सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पारमिता षड़ंगी की कहानी : पत्थर में बदलने वाली

 

पारमिता षडंगी 


कहानी "पत्थर में बदलने वाली"- पारमिता षड़ंगी

मौसी, सिर्फ तीन फूल चाहिए, पूरा एपार्टमेंट घूम आई यह फूल कहीं नहीं मिला।आज व्रत है।आप तो जानते हो इस व्रत में कनेर का फूल लगता है।एक लक्ष्मी माता को चढ़ाऊंगी, एक पूजा के थाल में रखूंगी, और एक फूल के अंदर चावल दूर्वा के साथ रखकर देवी को समर्पित करूंगी।तोड़ लूं क्या?’ मेरी समस्या वे समझें और विश्वास करें, यह सोचकर मैंने इतनी सारी बातें एक सांस में कह दी।

वे स्थिर होकर सुनती रहीं और एकाएक बोलीं, ‘नहीं, नहीं दे सकती।

नहीं’, इस एक शब्द ने मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया, पूजा के लिए तीन फूल नहीं दिया।मैंने उनकी ओर पैनी निगाह से देखा और वापस आ गई।जब मैं वापस आ रही थी, तो वे घर के अंदर खिड़की के उस तरफ किसी से कह रही थीं, ‘उसने फूल मांगे, मैंने नहीं दिए।मैंने सुन लिया।

उन्होंने एक सफेद साड़ी पहनी थी।कान, बाहें और माथे पर चंदन का लेप, गर्दन पर तुलसी की माला और बिना ब्लाउज की साड़ी पहनी हुई थीं, जिसमें से उनके शरीर की नसें बाहर झांक कर उम्र को साफ-साफ बता रही थीं।सूर्य को जल चढ़ाने के लिए मुंह फेर लिया तो मैं भी वापस आ गई।

अस्सी बयासी की होंगी जरूर। इस उम्र में इतना लालच ठीक नहीं है।मैं कहना चाहता थी, लेकिन मैं नहीं कह सकी।

हे भगवान! आठ बज चुके हैं, प्रसाद बनाऊं कब, पूजा करूं कब! काश! कहीं से यह फूल मिल जाता।होने वाली दुर्दशा के बारे में सोच कर खुद ही कांप गई।

ठीक उसी वक्त, ‘हो! मां, फूल ले लो।पूजा व्रत के दिन फूल के लिए भोर से उठना पड़ता है, नहीं तो फूल नहीं मिलते।वहां के चौकीदार ने मेरे हाथ में फूल रखते हुए कहा, रात की ड्यूटी खत्म कर कुछ फूल अपने घर लेकर जा रहा था कि आपकी बातें सुनकर रुक गया ।

ओह, भगवान तुम्हारा भला करे।मेरे मुंह से आशीर्वाद जैसे कुछ शब्द निकल गए, जैसे मैं भी एक बूढ़ी हूँ।

 

कभी-कभी तो शांतनु खूब सुना देते हैं। रितू, टिफिन ठीक समय में तैयार हो जाना चाहिए।तुम्हारी वजह से देर नहीं होनी चाहिए।दूसरों को समय पर आने के लिए बोलने वाला खुद देर से पहुँचे तो कैसे चलेगा!

मामा जल्दी मोज़ा ठीक करो, पानी की बोतल भरी नहीं है, कहीं स्कूल बस न छूट जाए।

रितू, वोर्ड मीटिंग है,जल्दी करो, कहीं देर न हो जाए।

हां, हां, जितनी भी घटना-दुर्घटना घटती है सब मेरे कारण।कौन झिकझिक करे, चुपचाप टिफिन पैक किया, पानी का बोतल भी।नहीं तो दिन की शुरुआत उसके ऊपर ऐसे आक्षेपों के भिन्न-भिन्न रूपों से होगी।पिछले दस मिनट के कारण सिर में दर्द शुरू हो गया था।पता नहीं उनके फूल न देने की बातों को मैं स्वीकार कर नहीं पा रही थी।घर के काम के साथ-साथ अपने आप को शांत करने की कोशिश कर रही थी।एक बार ये बाप बेटा अपने अपने काम में घर से निकलें तो मैं शांति से पूजा करूंगी।

