सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अच्युतानंद मिश्र युवा कवि आलोचक का वक्तब्य: छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

प्र भात त्रिपाठी का उपन्यास "किस्सा बेसिर पैर" वस्तुकृत हो रहे मनुष्य के भीतर गैर वस्तुकृत चेतना और प्रेम को स्थापित करता है- युवा कवि आलोचक अच्युतानंद मिश्र
 

 
अच्युतानंद मिश्र 
प्रभात त्रिपाठी की आलोचना और उनके रचनात्मक लेखन को केंद्र में रखकर मेरे जेहन में एक प्रश्न है और जहां से मैं अपनी बात शुरू करने जा रहा हूँ ।  हम सरलीकरण के लिए दो कोटि लेखकों की बनाएं ... एक वो जो किसी ख़ास विधा में पूरे जीवन लिखते हैं और एक उस तरह के लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं ।  वे लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं मसलन प्रभात त्रिपाठी जो आलोचना भी लिखते हैं , कविता भी लिखते हैं, कहानी और उपन्यास भी लिखते हैं । यह विधाओं के अतिक्रमण का जो मामला है उसमें इस बीच क्या लेखक की कोई केन्द्रीय प्रवृत्ति मौजूद रहती है जो उसकी आलोचना में भी हो, उसके रचनात्मक लेखन  में भी हो ? क्या इस तरह की किसी केन्द्रीयता की खोज कोई अर्थ रखती है? या वहां से उस लेखक को जानने समझने में कोई मदद मिल सकती है ? 
फर्ज कीजिए कि इस सवाल को मैं इसलिए भी उठा रहा हूँ कि हमारे सामने इस तरह के कई उदाहरण हैं कि प्रसाद ने भी ऐसा किया, निराला ने भी ऐसा किया ।  आजादी के आसपास दो लेखक हमारे सामने हैं अज्ञेय और मुक्तिबोध , जिनके यहाँ बहुत सारी विधाओं में लिखने का उदाहरण हमारे सामने है । मुक्तिबोध को लेकर तो बहुत सारे सवाल भी उठाये गए कि क्या उनकी आलोचना  और कविता में कोई सम्बन्ध है या उनकी आलोचना और कहानी में कोई सम्बन्ध है और इस तरह के बहुत सारे सूत्र भी निकाले गए ।  प्रभात त्रिपाठी को पढ़ते हुए मैं ये महसूस करता हूँ कि उनके अन्दर परस्पर अंतर बाह्य संवाद की एक केन्द्रीयकृत चेतना है जो उनके उपन्यासों में भी है, उनकी कविताओं में भी है और उनकी आलोचना में भी है। प्रभात त्रिपाठी ने जिन विधाओं में लिखा है उनका  लेखन उन विधाओं की जमीन से कई बार अलग भी दिखने लगता है। पारंपरिक आलोचना का जो फ्रेम है उस फ्रेम से प्रभात त्रिपाठी की आलोचना अलग दिखाई पड़ती है और यह बात उनके कविताओं के बारे में और उनके उपन्यासों के बारे में तो निश्चित रूप से कही जा सकती है। हिंदी में उपन्यास को पढ़ने, देखने या बात करने का जो हमारा चलन है हम उसे ढांचें के अंतर्गत ही देखते सोचते हैं । ढाँचे के बाहर तो हम कोई चीज नहीं सोच सकते पर  प्रभात त्रिपाठी के उपन्यास ढांचे का अतिक्रमण करते हैं । हिंदी में उपन्यास लेखन का जो चलन है उससे भिन्न किस्म का लेखन प्रभात त्रिपाठी का है । वह क्यों है या उसके पीछे कौन से कारण हैं उन्हें लेकर कुछ बातें मेरे जेहन में हैं और उनके उपन्यास 'किस्सा बेसिर पैर' को लेकर कुछ बातें मैं यहाँ रखूँगा ।  उपन्यास , आलोचना और आधुनिकता ये तीनों पिछले तीन सौ सालों में विकसित हुए हैं ।


