सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मलकानगिरी यात्रा संस्मरण: बीहड़ जंगलों के बीच गुजरते हुए लगा जैसे यात्राएं भी जीवन की कहानियाँ सुनाती हैं


रायगढ़ से निकल कर हम ओड़िशा के एक ऐसे शहर में पहुंचे थे जिसे माल्यवंत गिरी के नाम से जाना जाता रहा है ।अब इस शहर का नाम मलकानगिरी है । कोरापुट जिले से अलग होकर नए जिले के रूप में इसकी खुद की पहचान अब तेजी से बन रही है। छत्तीसगढ़ और आंध्रा के बॉर्डर इलाके में स्थित माओवादी इलाके के रूप में जो इसकी खुद की पहचान अब तक रही थी , तेजी से विकसित हो रहे इस शहर ने उस पहचान को एक तरह से अब धूमिल किया है। अब यह शहर तेजी से मुख्यधारा की ओर बढ़ने लगा है।

हरी-भरी सुंदर पहाड़ियों की गोद में बसा यह शहर अपने शुद्ध पर्यावरण के लिए भी लोगों का पसंदीदा शहर बनता जा रहा है। यहां का सतिगुड़ा डैम और चित्रकुंडा डैम पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगस्त माह के बारिश के दिनों में जब हम यहां कुछ समय के लिए रुके थे तो घनी पहाड़ियों की वजह से जब चाहे बारिश हो जाया करती थी। शहर से पांच किलोमीटर दूर सतीगुड़ा डैम में टहलते हुए हमें लग रहा था कि हरी-भरी वादियों और अथाह जल सागर की गोद में हम आ बैठे हैं।यद्यपि डेम तक पहुंचने का रास्ता बारिश के कारण अस्त व्यस्त सा है पर वहां पहुंचने के बाद हरी भरी वादियों की खूबसूरती मन की इस शिकायत को दूर कर देती है।यहां का इको रेस्टोरेंट और छोटा सा गेस्ट हाउस भी अत्यंत मनोहारी है।

इस शहर का स्वागत रेस्टोरेंट और लॉज भी लाज़बाब है जहां हम सबने दोपहर का लंच लिया। लगभग 36 घण्टे बिताकर जब शनिवार 6 अगस्त को मलकानगिरी ओड़िशा से हम निकले तो रात के दस बज रहे थे।अमूमन रात में सड़क मार्ग की यात्रा मुझे पसंद नहीं पर हमें रायपुर सुबह तक पहुंचना जरूरी था इसलिए पसंद नापसंद की बातें उस वक्त स्थगित थीं ।सुकमा से न होकर तोंगपाल होते हुए जगदलपुर तक पहुंचने का रास्ता बीहड़ जंगलों के बीच से होकर गुजरता है इसका अंदाज़ा मुझे नहीं था।बारिश का समय , उस पर जवान होती रात का एकदम घुप्प अंधेरा।ड्राइवर गुड्डू कह रहा था कि छत्तीसगढ़ कम जाना होता है। इस रास्ते के बारे में मुझे कोई ज्यादा जानकारी नहीं । मैं ज्यादातर मलकानगिरी से भुवनेश्वर की ओर जाता रहा हूँ।

पिछली सीट पर बैठे डॉक्टर नित्या उसे आश्वस्त कर रहे थे " चिंता की बात नहीं ! मैं हूँ न... मैं इस रास्ते पर आ चुका हूँ। बिल्कुल जीरो ट्रैफिक वाला रास्ता है यह।" मलकानगिरी से तोंगपाल तक लगभग 45 किलोमीटर के इस रास्ते में न कोई चार पहिया गाड़ी दिखी न कोई दुपहिया वाहन वाला आदमी दिखा।सचमुच जीरो ट्रैफिक वाला एकदम सुनसान रास्ता।

इन्हीं दृश्यों को लांघते हुए नित्या की डस्टर कार स्पीड के साथ सड़क पर सरपट दौड़ रही थी। मैं आगे की सीट पर बैठे बैठे इस बात की चिंता में डूबा हुआ था कि ड्राइवर कहीं झपकी मारने न लग जाए ,पर गुड्डू यंग लड़का था और बार बार यह कहकर आश्वस्त कर रहा था कि उसे कार चलाते समय कभी नींद नहीं आती।वह मजे से ब्लू टूथ कनेक्ट कर कभी ओड़िया तो कभी हिंदी गाने सुन रहा था।बज रहे गानों के साथ उसका गुनगुनाना , उस वक्त सुनसान , डरावने और बीहड़ रास्तों की जड़ता को तोड़ने की उसकी एक कोशिश सी लग रही थी। कुछ किलोमीटर चल लेने के बाद अचानक उसे गुटका खाने की तलब होने लगी । इस सुनसान रास्ते पर कोई दुकान खुली हुई मिले इसकी कोई संभावना ही नहीं थी।रात में इंसानों की बात तो छोड़िए एक चिड़िया के फड़फड़ाने की आवाज़ भी जंगल में गुम थी।