पता नहीं, शायद उम्र बढ़ने लगी है, इसलिए स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ गया है या यहां के हवा-पानी में कुछ ऐसे तत्व हैं जो मुझे सहन नहीं हो रहे हैं।रियाद में ऐसा नहीं था।न पूजा करनी थी या पूजा न करने की वजह से अपने आपको दोषी जैसा कुछ महसूस करती थी।वहां तो वक्त ही वक्त था।कभी कभी कुछ न करने के कारण बोरियत सी महसूस होती थी।

दीर्घ बारह साल वहां रहने के बाद जब ओडिशा वापस आई तब ससुराल में कुछ दिन बिताए।वहां पता चला देवरानी तो कितना व्रत, उपवास कर एक्स्ट्रा पुण्य जमा कर रही है और मैं पहले के पुण्य को रियाद में घटा कर यहां आई तो खुद पर गुस्सा आना स्वाभाविक था।नहीं, अब ऐसा नहीं चलेगा।भुवनेश्वर में घर लेने के बाद सब पूजा-पाठ शुरू करना पड़ेगा और कुछ पुण्य को खाते में जमा करना पड़ेगा।अचानक मस्तिष्क में सुप्तावस्था में पड़े मां के संस्कार जागने लगे।

भुवनेश्वर तेजी से बदल रहा था।हमने एक अपार्टमेंट में घर खरीदा और यहां शिफ्ट हो गए।मैं भी अपने घर में मंदिर की स्थापना कर ईश्वर की आराधना नियम से करने लगी।सच कहूँ तो पूजा करना अच्छा लगने लगा था और सुकून भी महसूस कर रही थी।

अब बाप बेटा दोनों ही अपने-अपने काम में घर से निकल गए हैं।पूजा का थाल तैयार कर उसमें अक्षत, सफेद धागा, कनेर के फूल, दिया रख कर, प्रसाद बनाने लगी।काफी समय से ओडिशा से बाहर रहने के बाद भी सारी विधि याद थी।इसका श्रेय मां को ही दूंगी।डांट-डांट कर समझाई थी, ‘ऐ लड़की उठ, कितनी देर तक सो रही है।ससुराल में मेरा ही नाम ख़राब करेगीनहा के आ।देख, कैसे पूजा होती हैजब देखो फुदकती रहती है।एक जगह बैठती नहीं, कैसे सीखेगी?’

मां की याद आ रही थी, घंटी बजा रही थीआंखें नम हो गईं।काश! आज वह होतीं तो…!

पूजा खत्म होते ही चाय की तलब लगी भूख भी।थोड़ा प्रसाद लेकर, चाय बनाने लगी।कुछ देर में चाय की प्याली लेकर बालकनी में बैठ गई और चारों ओर देखने लगी।मन किया, कोई तो देखे और पूछे, नए हो, कहां से आए हो? पतिदेव क्या करतें हैं? इत्यादि।मैं बताना चाहती थी कि मैं विदेश में रहकर आई हूँ।मगर यहां तो किसी को फर्क ही नहीं पड़ता है।गांव अच्छा था।वहां सबने आदर से स्वागत किया, ढेर सारे सवाल पूछे, उत्तर देते-देते मुझे थोड़ा-सा गर्व महसूस हुआ।

अचानक एक फ्लैट के किचन से कुकर की सिटी बजने की आवाज सुनाई दी।बिलकुल मेरे सामने का फ्लैट था।सबकुछ साफ-साफ दिख रहा था।किचन में एक औरत जल्दी-जल्दी सब्जी काट रही थी।शायद कोई खाना खाकर घर से निकलेगा।काश! वह मेरी तरफ देखती तो इशारे से घर आने का निमंत्रण देती, दोस्त बनते, कुछ बातें होतीं।मगर उसकी नजर गैस के चूल्हे के ऊपर रखी कड़ाही में थी।मैं निरंतर उनको देख रही थी उम्मीद की नजर से, तब कुछ कबूतर के उड़ने के फड़..फड़ शब्द, मेरा ध्यान  हटाकर नीचे की तरफ ले गए।