इनके मूल में यह बात है कि जो आधुनिक मनुष्य है उसके भीतर एक सतत आलोचना का विवेक विकसित हुआ है। उपन्यास भी कमोबेश वही काम करता है जो आलोचना का काम है और वह यह है कि व्यक्ति और समाज के अंतर्विरोधों को बार बार नए संदर्भों में नए सिरे से देखने की कोशिश उनके माध्यम से होती है । व्यक्ति के निर्माण का जो मामला है वह तीन सौ साल पहले का है । इस दरमियान हमने व्यक्ति को एक आइडेंटिटी या एक चेतना के रूप में विकसित किया है और हिन्दी में पढ़ते हुए ये सवाल मेरे जेहन में बार बार आता है कि अगर हम निराला और मुक्तिबोध की तुलना करें तो हम पाते हैं कि निराला के सामने व्यक्ति और समाज का अंतर्द्वंद नहीं है । ऐसा इसलिए है क्योंकि कृषि जीवन का जो बोध है वह व्यक्ति को महत्त्व नहीं देता उसमें जो कुछ है वह सामूहिक है । अभी कुछ दिनों पहले किसी ने मुझसे पूछा कि क्या हम सामूहिक परिवार में नहीं रहते ? मैंने इस सवाल के जवाब में ये सोचा कि क्या मेरे दादाजी जहाँ काम करते हैं वहां वे अपने बेटे को और मुझे साथ लेकर वर्किंग प्लेस बना सकते हैं ?मैं जहाँ यूनिवर्सिटी में काम करता हूँ क्या वहां तीन पीढियां एक साथ काम कर सकती हैं ?यह जो सामाजिक जीवन में परिवर्तन आया है उस परिवर्तन ने व्यक्ति और समाज के बीच अंतरसम्बन्ध को महत्वपूर्ण बना दिया है । यह जो अंतर्संबंध है हिंदी उपन्यासों में भी उभर कर सामने आया है ।जैनेन्द्र के मामले में भी यही सवाल है कि सामाजिक रूपाकारों में हम व्यक्ति की भूमिका को किस तरह देखें ? मानवीय विचलन को या उसके नहीं हो सके प्रारूप को कैसे देखें ?पिछले 50 से 60 सालों में व्यक्ति और समाज का जो सम्बन्ध है यह सम्बन्ध बदल दिया गया है और यह जो बदलाव है इस बदलाव को प्रभात त्रिपाठी के उपन्यास किस्सा बेसिर पैर से समझा जा सकता है । इस अर्थ में आप यह देखें कि निराला के साहित्य में प्रकृति जो है वह एरोटीसाइज करती है ये कमोबेश प्रसाद की कविताओं में भी है लेकिन क्या मुक्तिबोध की कविताओं में प्रकृति एरोटीक है ? ऐसा न होकर वह उसकी जगह एक भूतहा किस्म का सायकोसिस जगाती है। यह भय उत्पन्न करने का जो मसला है यह दिखाता है कि प्रकृति के साथ मनुष्य का जो वर्तमान सम्बन्ध है वह पुराने अर्थ में बचा नहीं रह गया है । प्रभात त्रिपाठी के उपन्यासों में इसके अगले संकेत की सूचना है कि मनुष्य और समाज का पुराना सम्बन्ध लगभग नष्ट हो चुका है जिस अर्थ में हम ये कहते थे कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है उस वाक्य या उसके अर्थ को पूरी तरह निरर्थक बता दिया गया है और इस अर्थ में उपन्यास किस्सा बेसिर पैर को पढ़ें तो उसके केंद्र में एक व्यक्ति है जो कथा वाचक भी है । इसमें इस तरह का भ्रम लगता है कि कोई व्यक्ति अपनी आत्म कथा कह रहा है ।कथा में व्यक्ति और समाज के बीच जो कार्यकारण सम्बन्ध हैं , उनके बीच जुड़ने का जो सिलसिला है, वे सारे यथार्थ बोध अब नष्ट हो चुके हैं । ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यह जो सत्तर या अस्सी के आसपास का जो मनुष्य है, उसका समय बोध, उसका आत्म बोध पूरी तरह नष्ट हो चुका है । इसलिए किसी चीज तक पहुँचने का हमारा जो तरीका है फर्ज कीजिए कि देखने सुनने और जानने का कोई तरीका है अगर और उनके बीच सारे सम्बन्ध टूट जाएं तो आप उसे कैसे देखेंगे ?