सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा, समाज, साहित्य और बच्चा : समग्रता में देखने के लिए स्वस्थ नज़रिए की ज़रूरत【4 नवम्बर 2023, दैनिक क्रांतिकारी संकेत में प्रकाशित आलेख】

 


■समाज की नज़र से बच्चों को देखने का नज़रिया कितना सही

■हिंदी कहानियों के जरिये एक जरुरी विमर्श की कोशिश

---------------------------------------------------------------------

समाज की नजर में बच्चा कौन है ? उसे कैसा होना चाहिए ?जब इस तरह के सवालों पर बहुत गहराई में जाकर हमारा ध्यान केन्द्रित होता है तो इसका जवाब बहुत आसानी से हमें नहीं मिलता । सीधे तौर पर तो कतई नहीं कि हम किसी किताब में इसका कोई बना बनाया जवाब ढूँढ लें । आम तौर पर बच्चे की प्रतिछवि आम लोगों के मनो मष्तिष्क में जन्म से लेकर चौदह साल तक की छोटी उम्र से अंतर्संबंधित होकर ही बनती है । इसका अर्थ यह हुआ कि बच्चे का सम्बन्ध सीधे सीधे उसकी छोटी उम्र से होता है । यह धारणा आदिकाल से पुष्ट होती चली भी आ रही है । "समाज की नजर में बच्चा" को लेकर मेरा यह जो विमर्श है दरअसल आदिकाल से चली आ रही इसी धारणा को जीवन की कसौटी पर परीक्षण किए जाने के इर्द गिर्द ही केन्द्रित है । इस परीक्षण की प्रविधियां क्या हों? कि इसे  बेहतर तरीके से समझा जा सके, यह भी एक गम्भीर प्रश्न है जो हमारे साथ साथ चलता है । इस सवाल का जवाब कुछ हद तक हिंदी कहानियों में ढूंढा जा सकता है। चूंकि साहित्यिक कहानियां , साहित्य केन्द्रित सिनेमा आदि ,मनुष्य जीवन को कई सिरे से समझने बूझने की दृष्टि प्रदान करती हैं इसलिए साहित्य के माध्यम से जीवन को देखने समझने का नजरिया भी अपने आप में हमें एक बहुआयामी दिशा की ओर ले जाता है।

कोई बच्चा हमें संस्कारी लगता है , तो कोई बच्चा अपराध की शरण में जाने का हमें आभास कराता है , कोई बच्चा अपने बचपन को भलीभांति जीता है तो किसी बच्चे के जीवन में बचपन अदृश्य सा जान पड़ता है , जीवन की संघर्षमय और प्रतिकूल परिस्थितियाँ उसे समय से पहले ही वयस्क बना देती हैं । कोई बच्चा पढने में तेज जान पड़ता है तो कोई इस रेस में पिछड़ा हुआ दीखता है । इन सबके पीछे ऐसे कौन से कारण हैं जिसे समाज कभी समझने की चेष्टा नहीं करता और बच्चा और बचपन को लेकर अपनी बनी बनायी धारणा पर ही कायम रहता है।