वही बूढ़ी औरत, नीचे कुछ फेंक रही थी, कबूतरों के लिए।जरूर बासी भात होगा, और नहीं तो क्या, ईश्वर को फूल देने के लिए जो मना कर दे वह किसी को खाना खिलाए, कहां यकीन होता है।मैंने उनको चिढ़ाने के लिए और अपनी महानता जताने के लिए आवाज दी, ‘ओ मौसी, ऊपर आओ, फ्लैट नं ३०४ में, नाश्ता कराऊंगी।वह मेरी तरफ देख कर मुस्कराई।हाथ को आशीर्वाद मुद्रा में दिखा कर चलने लगी।उनका ऐसा बर्ताव मुझे नकली लगा।

इस बीच दो चार दिन बीत चुके थे।शांतनु एक फूल वाले को बोले थे रोज़ फूल देने के लिए।मुझे नीचे नहीं उतरना पड़ा, इसलिए उनसे मिलने का मौका नहीं मिला।मेरा गुस्सा भी कम हो गया था।सच कहूं तो यहां मुझे अच्छा लगता था।सब अपना लगता था।पांव के नीचे जानी पहचानी मिट्टी, सांसों में इस मिट्टी की खुशबू।पर एक बात है जिससे दिल को ठेस पहुंची थी।मुझे लगा था यहां सब आदर करेंगे, विदेश के बारे में पूछेंगे, चाय नाश्ता पर बुलाएंगे, मगर यहां तो किसी के पास वक्त ही नहीं या किसी को फर्क नहीं पड़ता है कि कोई नए लोग आए हैं।

ड्रेस निकाल रही थी, फिर लगा साड़ी पहनती हूँ।यहां साड़ी पहने कुछ लेडिज को फूल तोड़ते, मार्निंग वॉक करते, सब्जी खरीदते देखा है।साड़ी पहन कर जाऊंगी तो शायद किसी से दोस्ती हो जाए।

मुझे लगा अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक नई थियरी मिल गई।साड़ी पहने हुए निकल पड़ी सब्जी खरीदने के लिए।सोचा, अगर कोई बात करेगी तो शाम को चाय पर बुला लूंगी।

अरे, मौसी! कम से कम पाव किलो तो ले लो, दो परवल को कैसे वज़न करूं?’ दुकानदार चिल्ला कर बोला।

ओहो, यह तो वही बूढ़ी औरत है।

धत्, सब्जी अच्छी हो तो पाव किलो लेने में दिक्कत नहीं है।यहां तो नरम और सड़ी हुई सब्जियां हैं।ऐसे सब्जियों के लिए पैसे क्यों ख़र्च करूं? पैसे क्या पेड़ पर उगते हैं!खूब ऊंचे स्वर में बोल रही थी वह।

वहां से मत लो न, वह तो दो दिन पुरानी सब्जी है, यहां से लो, ये ताजा है।

नहीं नहीं, यहां से नहीं, कितना महंगा देते हो.., मैंने जितना चुनकर रखा है उसे वजन करो।दो परवल, एक आलू, एक टमाटर और हां, वहां जो कद्दू का एक टुकड़ा पड़ा है, वह भी दे दो।बूढ़ी मौसी ने कहा।

ठीक है, पंद्रह रुपए दो।थैली में सब्जी भरते हुए सब्जी वाले ने कहा।

पंद्रह रुपए? इतनी सी सब्जी के लिए, लूट रहे हो।ये लो।

क्या अम्मा! दस रुपए दिए, और पांच रुपए दो।

अब बूढ़ी की होंठों पर तड़ित एक हँसी खिल गई।वह बोली, ‘उतना रखो, सब्जी फेंक दोगे पर दाम कम नहीं करोगे।ग्राहक कैसे आएंगे, हां!

नहीं नहीं, और पांच रुपए दोसब्जी वाले ने जिद किया।

हीही…, देखो! मेरे पास और पैसे नहीं हैं’,  वह अपना आधा फटा और बिना जिप के बटुआ दिखा रही थी।सचमुच उसमें पैसे नहीं थे।मैंने उनकी तरफ देखा, मुझे उनकी हँसी नकली लग रही थी जैसे एक अनाड़ी चित्रकार के द्वारा बनाया गया चित्र।

उनके और दुकानदार के बीच नोंकझोंक में मैंने सब्जियाँ छांटीं, वज़न किया और पैसे देकर वापस आ रही थी कि पीछे से एक आवाज सुनाई दी, ‘तुम यहां नई हो?’

मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वही मौसी थी।तीव्र गति से चल कर मेरे पास आ गई।मैं खड़ी हो गई।उनके पास आते ही हांबोल कर चलने लगी।

पहले कहां रहते थे?’

रियाद में।

वह कहां है? ओडिशा में कि ओडिशा के बाहर?’

भारत के बाहर, माने साउदी अरब में।

वहां गाय का मांस खाया क्या?’

 

फूल नहीं दिया, क्या उस दिन से गुस्सा हो?’ उन्होंने पूछा ।

नाराज तो अपनों से होते हैं, मैं तो आपको जानती नहीं।अब मैं नहीं कह कर भी नाराजगी जताई।

कितने बच्चे हैं?’ मैं समझ गई कि वह बात बदलना चाहती हैं।शायद मेरे भाव को नाप लिया था।

एक बेटा।

औरएक…’ उनकी बातों को काटते हुए मैंने कहा, ‘नहीं रे बाबा, एक ही काफी है।मैं नहीं चाहती थी कि वह मेरे पर्सनल बात पर कोई और टिप्पणी दें।

एक कैसे काफी होता है? अभी उम्र है, कहीं ऐसा न हो कि बाद में पछताना पड़े।उनके होंठों से हँसी गायब हो चुकी थी और आंखों के किस छिद्र से पानी जैसा कुछ बाहर आने को तैयार था।ईश्वर न करें कभी भी तुम किसी के लिए गैर-जरूरी हो जाओ, अपने घर का चौकीदार बन जाओ, न अपनी मर्जी से जी सको, न और कहीं ठिकाना हो।इतना बोलते ही वह चलने लगी।

मैं खड़ी थी स्तब्ध।वह क्या कहना चाहती थी, मेरा भविष्य दिखा गई क्या? खुली आंखों से मैं देख रही थी कुछ दृश्य, ठीक चलचित्र में चलते हुए- बहू का उंगली दिखाकर बोलना, खबरदार कोई चीज टूटी तोघर छोड़कर कहीं भी नहीं जाना, अकेले खाने वाली हो तो अपने लिए इतना सब्जी क्यों लाती हो? ध्यान रखना कोई भी फूल न तोड़े।मुझे चक्कर आने लगा।अब समझ में आया, उनके फूल न देने की असमर्थता।

मूर्तिवत मैं खड़ी थी।हवा के झोंके से पत्ते हिलने की आवाज आ रही थी।एक कुत्ता रास्ते में सोते हुए हांफ रहा था, तभी कोई स्कूटी हार्न मारती हुई गुजर गई।वह धीरे-धीरे चल रही थीं।मैं देख रही थी, जाते हुए एक औरत को पत्थर में बदलते हुए।

रिश्ते अलग-अलग तरीके से अपनी-अपनी पहचान जताते हैं, अब समझ में आया।

 

(मूल कहानी ओड़िया भाषा में है जिसका अनुवाद स्वयं लेखिका ने किया है और यह वागर्थ के जून 2023 अंक में प्रकाशित हुई है)  

 

संपर्क : द्वारा एस. के. मिश्रा, 2 डी 204, सनसिटी फेज-1, ठाकुर विलेज, कांदीवली ईस्ट मुंबई-400101 मो. 9867113113

 


पारमिता षडंगी ओड़िया और हिंदी में एक जानापहचाना नाम है । कई पुरस्कारों से सम्मानित पारमिता की रचनाएं देश और विदेश की अन्य भाषाओं में भी प्रकाशित हुई हैं।प्रलेक प्रकाशन से उनका एक काव्य संग्रह "इज्या" भी प्रकाशित हुआ है  

 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इन्हें भी पढ़ते चलें...