एक उदहारण से अपनी बात मैं रखूँगा । हम लोगों ने जब 90 के आसपास पढ़ना लिखना शुरू किया तो केरल भारत का हिस्सा है इस बात को प्रमाणित करने के लिए समाज शास्त्र की किताबों में पी टी उषा की एक जीवनी पढ़ाई जाती थी। उस जीवनी में एक वाक्य लिखा रहता है कि पी टी उषा सेकण्ड के सौवें हिस्से से हार गयीं । सेकेण्ड का सौवां हिस्सा क्या हो सकता है यह मनुष्य की चेतना से बाहर  है । दुनिया का कोई ज्ञान इस बात को नहीं बता सकता है कि सेकेण्ड का सौवां हिस्सा क्या है ।न हम उसे अनुभव के स्तर पर समझ सकते हैं न बुद्धि के स्तर पर समझ सकते हैं । तो यह जो अनुभव और बुद्धि से परे की चेतना का जो विकास है, यह 1980-90 के आसपास शुरू होता है और इसे प्रभात त्रिपाठी के इस उपन्यास किस्सा बेसिर पैर में हम देख सकते हैं । इस उपन्यास में बहुत सारे सिनिकल चरित्र हैं जिनके जीवन में अनेक तरह की विचित्रताएं हैं और इन विचित्रताओं से लगता है कि उनके जीवन में कोई कार्यकारण तंतु नहीं बचा है ।ये कार्यकारण तंतु कैसे नष्ट होते हैं उसकी अगर पड़ताल करें तो हम पाते हैं कि पिछले तीस चालीस सालों में ज्ञान के माध्यमों ने , सूचना के माध्यमों ने हमारी चेतना में उसे नष्ट किया । एक उदाहरण इस उपन्यास से लें कि एक प्रसंग में एक जगह लेखक कहता है कि उसके यहाँ जो काम करने वाली है वह एक दिन अनुपस्थित है और उसकी जगह उसकी ननद या भौजाई काम पर आयी है । वह उससे पूछता है कि वह क्यों नहीं आई तो ननद बताती है कि आज उसके बेटे की छट्ठी है और वह उसकी पार्टी मना रही है । तो लेखक कहता है कि छट्ठी की पार्टी तो होती नहीं थी । प्रसंग में घर के दृश्य और पार्टी के खाने पीने की चीजों से भरी प्लेटों को लेकर जो दृश्य बनते हैं, उन दृश्यों में एक भयानक किस्म का यथार्थ बनता है और उससे यथार्थ बोध के नष्ट होने का आभास होता है । यथार्थ बोध के विघटन के बाद का जो सामाजिक यथार्थ है, उस सामाजिकता की पड़ताल यह उपन्यास करता है ।उपन्यास को पढ़ते हुए एक बात और उभरती है कि लेखक जिस समय वर्तमान में है ठीक उसी समय वह स्मृति में भी है । समय के बीच जो अंतराल हैं वे नष्ट हो गए हैं और हम इसे सूचना माध्यमों से भी समझ सकते हैं । 60 के दशक में अमेरिका में फूटबाल मैच जब हो रहा था, टीवी पर उसे दिखाया भी जा रहा था उसी समय टीवी पर खबर आयी कि राष्ट्रपति की हत्या कर दी गयी । फिर थोड़ी देर के लिए फूटबाल मैच रोक दिया गया । उदासी का धुन बजने लगा, फिर कुछ समय बाद प्रोड्यूसरों ने दवाब बनाया कि हो गया , सूचना मिल गयी ।  अंततः टीवी पर फिर से मैच का प्रसारण चालू कर दिया गया । उस दरमियान लोगों को यह समझ में नहीं आया कि इस समय वे मैच का आनंद लें कि उत्तेजित हों कि मृत्यु का शोक मनाएं। यह जो विरोधाभास से भरी स्थितियां एक जगह आ गयी हैं, इस तरह की स्थितियां इस उपन्यास में भरी हुई हैं ।स्मृति के कोलाज के बाद यथार्थ के शून्यता बोध तक पहुँचने की जो एक त्रासदी है , यह उपन्यास वहां तक पहुँचने का एक महत्वपूर्ण रास्ता है ।