बच्चों के ऊपर लिखी गई कतिपय हिन्दी कहानियाँ कुछ हद तक इन सवालों का जवाब ढूँढने में हमारी सहायता करती हैं । बच्चे के जन्म के बाद उसका सामना उसके परिवार से होता है जो कि समाज की इकाई है । उस परिवार के परिवेश से उसकी अन्तः क्रिया आरम्भ होकर धीरे धीरे उसके आस पड़ोस से होते हुए आगे जाकर बृहद समाज से अंतर्संबंधित होती है । बच्चे के जीवन में समाजीकरण की यह  घटना ही उसके अन्तः और बाह्य रूपाकार गढती है । बच्चे के समाजीकरण में जो प्रवृत्तियाँ कारक होती हैं लगभग वैसी ही प्रवृत्तियों को बच्चा ग्रहण करता है । उसके संस्कारी होने या अपराधी बनने में उसका समाजीकरण बड़ी भूमिका अदा करता है । शायद इसलिए माँ बाप अपने बच्चों को अच्छी संगति करने पर जोर देते हुए दिखाई देते हैं । माँ बाप द्वारा अपने बच्चों को दी गई ऎसी सलाहियत यद्यपि सतही लगती हैं क्योंकि ये सिर्फ अपने बच्चों तक ही सीमित होकर रह जाती हैं और उनमें एक सामूहिक प्रेरणा का भाव नहीं झलकता । इसका अर्थ ये कि समाज इन बातों के प्रति उदासीन रहते हुए बहुत सी बातें अपने स्तर पर निर्धारित कर लेता है और बच्चों के भाग्य से उसे जोड़ देता है कि फलां बच्चे को संस्कारी बनना था इसलिए वह संस्कारी बन गया और फलां बच्चे को अपराधी बनना था इसलिए वह अपराधी बन गया । ये बातें सच के करीब नहीं लगतीं । इन बातों में माता पिता ,परिवार , आस पड़ोस और बृहद समाज की भूलें परिलक्षित होती हैं जिस पर विचार किया जाना आवश्यक है । समाज में यह धारणा भी बहुत घर कर चुकी है कि संपन्न और अच्छे कहे जाने वाले परिवारों के बच्चे अच्छे और संस्कारी बनते हैं जबकि स्लम बस्ती के बच्चे आम तौर पर अपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं । इन धारणाओं का कभी भी सामान्यीकरण नहीं किया जा सकता । ऎसी धारणाएं समाज में चली आ रही भूलों को उजागर करती हैं और उसे कटघरे में भी खड़ा करती हैं । इन धारणाओं की पड़ताल करती हिन्दी कहानियां बच्चे को समझने का एक बड़ा अवसर हमें देती हैं ।जयशंकर प्रसाद की कहानी छोटा जादूगर की चर्चा करें तो छोटा जादूगर के रूप में एक ऐसे बालक से हमारा सामना होता है जिसका जीवन विसंगतियों से भरा हुआ है, इसके बावजूद जीवन मूल्यों को साथ लिए वह सतत संघर्ष कर रहा है । एक तरफ देशप्रेम के लिए उसके पिता जेल में बंद हैं तो दूसरी तरफ उसकी माँ घर में बीमार है और खाट पर पड़ी पड़ी अपने आखरी दिनों की प्रतीक्षा में है । उस घर में कमाने वाला कोई नहीं है । पारिवारिक विपन्नता ने उस बच्चे को समय से पहले ही जिम्मेदार और व्यस्क बना दिया है जो अपने खिलौनों से जादू जैसा खेल दिखाकर दो पैसे जुटाता है जिससे माँ की दवाईयां और घर के खर्च का प्रबंध होता है।किसी बच्चे का समय से पहले ही व्यस्क हो जाना, जो कि अमूर्त होता है, समाज उसे कई बार देख नहीं पाता। समाज को लगता है कि बच्चों को  इस तरह के कामों में संलग्न नहीं होना चाहिए जो कि उसके बचपन को अधिक्रमित करते हैं । दरअसल जयशंकर प्रसाद छोटा जादूगर कहानी में समाज के उसी नजरिये पर ही प्रहार करते हैं जिसका नजरिया एकांगी है , जो बच्चों से यह तो चाहता है कि उसका बचपना उसकी गतिविधियों में बरकरार रहे पर समाज अपनी जिम्मेदारियों को या तो देख नहीं पाता या फिर उसे देखना ही नहीं चाहता।