गुड्डू कह रहा था कि ओड़िसा के इस ट्राइबल जोन में रात के 8 बजते ही लोग गहरी नींद में चले जाते हैं। फिर रात और घने डरावने जंगल आदमी की जगह ले लेते हैं। पीछे बैठी प्रतिमा को इस बात का भय सता रहा था कि सड़क पर अचानक दृश्यमान होकर माओ हमारी कार को कहीं रोक न दें। उनके मन में यह बात बैठी हुई थी कि यह घोर माओवादी इलाका है।

उनके मन के भीतर बैठे इस बात को और बल मिला था क्योंकि मलकानगिरी से बाहर निकलते निकलते शहर के बॉर्डर पर पुलिस वालों ने हमारी कार को रोककर फिर हमें आगे बढ़ने दिया था। नित्या को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता था क्योंकि डॉक्टरी पेशे में आकर वे इन इलाकों की संस्कृति के अभ्यस्त हो चुके हैं और ऐसे बीहड़ रास्तों पर आने जाने का उन्हें पर्याप्त अनुभव भी है। मैंने गुड्डू से कहा कि अब तो केशलूर ढाबा में ही तुम्हें गुटका पाउच मिल पाएगा।मेरी बातों से प्रतिमा को आश्चर्य हो रहा था कि आधी रात में इस माओ इलाके में कौन सा ढाबा खुला हुआ मिलेगा। इस रास्ते पर आने का उनका पहला अनुभव था इसलिए उनका संशय लाज़िमी भी था।

तोंगपाल तक आते आते रात में हमें सचमुच न कोई वाहन दिखा न कोई आदमी। वहां से निकलकर हम फिर उसी डरावने माहौल की जद में आने लगे थे। आधी रात के बाद दरभा और झीरम घाटी की डरावनी पहाड़ियाँ हमारा इंतजार कर रहीं थीं। सचमुच के भय से अधिक मन का भय हावी होने लगा था ।

इन जगहों से जुड़ी जानी-सुनी दुर्दांत घटनाएं यहां से गुजरते वक्त आंखों के सामने एक नया दृश्य रच रहीं थीं।इन घाटियों से गुजरते वक्त लग रहा था मानो घने जंगलों के बीच से निकल अचानक सड़क पर कुछ लोगों का झुंड आकर हमें रोक लेगा। यह जानते हुए भी कि ऐसा कुछ होना-जाना नहीं है, फिर भी इस सुनसान और डरावनी घाटियों से होकर आधी रात को गुजरना मेरे लिए एक अप्रिय अनुभव था। कई जगहें अपने इतिहास को पीठ पर लादकर साथ लिए चलती हैं । झीरम और दरभा घाटियां भी ऐसी ही जगहों में से हैं जो इतिहास में हमेशा के लिए काले रंगों से रंग दी गयी हैं।

रात गहरा चुकी थी। घड़ी की सुईयाँ 12 के कांटे को पारकर एक पर पहुंचने को थीं। आधी रात केशलूर ढाबा पहुंचने पर हमारी चाय की तलब पूरी हो सकी और ड्राइवर को नींद भगाने की दवा के रूप में गुटका का पाउच भी आसानी से मिल गया। चाय पीने के बाद हमें थोड़ी ताज़गी मिली।

मैं सोच रहा था.... कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहाँ रात और दिन में फर्क नहीं होता। केशलूर ढाबा भी उन जगहों में से एक है। केशलूर ढाबा से निकल कर हम फिर उसी रौ में आ गए थे।

केशकाल की आठ से दस की संख्या वाली घुमावदार घाटियों में आती जाती नाईट बसों, कारों और ट्रकों ने माहौल को थोड़ा सहज किया था। प्रतिमा थोड़ा आश्चर्य होकर कह रही थीं कि रात में भी लोग अपनी कारों से इस रास्ते पर आना जाना कर रहे हैं । मैंने कहा कि वे लोग हम जैसे लोगों की तरह ही हैं जिन्हें न चाहकर भी रात में यात्रा करनी पड़ रही है।जीवन बिना यात्रा के चलता कहाँ है?वह जब भी कह दे हमें यात्रा पर निकल जाना पड़ता है। कहते कहते मुझे महसूस होने लगा कि नींद मुझ पर तारी होने लगी है।