रमेश शर्मा, महेश वर्मा के साथ अच्युतानंद मिश्र 

इस उपन्यास में एक प्रसंग है जिसमें एक आदमी पहले चाय का ठेला लगाता था, अब वह अपराधियों के लिए जमानतदार  ढूँढ़ रहा है । यह जो परिवर्तन है, अमीर गरीब हरेक वर्गों में सामाजिक बोध के एक भयानक क्षरण को प्रदर्शित करता है। कोरोना के समय एक बात की सूचना मिल रही थी कि भारत के एक बड़े उद्योगपति की प्रति मिनट आमदनी 90 लाख रूपये है । उसी दरमियान दिल्ली में रहते हुए मैंने ये अंदाज लगाया कि बारह हजार प्रति माह वेतन पाने वाले व्यक्ति की आय प्रति मिनट 90 पैसे है। हम जिस समाज में रह रहे हैं उसका एक अर्थ 90 पैसे से लेकर 90 लाख के बीच में है और यहाँ सेकेण्ड के सौवें हिस्से वाला तर्क ही काम कर रहा है जिसकी आप कोई व्याख्या नहीं कर सकते । इस वस्तुकृत  होते समाज में जहाँ हर जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई न कोई वस्तु मौजूद है , यह उपन्यास इस बात को भी व्याख्यायित करता है । मैं छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर रायगढ़ में प्रभात जी के साथ घूम रहा था तो मुझे लगा कि यहाँ हर जगह ऑब्जेक्ट्स हैं जहाँ मनुष्य को वस्तु के रूप में भी आप देख सकते हैं। अगर कोई बताए कि यह मनुष्य नहीं बल्कि वस्तु है तो उसे मानने के लिए लगभग हम तैयार हैं । मुझे मोबाईल से बात करते हुए कई बार लगता है जैसे कि हम किसी मशीन से बात कर रहे हों या वो मशीन हमारे सवालों का जवाब दे रहा हो। तो धीरे धीरे मनुष्य और मशीन या मनुष्य और वस्तु के बीच का अंतर खत्म होता जा रहा है।

बोद्रिया ने एक वाक्य लिखा है .. 'आज से पहले का मनुष्य , मनुष्यों के बीच जीता मरता था , अब मनुष्य की यह नियति है कि वह वस्तुओं के बीच जी रहा है और मर  रहा है।'

तो यह उपन्यास वस्तुकृत  हो रहे मनुष्य के भीतर गैर वस्तुकृत चेतना और प्रेम को स्थापित करता है ।यह उपन्यास बताता है कि इह्लौकिक प्रेम  , भौतिक प्रेम , उत्कंठ प्रेम ही मनुष्य की मुक्ति का एक मात्र रास्ता है।

यह उपन्यास बताता है किस तरह एक अपरिभाषित किस्म के संकट से मनुष्य बचा रह सकता है । यह उपन्यास एक कामज किस्म की कल्पना ... प्रेम  करूणा और वासना , इन तीनों को एक धरातल पर ला देता है और इस अर्थ में वस्तुओं के प्रति जो वासना है , स्त्री और पुरुष के बीच जो वासना है, उनमें भेद करने की बात यह उपन्यास हमें बताता है । यह उपन्यास बताता है कि वासना करूणा से भिन्न नहीं है । वासना, प्रेम और करूणा के त्रिकोण मिलकर ही जीवन में एक उम्मीद पैदा करते हैं ।यह उपन्यास बताता है कि एक ऐसे समय में जब कहा जाने लगा है कि मनुष्य सामाजिक प्राणी के रूप में बचा नहीं रह गया है , मनुष्य के लिए प्रेम ही एकमात्र संभावना है ।