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला वागर्थ के फरवरी 2024 अंक में है। कहानी विभिन्न स्तरों पर जाति धर्म सम्प्रदाय जैसे ज्वलन्त मुद्दों को लेकर सामने आती है।  पालतू कुत्ते झब्बू के बहाने एक नास्टेल्जिक आदमी के भीतर सामाजिक रूढ़ियों की जड़ता और दम्भ उफान पर होते हैं,उसका चित्रण जिस तरह कहानी में आता है वह ध्यान खींचता है। दरअसल मनुष्य के इसी दम्भ और अहंकार को उदघाटित करने की ओर यह कहानी गतिमान होती हुई प्रतीत होती है। पालतू पेट्स झब्बू और पुत्र सोनू के जीवन में घटित प्रेम और शारीरिक जरूरतों से जुड़ी घटनाओं की तुलना के बहाने कहानी एक बड़े सामाजिक विमर्श की ओर आगे बढ़ती है। पेट्स झब्बू के जीवन से जुड़ी घटनाओं के उपरांत जब अपने पुत्र सोनू के जीवन से जुड़े प्रेम प्रसंग की घटना उसकी आँखों के सामने घटित होते हैं तब उसके भीतर की सामाजिक जड़ता एवं दम्भ भरभरा कर बिखर जाते हैं। जाति, समाज, धर्म जैसे मुद्दे आदमी को झूठे दम्भ से जकड़े रहते हैं। इनकी बंधी बंधाई दीवारों को जो लांघता है वह समाज की नज़र में दोगला होने लगता है। जाति धर्म की रूढ़ियों में जकड़ा समाज मनुष्य को दम्भी और अहंकारी भी बनाता है। कहानी इन दीवा...

केलो नदी : गांधीवादी मॉडल की अनदेखी और विकास के दुष्चक्र में फंसी नदियाँ

केलो नदी की समस्या को लेकर अनुग्रह में एक आलेख प्रकाशित हुआ था "रायगढ़ की जीवन रेखा केलो का शोक गीत" । उस आलेख को लेकर हमें कुछ महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। लेखक और विचारक डॉ हेमचंद्र पांडे और युवा कवि लेखक बसंत राघव की इन प्रतिक्रियाओं से सम्भव है इस बहस को आगे और जगह मिले । इन दोनों ही प्रतिक्रियाओं को अनुग्रह के पाठकों के लिए हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं - ◆१◆ अनुग्रह के 06/04/2023 के अंक में रमेश जी के द्वारा लिखित रायगढ़ की जीवन रेखा 'केलो' का शोक गीत हम रायगढ़ वासियों के द्वारा अनसुना ही रह गया । बसंत राघव के अलावा  किसी ने भी अत्यंत ज्वलंत समस्या पर केंद्रित इस जरूरी आलेख पर कोई टिप्पणी नहीं की। डॉ. हेमचन्द्र पांडेय  यह मौन और उदासीनता ही वे कारण हैं कि रायगढ़ मानों आत्मघात की दहलीज पर जा पहुंचा है। रमेश जी के इस आलेख का प्रत्यक्ष संदर्भ स्थानीय जरूर है पर, निहितार्थ सार्वभौमिक है। केलो के स्थान पर विश्व की किसी भी नदी का नाम रखा जा सकता है और रायगढ़ के स्थान पर किसी भी अन्य धुंधियाये औद्योगिक नगर या महानगर का नाम डाला जा सकता है ; तब भी आलेख का वर्...

'सुबह सवेरे' न्यूज मेगेज़ीन भोपाल एवं इंदौर एडिशन में प्रकाशित कहानी: 'उम्मीद' ■रमेश शर्मा