बच्चा अपने परिवार , अपने आसपडोस से उपजी परिस्थितियों से जो अनुभव ग्रहण करता है, वही अनुभव उसे बच्चा बनाए रख सकता है ,वही अनुभव उसे समय से पहले वयस्क भी बना देता है। सवाल यह उठाया जा सकता है कि साहित्यिक कहानियों में प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ एक संघर्षशील बच्चे को ही परिपक्व होता हुआ क्यों दिखाया जाता है ? क्या समस्त अनुकूल परिस्थितियों के होते कोई बच्चा मानसिक और वैचारिक स्तर पर परिपक्व नहीं हो सकता ? शायद इसका जवाब भी हिन्दी की साहित्यिक कहानियों से ही निकलकर आता  है । दरअसल जीवन का प्रतिकूल संघर्ष बच्चे के बचपन को अधिक्रमित करता है और उसे वह अनुभव देता है जो किसी अनुकूल परिस्थिति वाले बच्चे को नहीं मिल पाता । चूँकि अनुभव ही जीवन में सबसे बड़ा गुरू होता है , वही बच्चे को बच्चा रहने देता है तो वही बच्चे को छोटी उम्र में ही वयस्क और जिम्मेदार बना देता है जैसा कि जयशंकर प्रसाद की कहानी छोटा जादूगर में अपने अनुभव से वयस्क होते बच्चे को हम देखते हैं ।भीष्म साहनी की कहानी गुलेलबाज लडका में हम एक ऐसे बच्चे को देखते हैं जो साधारण श्रमिक परिवार से है और अपनी सामान्य गतिविधियों से अपराधिक और हिंसक होने का आभास देता है । वही लडका अनुकूल परिस्थितियों की संगति के साथ अपनी इस हिंसक छवि को स्वयं तोड़ता भी है । बाज से मैना के बच्चों  की सुरक्षा करते हुए उसके भीतर छुपी हुई संवेदना एकाएक हमें दिखाई देने लगती है । दरअसल समाज को इसी नजरिये को विकसित करने की आवश्यकता है जिसके जरिये किसी बच्चे की भीतरी दुनियां को ठीक ढंग से देखा जा सके । गहन संवेदना हर बच्चे में होती है , कई बार उदय प्रकाश की नेलकटर जैसी कहानी में अपनी माँ को खोते हुए बच्चे के भीतर सघन रूप में गठित होते हुए हम उस संवेदना को महसूस कर सकते हैं।उस संवेदना को देखे जाने और उसे बचाए जाने के प्रति जो एक गहन  उदासीनता है , वह जैनेन्द्र कुमार की कहानी अपना अपना भाग्य में लक्षित की जा सकती है। समाज की ओर से किसी बच्चे को उसके भाग्य के साथ जोडकर देखना भी अपनी जिम्मेदारियों से जी चुराने जैसा है । यह प्रवृत्ति सघन रूप में समाज में पसरी हुई भी दिखाई देती है जो किसी बच्चे को समग्र रूप में देखे समझे जाने में बहुत बाधक भी है।

आज जरूरत है कि समाज किसी बच्चे को उसकी समस्त अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ देखे-समझे और फिर कोई धारणा विकसित करे । कोई सुव्यवस्थित , सुविकसित और उपयुक्त धारणा ही बच्चों के बचपन को बचाए जाने के प्रति किसी ठोस पहल का आरम्भिक बिंदु है । ऎसी सुव्यवस्थित , सुविकसित धारणाएं समाज हिन्दी साहित्य की कहानियों और फिल्मों के माध्यम से ग्रहण कर सकता है । इनका प्रयोग शिक्षा के क्षेत्र में भी एक बड़े बदलाव का माध्यम बन सकता है । यह तथ्य कुछ हद तक सत्य है कि बच्चे के जीन्स में वंशानुगत रूप से कुछ चीजें प्रवाहमान होती हैं जिसके कारण वह अपने अल्प या कुशाग्र बुद्धि के होने का आभास कराता है पर ऐसे तथ्यों को भी बच्चे की उचित अन्तः क्रिया और समाजीकरण से झुठलाया जा सकता है । बच्चों को लेकर समाज में यह विमर्श सतत चलते रहना भी चाहिए ताकि बच्चों को लेकर बनी बनाई खांचों में गढ़ी गई पारम्परिक धारणाएं टूटें और कुछ नई बातों को बच्चों के जीवन से जोड़ा जा सके।

रमेश शर्मा, 92 श्रीकुंज, रायगढ़ छ. ग.

टिप्पणियाँ

इन्हें भी पढ़ते चलें...

'कोरोना की डायरी' का विमोचन

"समय और जीवन के गहरे अनुभवों का जीवंत दस्तावेजीकरण हैं ये विविध रचनाएं"    छत्तीसगढ़ मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष सुशीला साहू के सम्पादन में प्रकाशित किताब 'कोरोना की डायरी' में 52 लेखक लेखिकाओं के डायरी अंश संग्रहित हैं | इन डायरी अंशों को पढ़ते हुए हमारी आँखों के सामने 2020 और 2021 के वे सारे भयावह दृश्य आने लगते हैं जिनमें किसी न किसी रूप में हम सब की हिस्सेदारी रही है | किताब के सम्पादक सुश्री सुशीला साहू जो स्वयं कोरोना से पीड़ित रहीं और एक बहुत कठिन समय से उनका बावस्ता हुआ ,उन्होंने बड़ी शिद्दत से अपने अनुभवों को शब्दों का रूप देते हुए इस किताब के माध्यम से साझा किया है | सम्पादकीय में उनके संघर्ष की प्रतिबद्धता  बड़ी साफगोई से अभिव्यक्त हुई है | सुशीला साहू की इस अभिव्यक्ति के माध्यम से हम इस बात से रूबरू होते हैं कि किस तरह इस किताब को प्रकाशित करने की दिशा में उन्होंने अपने साथी रचनाकारों को प्रेरित किया और किस तरह सबने उनका उदारता पूर्वक सहयोग भी किया | कठिन समय की विभीषिकाओं से मिलजुल कर ही लड़ा जा सकता है और समूचे संघर्ष को लिखि...