-----------------------------------------------------   

【कवि आलोचक अच्युतानंद मिश्र का जन्म  27 फरवरी 1981 को बोकारो झारखंड में हुआ। अच्युतानंद मिश्र कविता और आलोचना के क्षेत्र में बराबर सक्रिय हैं । प्रेमचंद पर एकाग्र किताब - प्रेमचंद समाज,संस्कृति और राजनीति का संपादन करने वाले मिश्र ने चिनुवा अचेबे की कविताओं का हिंदी अनुवाद देवता का बाण शीर्षक संग्रह में किया है ।  आंख में तिनका उनका कविता संग्रह है और नक्सलबाड़ी आंदोलन और हिंदी कविता उनकी आलोचना की किताब है । भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से पुरस्कृत अच्युतानंद मिश्र की कविता हमारे समय और समाज पर सार्थक हस्तक्षेप की तरह सामने आती है और उनका काव्य फलक बहुत व्यापक है । कोलाहल में कविता की आवाज़ संग्रह के लिए देवीशंकर अवस्थी सम्मान भी उन्हें मिला है। उनका आलोचनात्मक लेखों का संग्रह बाजार के अरण्य में भी उल्लेखनीय है 】


(वक्तब्य का सार संकलन और प्रस्तुति- रमेश शर्मा)

टिप्पणियाँ

  1. आलेख बहुत महत्वपूर्ण पक्षों पर प्रकाश डालता है। मनुष्य के किसी वस्तु में बदलने की जो बात है, आज के संदर्भ में एकदम सच के करीब लगती है। उपन्यास किस्सा बेसिर पैर के बहाने एक बड़े फलक पर बातचीत हुई है जिसके माध्यम से बदलते समाज में मनुष्य की स्थिति को देखा समझा जा सकता है।

    जवाब देंहटाएं
  2. इस आलेख में एक उपन्यास के बहाने बहुत सूक्ष्म सामाजिक संदर्भों का विश्लेषण किया गया है कि किस तरह एक मनुष्य तेजी से अपनी चेतना और अपनी संवेदना खोता जा रहा है और वह एक प्रोडक्ट में बदल दिया गया है। आलेख को पढ़ने के बाद कई चीजों को लेकर बहुत चिंता सी होने लगती है कि सचमुच हम आज कहां पहुंच गए हैं। 90 पैसे से लेकर 9000000 रुपयों के बीच फैला यह समाज अपने यथार्थ बोध को खो चुका है

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इन्हें भी पढ़ते चलें...

'नेलकटर' उदयप्रकाश की लिखी मेरी पसंदीदा कहानी का पुनर्पाठ

उ दय प्रकाश मेरे पसंदीदा कहानी लेखकों में से हैं जिन्हें मैं सर्वाधिक पसंद करता हूँ। उनकी कई कहानियाँ मसलन 'पालगोमरा का स्कूटर' , 'वारेन हेस्टिंग्ज का सांड', 'तिरिछ' , 'रामसजीवन की प्रेम कथा' इत्यादि मेरी स्मृति में आज भी जीवंत रूप में विद्यमान हैं । हाल के दो तीन वर्षों में मैंने उनकी कहानी ' नींबू ' इंडिया टुडे साहित्य विशेषांक में पढ़ी थी जो संभवतः मेरे लिए उनकी अद्यतन कहानियों में आखरी थी । उसके बाद उनकी कोई नयी कहानी मैंने नहीं पढ़ी।वे हमारे समय के एक ऐसे कथाकार हैं जिनकी कहानियां खूब पढ़ी जाती हैं। चाहे कहानी की अंतर्वस्तु हो, कहानी की भाषा हो, कहानी का शिल्प हो या दिल को छूने वाली एक प्रवाह मान तरलता हो, हर क्षेत्र में उदय प्रकाश ने कहानी के लिए एक नई जमीन तैयार की है। मेर लिए उनकी लिखी सर्वाधिक प्रिय कहानी 'नेलकटर' है जो मां की स्मृतियों को लेकर लिखी गयी है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे कोई एक बार पढ़ ले तो भाषा और संवेदना की तरलता में वह बहता हुआ चला जाए। रिश्तों में अचिन्हित रह जाने वाली अबूझ धड़कनों को भी यह कहानी बेआवाज सुनाने लग...

कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति - वरिष्ठ कथाकार उर्मिला आचार्य का आलेख

  कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति -------------------------------------------------------------------------- -----------------------------------------                                - उर्मिला आचार्य कथा कहानी के इर्द गिर्द रचनाकार की उपस्थिति किस रूप में , किस तरह और कहाँ कहाँ हो सकती है , इसका आकलन करना दिलचस्प होते हुए भी एक दुरूह कार्य है । आकलन न कहते हुए अगर इसे शोध या कोई खोज पूर्ण कार्य कहा जाए तब भी हम इसे सामान्यीकृत नहीं कर रहे होते हैं । कथा लेखन करने के लिए लेखक जिस दुनिया में उतरता है , जिन रास्तों से होकर आगे बढ़ता है , उस दुनिया तक पहुँचने के लिए उन रास्तों से होकर गुजरे बिना हम लेखक का पीछा नहीं कर सकते । यहाँ पीछा करने के अपने निहितार्थ हैं जहाँ से हम लेखक को जानने समझने के लिए उन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हैं जहाँ से लेखक अपनी कथायात्रा के साथ आगे बढ़ता है। ...

जीवन के पूर्वाद्ध में घटी अच्छी बुरी घटनाओं से मुक्ति और नए रास्तों के पुनर सृजन का संदेश : गोविंद निहलानी की फ़िल्म दृष्टि

बहुत दिनों बाद 1990 में बनी गोविंद निहलानी की फ़िल्म "दृष्टि" दोबारा देखी। इस फ़िल्म को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला हुआ है । डिम्पल कपाड़िया और शेखर कपूर के किरदार, विवाह बन्धनों में बंधे मध्यवर्गीय भारतीय स्त्री-पुरूषों के जीवन की कहानियों को ही साफगोई से अभिब्यक्त करते हैं । स्त्री पुरूषों के पारिवारिक जीवन में घटित हो रही हर घटना/परिघटना को सही नजरिए और खुलेपन के साथ देख पाने की दृष्टि पर केंद्रित यह फ़िल्म वैवाहिक जीवन के एक विमर्श की तरह भी है जो मनुष्य की भीतरी दुनियाँ का खाका भी खींचकर सामने रखती है।  स्त्री पुरुष के वैवाहिक जीवन में न जाने कितने उतार-चढ़ाव, अच्छे बुरे दिन आते जाते रहते हैं। संबंधों को बचाए रखने के लिए न जाने कितने समझौते करने पड़ते हैं।लड़ाई झगड़े ,प्रेम मोहब्बत , नोंक झोंक , मस्ती यायावरी जैसी न जाने कितनी बातें जीवन में होती हैं। ये सब जीवन के विविध रंग हैं जिनसे मिलकर जीवन आकार ग्रहण करता है। कोई भी फिल्म देखिये तो  जीवन के इतने सारे रंगों में से कुछ न कुछ रंग  फिल्म के भीतर दिखाई पड़ जाते हैं । दृष्टि फ़िल्म में भी स्त्री पुरुष के वैवाहिक जीवन स...

गजेंद्र रावत की कहानी : उड़न छू

गजेंद्र रावत की कहानी उड़न छू कोरोना काल के उस दहशतजदा माहौल को फिर से आंखों के सामने खींच लाती है जिसे अमूमन हम सभी अपने जीवन में घटित होते देखना नहीं चाहते। अम्मा-रुक्की का जीवन जिसमें एक दंपत्ति के सर्वहारा जीवन के बिंदास लम्हों के साथ साथ एक दहशतजदा संघर्ष भी है वह इस कहानी में दिखाई देता है। कोरोना काल में आम लोगों की पुलिस से लुका छिपी इसलिए भर नहीं होती थी कि वह मार पीट करती थी, बल्कि इसलिए भी होती थी कि वह जेब पर डाका डालने पर भी ऊतारू हो जाती थी। श्रमिक वर्ग में एक तो काम के अभाव में पैसों की तंगी , ऊपर से कहीं मेहनत से दो पैसे किसी तरह मिल जाएं तो रास्ते में पुलिस से उन पैसों को बचाकर घर तक ले आना कोरोना काल की एक बड़ी चुनौती हुआ करती थी। उस चुनौती को अम्मा ने कैसे स्वीकारा, कैसे जूतों में छिपाकर दो हजार रुपये का नोट उसका बच गया , कैसे मौका देखकर वह उड़न छू होकर घर पहुँच गया, सारी कथाएं यहां समाहित हैं।कहानी में एक लय भी है और पठनीयता भी।कहानी का अंत मन में बहुत उहापोह और कौतूहल पैदा करता है। बहरहाल पूरी कहानी का आनंद तो कहानी को पढ़कर ही लिया जा सकता है।       ...