■कहानी : उम्मीद  मनुष्य के जीवन में इतने प्रश्न हैं कि धरती इन प्रश्नों का भार उठाते हुए अपने एकांत में कराहती भी होगी । धरती का कराहना हम सुन नहीं पाते अन्यथा हम सुनकर चकित होते । संभव है करूणा से भर उठते । चारों तरफ प्रश्नों का एक झुण्ड है। घर के बाहर प्रश्न ,घर के भीतर प्रश्न। सोते-जागते हर समय प्रश्न ही प्रश्न । हालात ऐसे हो चुके कि कहीं टहलने निकलो तो भी प्रश्न पीछे दौड़ते चले आते हैं । लगता है जैसे उन्हें भी घर से बाहर निकल कर घूमना पसंद हो।  इस घटना को घटित हुए बहुत दिन नहीं हुए जब मिश्रा जी अपने डॉगी टोक्यो को साथ लेकर कालोनी की सूनी सडकों पर टहलने निकले थे । उस दिन उनके सामने मोहल्ले की एक लड़की बतियाते हुए अपनी ही रौ में बेसुध चली जा रही थी । उसकी बातचीत के दरमियान आवाज़ की तीव्रता कुछ इस कदर तेज थी कि सुनकर उन्हें याद आया....., एक प्रश्न दिमाग में उठने लगा .... इसका नाम कहीं भुलेनी तो नहीं? यह सोचकर ही मिश्रा जी के दिमाग में एक और प्रश्न घूमने लगा कि उन्हें आखिर कब और कैसे पता चला कि उसका नाम भुलेनी है? उन्होंने दिमाग में बहुत जोर डाला पर ऎसी कोई जानकारी चलकर उनके पास ...

समकालीन कहानी : अनिल प्रभा कुमार की दो कहानियाँ- परदेस के पड़ोसी, इंद्रधनुष का गुम रंग ,सर्वेश सिंह की कहानी रौशनियों के प्रेत आदित्य अभिनव की कहानी "छिमा माई छिमा"

■ अनिल प्रभा कुमार की दो कहानियाँ- परदेस के पड़ोसी, इंद्रधनुष का गुम रंग अनिलप्रभा कुमार की दो कहानियों को पढ़ने का अवसर मिला।परदेश के पड़ोसी (विभोम स्वर नवम्बर दिसम्बर 2020) और इन्द्र धनुष का गुम रंग ( हंस फरवरी 2021)।।दोनों ही कहानियाँ विदेशी पृष्ठ भूमि पर लिखी गयी कहानियाँ हैं पर दोनों में समानता यह है कि ये मानवीय संवेदनाओं के महीन रेशों से बुनी गयी ऎसी कहानियाँ हैं जिसे पढ़ते हुए भीतर से मन भींगने लगता है । हमारे मन में बहुत से पूर्वाग्रह इस तरह बसा दिए गए होते हैं कि हम कई बार मनुष्य के  रंग, जाति या धर्म को लेकर ऎसी धारणा बना लेते हैं जो मानवीय रिश्तों के स्थापन में बड़ी बाधा बन कर उभरती है । जब धारणाएं टूटती हैं तो मन में बसे पूर्वाग्रह भी टूटते हैं पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इन्द्र धनुष का गुम रंग एक ऎसी ही कहानी है जो अमेरिका जैसे विकसित देश में अश्वेतों को लेकर फैले दुष्प्रचार के भ्रम को तोडती है।अजय और अमिता जैसे भारतीय दंपत्ति जो नौकरी के सिलसिले में अमेरिका की अश्वेत बस्ती में रह रहे हैं, उनके जीवन अनुभवों के माध्यम से अश्वेतों के प्रति फैली गलत धारणाओं को यह कहान...

गजेंद्र रावत की कहानी : उड़न छू

गजेंद्र रावत की कहानी उड़न छू कोरोना काल के उस दहशतजदा माहौल को फिर से आंखों के सामने खींच लाती है जिसे अमूमन हम सभी अपने जीवन में घटित होते देखना नहीं चाहते। अम्मा-रुक्की का जीवन जिसमें एक दंपत्ति के सर्वहारा जीवन के बिंदास लम्हों के साथ साथ एक दहशतजदा संघर्ष भी है वह इस कहानी में दिखाई देता है। कोरोना काल में आम लोगों की पुलिस से लुका छिपी इसलिए भर नहीं होती थी कि वह मार पीट करती थी, बल्कि इसलिए भी होती थी कि वह जेब पर डाका डालने पर भी ऊतारू हो जाती थी। श्रमिक वर्ग में एक तो काम के अभाव में पैसों की तंगी , ऊपर से कहीं मेहनत से दो पैसे किसी तरह मिल जाएं तो रास्ते में पुलिस से उन पैसों को बचाकर घर तक ले आना कोरोना काल की एक बड़ी चुनौती हुआ करती थी। उस चुनौती को अम्मा ने कैसे स्वीकारा, कैसे जूतों में छिपाकर दो हजार रुपये का नोट उसका बच गया , कैसे मौका देखकर वह उड़न छू होकर घर पहुँच गया, सारी कथाएं यहां समाहित हैं।कहानी में एक लय भी है और पठनीयता भी।कहानी का अंत मन में बहुत उहापोह और कौतूहल पैदा करता है। बहरहाल पूरी कहानी का आनंद तो कहानी को पढ़कर ही लिया जा सकता है।       ...