सीमा शर्मा की कहानी चिलगोजे का तेल

  हाल के वर्षों में युवा कथा लेखिका सीमा शर्मा की कई कहानियों ने जिस तरह पाठकों से संवाद किया है , कथा जगत में एक आशा जगाने वाली घटना के बतौर उसे देखा जाने लगा है ।   यह बात उस संदर्भ में कही जा रही है कि सीमा की कहानियों का जो कंटेंट है वह थोड़ा अलहदा है । अलहदा इस सन्दर्भ में कि समाज में अलक्षित रह जाने वाली घटनाओं पर लेखिका की पैनी नजर गयी है और अपने आस पड़ोस की अनुभवजनित घटनाओं को उन्होंने कहानी में शिल्प और भाषायी स्तर पर एक नयी खूबसूरती प्रदान की है ।  चाहे उनकी कहानी  ' मैं रेजा और पच्चीस जून ' की बात करें , कहानी ' चरित्र प्रमाण ' की बात करें या यहाँ ली जा रही कहानी ' चिलगोजे का तेल ' की बात करें , इन सभी कहानियों में कथा रचना की एक नयी दृष्टि से पाठकों का परिचय होता है। अब तक सीमा की कहानियाँ कथादेश , परिकथा , इन्द्रप्रस्थ भारती , कथाक्रम , जनसत्ता , नया साहित्य निबंध सहित अन्य पत्रिकाओं में प्रकाशित होकर चर्चा पा चुकी हैं ।   उनकी कहानियां अपनी भाषा और कथ्य के साथ जिस तरह अपने समय से टकराती हैं , वह उन्हें पठनीय बनाती हैं।   कहानी में किसी महिला ले...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

'नेलकटर' उदयप्रकाश की लिखी मेरी पसंदीदा कहानी का पुनर्पाठ

उ दय प्रकाश मेरे पसंदीदा कहानी लेखकों में से हैं जिन्हें मैं सर्वाधिक पसंद करता हूँ। उनकी कई कहानियाँ मसलन 'पालगोमरा का स्कूटर' , 'वारेन हेस्टिंग्ज का सांड', 'तिरिछ' , 'रामसजीवन की प्रेम कथा' इत्यादि मेरी स्मृति में आज भी जीवंत रूप में विद्यमान हैं । हाल के दो तीन वर्षों में मैंने उनकी कहानी ' नींबू ' इंडिया टुडे साहित्य विशेषांक में पढ़ी थी जो संभवतः मेरे लिए उनकी अद्यतन कहानियों में आखरी थी । उसके बाद उनकी कोई नयी कहानी मैंने नहीं पढ़ी।वे हमारे समय के एक ऐसे कथाकार हैं जिनकी कहानियां खूब पढ़ी जाती हैं। चाहे कहानी की अंतर्वस्तु हो, कहानी की भाषा हो, कहानी का शिल्प हो या दिल को छूने वाली एक प्रवाह मान तरलता हो, हर क्षेत्र में उदय प्रकाश ने कहानी के लिए एक नई जमीन तैयार की है। मेर लिए उनकी लिखी सर्वाधिक प्रिय कहानी 'नेलकटर' है जो मां की स्मृतियों को लेकर लिखी गयी है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे कोई एक बार पढ़ ले तो भाषा और संवेदना की तरलता में वह बहता हुआ चला जाए। रिश्तों में अचिन्हित रह जाने वाली अबूझ धड़कनों को भी यह कहानी बेआवाज सुनाने लग...

" रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे?" रमेश शर्मा की चर्चित कहानी

इस कहानी पर हरियश राय जी अपनी  टिप्पणी में लिखते हैं - ‘ परिकथा ’ के सितम्बर-अक्टूबर   2020 अंक में प्रकाशित  रमेश शर्मा की कहानी ‘ रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे ‘ कोरोना काल के संदर्भों पर लिखी गई एक विशिष्ट कहानी है। इस कहानी में रमेश शर्मा ने कोरोना काल में मजदूरों का पलायन और उस पलायन से उपजे दुःख को मानवीयता के साथ देखने की कोशिश की है। इस काल में पलायन से उपजे भयावह सन्दर्भों  को एक छोटी लड़की की नजर से देखते हुए कहानी सरकार के प्रति  एक नफरत का भाव पैदा करती है। देश बंदी के निर्णय के कारण लोगों के जीवन में अफरा-तफरी मची और आजीविका का संकट उनके सामने आ गया और उनके बीच से गुजरती हुई कहानी उनकी बेबसी को रेखांकित करती है। कहानी में एक फ्रीलांस रिपोर्टर , टाट से घिरी झोंपड़ी नुमा गुमटी में बैठकर भूली बिसरी बातों को याद करने की कोशिश करती है। वह झोपड़ी एक चाय बेचने वाले बाबा की है। वह बाबा अखबार उसके सामने रख देता है , जिसमें लिखा है कि ‘ समय के भीतर हाहाकार मचाता यह कैसा रुदन है कि कोई किसी का दर्द बांटने के लिए उससे बात भी न करे।...

आलोचक नन्द किशोर आचार्य का महत्वपूर्ण वक्तब्य : छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

  ब तौर आलोचक प्रभात त्रिपाठी किसी कविता के पास, किसी कहानी के पास या किसी उपन्यास के पास उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जाते हैं जिस तरह कि वे स्वयं की रचना के पास जाते हैं   -  आलोचक नंद किशोर आचार्य  आयोजन में बोलते हुए आलोचक नंदकिशोर आचार्य आलोचना का मतलब है आलोचन। पूर्णता से  उसको  समझने की कोशिश । अगर वो आप नहीं करते हैं , आपने यह तय कर लिया कि सिर्फ दाखिल करना है या खारिज करना है कि ये अच्छा कवि है या अच्छा कवि नहीं है तब तो आपके लिए कविता अन्वेषण नहीं है । आपके लिए कविता  अपने पूर्व निर्धारित विचारों का स्थापन भर है और उसके विरोध में आने वाले विचारों को खारिज करने का एक बहाना भर है।अच्छा आलोचक किसी को खारिज नहीं करता, वह उसमें से कुछ ढूँढ़ कर निकालता है और उस प्रक्रिया में आलोचना का जन्म होता है । प्रभात त्रिपाठी किसी पूर्व निर्धारित प्रतिमान को लेकर के या किसी पूर्व निर्धारित थियरी को लेकर के कविता के पास , कला के पास या उपन्यास के पास नहीं जाते । वे जाते हैं एक पाठक के रूप में उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जिसके साथ कि वे स्वयं अपनी रचना में ज...

रायगढ़ का कमला नेहरू पार्क : इतिहास और स्मृतियां Raigarh ka kamla neharu park: Itihas aur smritiyan

रायगढ़ के ह्रदय स्थल चक्रधर नगर चौक में स्थित है कमला नेहरू पार्क। यह पार्क शहर की जरूरतों के हिसाब से  वर्तमान में शहर के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | यहां बच्चे बूढ़े युवा सारे लोग सुबह शाम स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती के हिसाब से नियमित आते जाते हैं और यह जगह इस अवधि में गुलज़ार रहता है । मैं यहाँ से निकटस्थ किरोड़ीमल साइंस कॉलेज में सन 1983 में बी.एस-सी.में एडमिशन लिया था और एम.एस-सी.मैंने वहीं पूरी की । इन पांच छः सालों के दरमियान इस जगह के सामने की सड़क से होकर हम लोगों का अक्सर आना जाना होता था ।  यह पार्क उन दिनों उतना विकसित नहीं हुआ था इसलिए इसने इस तरह कभी मेरा ध्यान नहीं खींचा था । मैं बीच-बीच में भी कभी कभार वहां जाया करता था। आज 26 मार्च 2023 को बहुत दिनों  बाद वहां गया तो वहां के परिसर की सुंदरता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई । इस पार्क को निर्मित हुए भी 35 साल गुजर चुके हैं और इन 35 सालों में इस शहर ने बहुत कुछ बदलाव देखा है।इसका निर्माण अस्सी के दशक में  हुआ और इसका रख रखाव नगर पालिका रायगढ़ के माध्यम से ही उस समय हुआ करती था। धीरे धीरे फिर इसका थोड़ा बहु...

कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति - वरिष्ठ कथाकार उर्मिला आचार्य का आलेख

  कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति -------------------------------------------------------------------------- -----------------------------------------                                - उर्मिला आचार्य कथा कहानी के इर्द गिर्द रचनाकार की उपस्थिति किस रूप में , किस तरह और कहाँ कहाँ हो सकती है , इसका आकलन करना दिलचस्प होते हुए भी एक दुरूह कार्य है । आकलन न कहते हुए अगर इसे शोध या कोई खोज पूर्ण कार्य कहा जाए तब भी हम इसे सामान्यीकृत नहीं कर रहे होते हैं । कथा लेखन करने के लिए लेखक जिस दुनिया में उतरता है , जिन रास्तों से होकर आगे बढ़ता है , उस दुनिया तक पहुँचने के लिए उन रास्तों से होकर गुजरे बिना हम लेखक का पीछा नहीं कर सकते । यहाँ पीछा करने के अपने निहितार्थ हैं जहाँ से हम लेखक को जानने समझने के लिए उन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हैं जहाँ से लेखक अपनी कथायात्रा के साथ आगे बढ़ता है। ...

Gupta Vrindavan Puri Odisha Yatra गुप्त वृंदावन पुरी ओड़िसा यात्रा

पुरी के आसपास के दर्शनीय स्थलों में गुप्त वृंदावन , जिसे कि श्री गौर बिहार आश्रम, माता मठ के नाम से भी जाना जाता है , बहुत सुंदर जगहों में से एक है । यह पुरी के केमलिया सि-बीच से बहुत नजदीक है । जानकारी के अभाव में पुरी आकर भी पर्यटक इस जगह की यात्रा नहीं कर पाते । इस तरह एक सुंदर और ऐतिहासिक जगह से वे वंचित हो जाते हैं। इसलिए इस जगह के बारे में जानकारी प्राप्त करने की दृष्टि से इस आलेख को आप जरूर पढ़ें और यहां कभी जाने के सम्बंध में भी विचार करें ।यहां जो भी बातें मैं लिख रहा हूं, मेरे स्वयं के जीवंत अनुभवों पर ही सारी बारें  आधारित हैं । मैं पुरी की यात्रा पर 6 बार आ चुका हूं परंतु इस जगह के बारे में छठी यात्रा के दरमियान ही मुझे जानकारी मिली और हम लोग वहां पहुंच पाए । गुप्त वृंदावन में चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति  पुरी ओडिशा के श्री गौर बिहार आश्रम /गुप्त वृंदावन  /माता मठ को बहुत आकर्षक और अच्छी तरह से सजाया गया है। यहां का माहौल बहुत शांत है साथ ही प्राकृतिक छटाओं से अत्यंत समृद्ध और परिपूर्ण है। यहां जब हम पहुंचे तो ऐसा लगा जैसे किसी तपोभूमि में हम पहुंच गए हैं। य...

देवेश पथ सारिया की कवितायेँ : कविता संग्रह 'नूह की नाव' से चुनी हुईं कविताओं का पाठ.

दे   वेश पथ सारिया हमारे समय के महत्वपूर्ण युवा कवियों में से एक हैं । हाल ही में भारतीय साहित्य अकादेमी  से उनकी कविताओं का एक संग्रह 'नूह की नाव' प्रकाशित हुआ है। इस संग्रह में बहुत सी कवितायेँ मुझे पसंद हैं । उनमें  से चुनी हुई छः कवितायेँ यहाँ प्रस्तुत हैं.   "देवेश की कविताओं में मूर्तमान होती चीजों में भी एक तरह से अमूर्त सा लगने वाला अति सूक्ष्म विवेचन है जो अमूमन हमारी नज़रों से छूट जाता   है । उन छूटी हुई चीजों से देवेश हमारा परिचय कराते हैं । उनकी कविताओं में चेतन अचेतन रूप में फैले हुए मानवीय जीवन के राग-विराग सह्सा इस तरह आने लगते हैं कि कई बार चकित होना पड़ता है । कवि के पास जीवन और बदलते समय को देखने परखने की एक अलहदा दृष्टि भी है जो इन कविताओं को पुष्ट करती है । उनकी कहन शैली से भी कविताओं में भाषिक सौन्दर्य उत्पन्न होता है"-  रमेश शर्मा   एक पहिये की साइकिल वाला बच्चा एक धूरी पर घूमती है सारी पृथ्वी यह बेहद मामूली लेकिन जरूरी पाठ मुझे फिर से याद आया था उस ताईवानी बच्चे को देखकर जो निकल पड़ा था चिंग हुआ यूनिवर्सिटी की व्...