उदय प्रकाश की कहानी अंतिम नींबू बहुत कुछ कहना चाहती है

इंडिया टुडे के 10 जून 2020 अंक में उदय प्रकाश जी की कहानी अंतिम नींबू पढ़ने का अवसर मिला । कहानी थोड़ी लंबी जरूर है  पर यह अपनी रोचकता में, हर घड़ी बदलती नई-नई परिस्थितियों से उपजे नए नए रहस्यों में ,जो जिज्ञासा उत्पन्न करती है वह इस कहानी की खूबी है। तेजी से बदलती परिस्थितियों के बावजूद हर घटना एक दूसरे से जुड़ी रहकर  कहानी को  एक सूत्र में बांधे रखती है। कहानी में किस्सागोई की ताजगी है, साथ ही भाषाई कलात्मकता और घटित प्रसंगों का चमत्कार भी है। इस कोरोना काल में चीन के वुहान शहर से निकले वायरस का प्रसंग जिस अर्थ और रूप आकार में कहानी में ध्वनित होता है वह पाठक को चमत्कृत करता है। साथ ही विश्व की तमाम राजनीतिक परिस्थितियां ध्वनित होने लगती हैं। एक वायरस जो इन दिनों भाषा के भीतर, हिंसक लोगों के भीतर गाली गलौज के रूप में घुस गया है वह भी उतना ही खतरनाक है जितना की वुहान शहर से निकला वायरस । और यह वायरस जिससे भाषा दिनों दिन मर रही है यह राजनीति की ही देन है । कहानी के अंतिम पैराग्राफ को देखिए जहां सारी बातें स्पष्ट होने लगती हैं- "अगर आप कहीं विनायक दत्तात्रेय को कहीं मास्क ...

देवेश पथ सारिया की कवितायेँ : कविता संग्रह 'नूह की नाव' से चुनी हुईं कविताओं का पाठ.

दे   वेश पथ सारिया हमारे समय के महत्वपूर्ण युवा कवियों में से एक हैं । हाल ही में भारतीय साहित्य अकादेमी  से उनकी कविताओं का एक संग्रह 'नूह की नाव' प्रकाशित हुआ है। इस संग्रह में बहुत सी कवितायेँ मुझे पसंद हैं । उनमें  से चुनी हुई छः कवितायेँ यहाँ प्रस्तुत हैं.   "देवेश की कविताओं में मूर्तमान होती चीजों में भी एक तरह से अमूर्त सा लगने वाला अति सूक्ष्म विवेचन है जो अमूमन हमारी नज़रों से छूट जाता   है । उन छूटी हुई चीजों से देवेश हमारा परिचय कराते हैं । उनकी कविताओं में चेतन अचेतन रूप में फैले हुए मानवीय जीवन के राग-विराग सह्सा इस तरह आने लगते हैं कि कई बार चकित होना पड़ता है । कवि के पास जीवन और बदलते समय को देखने परखने की एक अलहदा दृष्टि भी है जो इन कविताओं को पुष्ट करती है । उनकी कहन शैली से भी कविताओं में भाषिक सौन्दर्य उत्पन्न होता है"-  रमेश शर्मा   एक पहिये की साइकिल वाला बच्चा एक धूरी पर घूमती है सारी पृथ्वी यह बेहद मामूली लेकिन जरूरी पाठ मुझे फिर से याद आया था उस ताईवानी बच्चे को देखकर जो निकल पड़ा था चिंग हुआ यूनिवर्सिटी की व्...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