चक्रधर नगर स्कूल में जननायक रामकुमार जन्म शताब्दी वर्ष पर हुए शैक्षिक प्रतियोगिताओं के आयोजन

चक्रधर नगर स्कूल में जननायक रामकुमार जन्म शताब्दी वर्ष पर हुए शैक्षिक प्रतियोगिताओं के आयोजन ।  विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत रायगढ़। 16 दिसम्बर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक रामकुमार की स्मृति में उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर शहर के अनेक संस्थानों में आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में जन्म शताब्दी आयोजन समिति के सहयोग से स्वामी आत्मानन्द शासकीय उ मा वि चक्रधरनगर में भी बच्चों के लिए स्लोगन,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए सोमवार 16 दिसम्बर को स्कूल में एक गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ ।  मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद पंकज कंकरवाल, विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद कौशलेश मिश्र , वरिष्ठ रंगकर्मी अनुपम पाल एवं पूर्व विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकुमार के परिवार से सुनील कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में बच्चों ने अपनी स्पीच कला का बखूबी प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता अंतर्गत कनिष्ठ वर्ग में शगुफ्ताह  प्रथम,नन्दिता मेहर द्वितीय एवं रितिका पाऊले तृतीय स्थान पर रहीं।क्षमा देवांगन को ...

परिधि शर्मा की कहानी : मनीराम की किस्सागोई

युवा पीढ़ी की कुछेक   नई कथा लेखिकाओं की कहानियाँ हमारा ध्यान खींचती रही हैं । उन कथा लेखिकाओं में एक नाम परिधि शर्मा का भी है।वे कम लिखती हैं पर अच्छा लिखती हैं। उनकी एक कहानी "मनीराम की किस्सागोई" हाल ही में परिकथा के नए अंक सितंबर-दिसम्बर 2024 में प्रकाशित हुई है । यह कहानी संवेदना से संपृक्त कहानी है जो वर्तमान संदर्भों में राजनीतिक, सामाजिक एवं मनुष्य जीवन की भीतरी तहों में जाकर हस्तक्षेप करती हुई भी नज़र आती है। कहानी की डिटेलिंग इन संदर्भों को एक रोचक अंदाज में व्यक्त करती हुई आगे बढ़ती है। पठनीयता के लिहाज से भी यह कहानी पाठकों को अपने साथ बनाये रखने में कामयाब नज़र आती है। ■ कहानी : मनीराम की किस्सागोई    -परिधि शर्मा  मनीराम की किस्सागोई बड़ी अच्छी। जब वह बोलने लगता तब गांव के चौराहे या किसी चबूतरे पर छोटी मोटी महफ़िल जम जाती। लोग अचंभित हो कर सोचने लगते कि इतनी कहानियां वह लाता कहां से होगा। दरअसल उसे बचपन में एक विचित्र बूढ़ा व्यक्ति मिला था जिसके पास कहानियों का भंडार था। उस बूढ़े ने उसे फिजूल सी लगने वाली एक बात सिखाई थी कि यदि वर्तमान में हो रही समस्याओं क...

रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन को मुम्बई की संस्था “पीपुल्स आर्ट सेन्टर ” द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट अवार्ड दिया गया

  मुंबई ।   रायगढ शहर की होनहार बेटी ख्यातिप्राप्त पर्वतारोही याशी जैन को मुम्बई की संस्था “पीपुल्स आर्ट सेन्टर ” द्वारा  छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट अवॉर्ड  से   नवाजा गया है ।  अवार्ड ग्रहण करती याशी जैन पिछले दिनो मुम्बई के पाश एरिया में स्थित हीरानन्दानी ग्रुप के फाईव स्टार होटल  मेलूहा फर्न  मे एक रंगारंग कार्यक्रम मे कई मराठी दिग्गजो के साथ याशी को उक्त अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान मुम्बई उत्तर से सांसद  गोपाल शेट्टी और मुम्बई के रिटायर्ड जज  डॉक्टर प्रकाश कुमार टी राहुले के हाथों प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में यह अवार्ड पाने वालो में मराठी सिनेमा के जाने माने एक्टर श्री सुबोध भावे , मुम्बई के रिटायर्ट पुलिस अधिकारी श्री सुरेश वाली शेट्टी , कई जाने पहचाने डाक्टर्स , नृत्य व कला क्षेत्र के कई दिग्गज कलाकार भी  शामिल थे।  इस कार्यक्रम के आयोजक गोपकुमार पिल्लई ने बताया कि छत्रपती शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर हर वर्ष यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है और देश के हर क्षेत्र से दिग्गजों का चयन ह...

अच्युतानंद मिश्र युवा कवि आलोचक का वक्तब्य: छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

प्र भात त्रिपाठी का उपन्यास "किस्सा बेसिर पैर" वस्तुकृत हो रहे मनुष्य के भीतर गैर वस्तुकृत चेतना और प्रेम को स्थापित करता है- युवा कवि आलोचक अच्युतानंद मिश्र     अच्युतानंद मिश्र  प्रभात त्रिपाठी की आलोचना और उनके रचनात्मक लेखन को केंद्र में रखकर मेरे जेहन में एक प्रश्न है और जहां से मैं अपनी बात शुरू करने जा रहा हूँ ।  हम सरलीकरण के लिए दो कोटि लेखकों की बनाएं ... एक वो जो किसी ख़ास विधा में पूरे जीवन लिखते हैं और एक उस तरह के लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं ।  वे लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं मसलन प्रभात त्रिपाठी जो आलोचना भी लिखते हैं , कविता भी लिखते हैं, कहानी और उपन्यास भी लिखते हैं । यह विधाओं के अतिक्रमण का जो मामला है उसमें इस बीच क्या लेखक की कोई केन्द्रीय प्रवृत्ति मौजूद रहती है जो उसकी आलोचना में भी हो, उसके रचनात्मक लेखन  में भी हो ? क्या इस तरह की किसी केन्द्रीयता की खोज कोई अर्थ रखती है? या वहां से उस लेखक को जानने समझने में कोई मदद मिल सकती है ?  फर्ज कीजिए कि इस सवाल को मैं इसलिए भी उठा रहा हूँ कि हमारे सामने इस तरह के ...

रायगढ़ जिले के विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी। महापल्ली में उनके हाथों स्व.हेमसुंदर गुप्त की मूर्ति का होगा अनावरण

रायगढ़ । रायगढ़ विधायक एवम  सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी गुरुवार 7 मार्च 2024 को रायगढ़ जिले के विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरे के मुताबिक इन आयोजनों में शामिल होने के लिए वे प्रातः 8 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा कार से रवाना होकर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करने के लिए पुसौर पहुंचेंगे।आयोजन उपरांत पुसौर से रायगढ़ के लिए वे रवाना हो जाएंगे और एक बजे रायगढ़ मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे।रायगढ़ में ही अपरान्ह 1.30 बजे डिग्री कॉलेज रायगढ़ के वार्षिकोत्सव आयोजन में वे शामिल होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएंगे। रायगढ़ से ग्राम जुरडा के लिए वे फिर रवाना हो जाएंगे और अपरान्ह 3 बजे ग्राम जुरडा में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे और ग्रामीणों से संवाद भी करेंगे। कल के उनके व्यस्त कार्यक्रम में जो अंतिम कार्यक्रम है वह महापल्ली ग्राम में सम्पन्न होगा जहां वे  स्वर्गीय हेमसुंदर गुप्त की मूर्ति का अनावरण करेंगे और साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। महापल्ली के इस आयोजन में उनके साथ पूर्व विध...