीवन की प्रेम कथा' इत्यादि मेरी स्मृति में आज भी जीवंत रूप में विद्यमान हैं । हाल के दो तीन वर्षों में मैंने उनकी कहानी ' नींबू ' इंडिया टुडे साहित्य विशेषांक में पढ़ी थी जो संभवतः मेरे लिए उनकी अद्यतन कहानियों में आखरी थी । उसके बाद उनकी कोई नयी कहानी मैंने नहीं पढ़ी।वे हमारे समय के एक ऐसे कथाकार हैं जिनकी कहानियां खूब पढ़ी जाती हैं। चाहे कहानी की अंतर्वस्तु हो, कहानी की भाषा हो, कहानी का शिल्प हो या दिल को छूने वाली एक प्रवाह मान तरलता हो, हर क्षेत्र में उदय प्रकाश ने कहानी के लिए एक नई जमीन तैयार की है। मेर लिए उनकी लिखी सर्वाधिक प्रिय कहानी 'नेलकटर' है जो मां की स्मृतियों को लेकर लिखी गयी है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे कोई एक बार पढ़ ले तो भाषा और संवेदना की तरलता में वह बहता हुआ चला जाए। रिश्तों में अचिन्हित रह जाने वाली अबूझ धड़कनों को भी यह कहानी बेआवाज सुनाने लग...

" रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे?" रमेश शर्मा की चर्चित कहानी

इस कहानी पर हरियश राय जी अपनी  टिप्पणी में लिखते हैं - ‘ परिकथा ’ के सितम्बर-अक्टूबर   2020 अंक में प्रकाशित  रमेश शर्मा की कहानी ‘ रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे ‘ कोरोना काल के संदर्भों पर लिखी गई एक विशिष्ट कहानी है। इस कहानी में रमेश शर्मा ने कोरोना काल में मजदूरों का पलायन और उस पलायन से उपजे दुःख को मानवीयता के साथ देखने की कोशिश की है। इस काल में पलायन से उपजे भयावह सन्दर्भों  को एक छोटी लड़की की नजर से देखते हुए कहानी सरकार के प्रति  एक नफरत का भाव पैदा करती है। देश बंदी के निर्णय के कारण लोगों के जीवन में अफरा-तफरी मची और आजीविका का संकट उनके सामने आ गया और उनके बीच से गुजरती हुई कहानी उनकी बेबसी को रेखांकित करती है। कहानी में एक फ्रीलांस रिपोर्टर , टाट से घिरी झोंपड़ी नुमा गुमटी में बैठकर भूली बिसरी बातों को याद करने की कोशिश करती है। वह झोपड़ी एक चाय बेचने वाले बाबा की है। वह बाबा अखबार उसके सामने रख देता है , जिसमें लिखा है कि ‘ समय के भीतर हाहाकार मचाता यह कैसा रुदन है कि कोई किसी का दर्द बांटने के लिए उससे बात भी न करे।...

आलोचक नन्द किशोर आचार्य का महत्वपूर्ण वक्तब्य : छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

  ब तौर आलोचक प्रभात त्रिपाठी किसी कविता के पास, किसी कहानी के पास या किसी उपन्यास के पास उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जाते हैं जिस तरह कि वे स्वयं की रचना के पास जाते हैं   -  आलोचक नंद किशोर आचार्य  आयोजन में बोलते हुए आलोचक नंदकिशोर आचार्य आलोचना का मतलब है आलोचन। पूर्णता से  उसको  समझने की कोशिश । अगर वो आप नहीं करते हैं , आपने यह तय कर लिया कि सिर्फ दाखिल करना है या खारिज करना है कि ये अच्छा कवि है या अच्छा कवि नहीं है तब तो आपके लिए कविता अन्वेषण नहीं है । आपके लिए कविता  अपने पूर्व निर्धारित विचारों का स्थापन भर है और उसके विरोध में आने वाले विचारों को खारिज करने का एक बहाना भर है।अच्छा आलोचक किसी को खारिज नहीं करता, वह उसमें से कुछ ढूँढ़ कर निकालता है और उस प्रक्रिया में आलोचना का जन्म होता है । प्रभात त्रिपाठी किसी पूर्व निर्धारित प्रतिमान को लेकर के या किसी पूर्व निर्धारित थियरी को लेकर के कविता के पास , कला के पास या उपन्यास के पास नहीं जाते । वे जाते हैं एक पाठक के रूप में उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जिसके साथ कि वे स्वयं अपनी रचना में ज...

रायगढ़ का कमला नेहरू पार्क : इतिहास और स्मृतियां Raigarh ka kamla neharu park: Itihas aur smritiyan

रायगढ़ के ह्रदय स्थल चक्रधर नगर चौक में स्थित है कमला नेहरू पार्क। यह पार्क शहर की जरूरतों के हिसाब से  वर्तमान में शहर के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | यहां बच्चे बूढ़े युवा सारे लोग सुबह शाम स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती के हिसाब से नियमित आते जाते हैं और यह जगह इस अवधि में गुलज़ार रहता है । मैं यहाँ से निकटस्थ किरोड़ीमल साइंस कॉलेज में सन 1983 में बी.एस-सी.में एडमिशन लिया था और एम.एस-सी.मैंने वहीं पूरी की । इन पांच छः सालों के दरमियान इस जगह के सामने की सड़क से होकर हम लोगों का अक्सर आना जाना होता था ।  यह पार्क उन दिनों उतना विकसित नहीं हुआ था इसलिए इसने इस तरह कभी मेरा ध्यान नहीं खींचा था । मैं बीच-बीच में भी कभी कभार वहां जाया करता था। आज 26 मार्च 2023 को बहुत दिनों  बाद वहां गया तो वहां के परिसर की सुंदरता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई । इस पार्क को निर्मित हुए भी 35 साल गुजर चुके हैं और इन 35 सालों में इस शहर ने बहुत कुछ बदलाव देखा है।इसका निर्माण अस्सी के दशक में  हुआ और इसका रख रखाव नगर पालिका रायगढ़ के माध्यम से ही उस समय हुआ करती था। धीरे धीरे फिर इसका थोड़ा बहु...

कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति - वरिष्ठ कथाकार उर्मिला आचार्य का आलेख

  कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति -------------------------------------------------------------------------- -----------------------------------------                                - उर्मिला आचार्य कथा कहानी के इर्द गिर्द रचनाकार की उपस्थिति किस रूप में , किस तरह और कहाँ कहाँ हो सकती है , इसका आकलन करना दिलचस्प होते हुए भी एक दुरूह कार्य है । आकलन न कहते हुए अगर इसे शोध या कोई खोज पूर्ण कार्य कहा जाए तब भी हम इसे सामान्यीकृत नहीं कर रहे होते हैं । कथा लेखन करने के लिए लेखक जिस दुनिया में उतरता है , जिन रास्तों से होकर आगे बढ़ता है , उस दुनिया तक पहुँचने के लिए उन रास्तों से होकर गुजरे बिना हम लेखक का पीछा नहीं कर सकते । यहाँ पीछा करने के अपने निहितार्थ हैं जहाँ से हम लेखक को जानने समझने के लिए उन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हैं जहाँ से लेखक अपनी कथायात्रा के साथ आगे बढ़ता है। ...

Gupta Vrindavan Puri Odisha Yatra गुप्त वृंदावन पुरी ओड़िसा यात्रा

पुरी के आसपास के दर्शनीय स्थलों में गुप्त वृंदावन , जिसे कि श्री गौर बिहार आश्रम, माता मठ के नाम से भी जाना जाता है , बहुत सुंदर जगहों में से एक है । यह पुरी के केमलिया सि-बीच से बहुत नजदीक है । जानकारी के अभाव में पुरी आकर भी पर्यटक इस जगह की यात्रा नहीं कर पाते । इस तरह एक सुंदर और ऐतिहासिक जगह से वे वंचित हो जाते हैं। इसलिए इस जगह के बारे में जानकारी प्राप्त करने की दृष्टि से इस आलेख को आप जरूर पढ़ें और यहां कभी जाने के सम्बंध में भी विचार करें ।यहां जो भी बातें मैं लिख रहा हूं, मेरे स्वयं के जीवंत अनुभवों पर ही सारी बारें  आधारित हैं । मैं पुरी की यात्रा पर 6 बार आ चुका हूं परंतु इस जगह के बारे में छठी यात्रा के दरमियान ही मुझे जानकारी मिली और हम लोग वहां पहुंच पाए । गुप्त वृंदावन में चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति  पुरी ओडिशा के श्री गौर बिहार आश्रम /गुप्त वृंदावन  /माता मठ को बहुत आकर्षक और अच्छी तरह से सजाया गया है। यहां का माहौल बहुत शांत है साथ ही प्राकृतिक छटाओं से अत्यंत समृद्ध और परिपूर्ण है। यहां जब हम पहुंचे तो ऐसा लगा जैसे किसी तपोभूमि में हम पहुंच गए हैं। य...

देवेश पथ सारिया की कवितायेँ : कविता संग्रह 'नूह की नाव' से चुनी हुईं कविताओं का पाठ.

दे   वेश पथ सारिया हमारे समय के महत्वपूर्ण युवा कवियों में से एक हैं । हाल ही में भारतीय साहित्य अकादेमी  से उनकी कविताओं का एक संग्रह 'नूह की नाव' प्रकाशित हुआ है। इस संग्रह में बहुत सी कवितायेँ मुझे पसंद हैं । उनमें  से चुनी हुई छः कवितायेँ यहाँ प्रस्तुत हैं.   "देवेश की कविताओं में मूर्तमान होती चीजों में भी एक तरह से अमूर्त सा लगने वाला अति सूक्ष्म विवेचन है जो अमूमन हमारी नज़रों से छूट जाता   है । उन छूटी हुई चीजों से देवेश हमारा परिचय कराते हैं । उनकी कविताओं में चेतन अचेतन रूप में फैले हुए मानवीय जीवन के राग-विराग सह्सा इस तरह आने लगते हैं कि कई बार चकित होना पड़ता है । कवि के पास जीवन और बदलते समय को देखने परखने की एक अलहदा दृष्टि भी है जो इन कविताओं को पुष्ट करती है । उनकी कहन शैली से भी कविताओं में भाषिक सौन्दर्य उत्पन्न होता है"-  रमेश शर्मा   एक पहिये की साइकिल वाला बच्चा एक धूरी पर घूमती है सारी पृथ्वी यह बेहद मामूली लेकिन जरूरी पाठ मुझे फिर से याद आया था उस ताईवानी बच्चे को देखकर जो निकल पड़ा था चिंग हुआ यूनिवर्सिटी की व्...