जैनेंद्र कुमार की कहानी 'अपना अपना भाग्य' और मन में आते जाते कुछ सवाल

कहानी 'अपना अपना भाग्य' की कसौटी पर समाज का चरित्र कितना खरा उतरता है इस विमर्श के पहले जैनेंद्र कुमार की कहानी अपना अपना भाग्य पढ़ते हुए कहानी में वर्णित भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के जीवंत दृश्य कहानी से हमें जोड़ते हैं। यह जुड़ाव इसलिए घनीभूत होता है क्योंकि हमारी संवेदना उस कहानी से जुड़ती चली जाती है । पहाड़ी क्षेत्र में रात के दृश्य और कड़ाके की ठंड के बीच एक बेघर बच्चे का शहर में भटकना पाठकों के भीतर की संवेदना को अनायास कुरेदने लगता है। कहानी अपने साथ कई सवाल छोड़ती हुई चलती है फिर भी जैनेंद्र कुमार ने इन दृश्यों, घटनाओं के माध्यम से कहानी के प्रवाह को गति प्रदान करने में कहानी कला का बखूबी उपयोग किया है। कहानीकार जैनेंद्र कुमार  अभावग्रस्तता , पारिवारिक गरीबी और उस गरीबी की वजह से माता पिता के बीच उपजी बिषमताओं को करीब से देखा समझा हुआ एक स्वाभिमानी और इमानदार गरीब लड़का जो घर से कुछ काम की तलाश में शहर भाग आता है और समाज के संपन्न वर्ग की नृशंस उदासीनता झेलते हुए अंततः रात की जानलेवा सर्दी से ठिठुर कर इस दुनिया से विदा हो जाता है । संपन्न समाज ऎसी घटनाओं को भाग्य से ज...

विष्णु खरे की पुण्य तिथि पर उनकी कविता "जो मार खा रोईं नहीं" का पुनर्पाठ

विष्णु खरे जी की यह कविता सालों पहले उनके कविता संग्रह से पढ़ी थी। अच्छी  कविताएँ पढ़ने को मिलती हैं तो भीतर भी उतर जाती हैं। उनमें से यह भी एक है। कविता के भीतर पसरे भाव को पिता के नज़रिए से देखूं या मासूम बेटियों के नज़रिए से,दोनों ही दिशाओं से चलकर आता प्रेम एक उम्मीद  जगाता है।अपने मासूम बेटियों को डांटते ,पीटते हुए पिता पर मन में आक्रोश उत्पन्न नहीं होता। उस अजन्मे आक्रोश को बेटियों के चेहरों पर जन्मे भाव जन्म लेने से पहले ही रोक देते हैं। प्रेम और करुणा से भरी इस सहज सी कविता में मानवीय चिंता का एक नैसर्गिक भाव उभरकर आता है।कोई सहज कविता जब मन को असहज करने लगती है तो समझिए कि वही बड़ी कविता है।  आज पुण्य तिथि पर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि ! जो मार खा रोईं नहीं  【विष्णु खरे】 ----------------------------- तिलक मार्ग थाने के सामने जो बिजली का एक बड़ा बक्‍स है उसके पीछे नाली पर बनी झुग्‍गी का वाक़या है यह चालीस के क़रीब उम्र का बाप सूखी सांवली लंबी-सी काया परेशान बेतरतीब बढ़ी दाढ़ी अपने हाथ में एक पतली हरी डाली लिए खड़ा हुआ नाराज़ हो रहा था अपनी पांच साल और सवा साल की बे...

चित्रकला प्रतियोगिता में सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़ के कक्षा सातवीं के छात्र आयुष साहू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 50,000 पचास हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।

रायगढ़ ।  केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की देखरेख में ऊर्जा संरक्षण राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 27 नवंबर को दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन परिसर में संपन्न हुआ। पेंटिंग कॉम्पटीशन में छत्तीसगढ़ राज्य से विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। रायगढ़ जिले के सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल बोईरदादर रायगढ़ के छात्रों की भी इस प्रतियोगिता में सहभागिता रही।इस स्कूल के विद्यार्थियों की कला को समर्पित कल्पना शीलता का उल्लेखनीय प्रदर्शन यहां देखने को मिला।         चित्रकला प्रतियोगिता में सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़ के कक्षा सातवीं के छात्र आयुष साहू को ग्रुप A में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 50,000 पचास हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी स्कूल के विद्यार्थी सुशांत शुक्ला (सातवीं), नावेद अनवर खान (दसवीं), शेख सनाउल्लाह (आठवीं) को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।सांत्वना पुरस्कार के तहत इन तीनों छात्रों में प्रत्येक को 7,500 (सात हजार पांच सौ)रूपये के चेक प्रदान किये गए। स्कूल के चित्रकला शिक्षक तोष कुमार साहू की क...