मैं सामने की सीट पर बैठे बैठे नींद के विरूद्ध जूझने की कोशिश करता रहा। कांकेर के बाद माकड़ी ढाबा में उतरकर हमने दोबारा चाय पी । यहां लगभग रात के तीन बजे रहे थे। मुझे आश्चर्य हुआ कि यहां रात के 3 बजे भी कुछ लोग खाना खा रहे हैं।

पास के टेबल पर एक लड़की और दो लड़के जो कम से कम यात्री तो नहीं ही लग रहे थे बल्कि वहीं आसपास के थे, चटपटे चायनीज भोजन का लुफ्त उठाते हुए दिखे। उनके मध्य हो रहे हल्के-फुल्के आपसी संवादों से ऐसा लग रहा था कि वे भी इस जगह अपने अपने जीवन से दूर हो रहे शुकून को ढूंढने निकले हैं। माकड़ी ढाबा नाम की यह जगह भी रात और दिन के फर्क को दरकिनार करने वाली उन जगहों में से एक है जहां यात्री रुककर थोड़ा शुकून महसूस करते हैं। यहां का माहौल भी पारिवारिक होता है जो मन को हल्का करता है।

जगदलपुर, केशकाल,कांकेर,चारामा और धमतरी होते हुए जब करीब 5 बजे हम रायपुर पहुंचे तो रायपुर की खुशनुमा सुबह हमारा स्वागत करती हुई मिली। रात भर चली लगभग 450 किलोमीटर की लंबी यात्रा के पड़ाव पर पहुंचते पहुंचते बीहड़ रास्तों का कारवां अब छूट चुका था।ऐसा महसूस हो रहा था जैसे मलकानगिरी से तोंगपाल के बीच के सुनसान बीहड़ रास्ते, झीरम और दरभा की घाटियाँ फिर से हमें बुला रही हैं। 


रमेश शर्मा 

अगस्त 2022

टिप्पणियाँ

  1. यात्रा संस्मरण बहुत रोमांचक भी है और शानदार भी।ओड़िसा की एक नई जगह मलकानगिरी और सुदूर बस्तर के कई क्षेत्रों को लेकर कई प्रकार की नई बातें पढ़ने को मिलीं।अनुग्रह ब्लॉग पाठकों के लिए बहुत अच्छी सामग्री ला रहा है। इसके संपादक को बहुत-बहुत बधाई ।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इन्हें भी पढ़ते चलें...

'कोरोना की डायरी' का विमोचन

"समय और जीवन के गहरे अनुभवों का जीवंत दस्तावेजीकरण हैं ये विविध रचनाएं"    छत्तीसगढ़ मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष सुशीला साहू के सम्पादन में प्रकाशित किताब 'कोरोना की डायरी' में 52 लेखक लेखिकाओं के डायरी अंश संग्रहित हैं | इन डायरी अंशों को पढ़ते हुए हमारी आँखों के सामने 2020 और 2021 के वे सारे भयावह दृश्य आने लगते हैं जिनमें किसी न किसी रूप में हम सब की हिस्सेदारी रही है | किताब के सम्पादक सुश्री सुशीला साहू जो स्वयं कोरोना से पीड़ित रहीं और एक बहुत कठिन समय से उनका बावस्ता हुआ ,उन्होंने बड़ी शिद्दत से अपने अनुभवों को शब्दों का रूप देते हुए इस किताब के माध्यम से साझा किया है | सम्पादकीय में उनके संघर्ष की प्रतिबद्धता  बड़ी साफगोई से अभिव्यक्त हुई है | सुशीला साहू की इस अभिव्यक्ति के माध्यम से हम इस बात से रूबरू होते हैं कि किस तरह इस किताब को प्रकाशित करने की दिशा में उन्होंने अपने साथी रचनाकारों को प्रेरित किया और किस तरह सबने उनका उदारता पूर्वक सहयोग भी किया | कठिन समय की विभीषिकाओं से मिलजुल कर ही लड़ा जा सकता है और समूचे संघर्ष को लिखि...

सीमा शर्मा की कहानी चिलगोजे का तेल

  हाल के वर्षों में युवा कथा लेखिका सीमा शर्मा की कई कहानियों ने जिस तरह पाठकों से संवाद किया है , कथा जगत में एक आशा जगाने वाली घटना के बतौर उसे देखा जाने लगा है ।   यह बात उस संदर्भ में कही जा रही है कि सीमा की कहानियों का जो कंटेंट है वह थोड़ा अलहदा है । अलहदा इस सन्दर्भ में कि समाज में अलक्षित रह जाने वाली घटनाओं पर लेखिका की पैनी नजर गयी है और अपने आस पड़ोस की अनुभवजनित घटनाओं को उन्होंने कहानी में शिल्प और भाषायी स्तर पर एक नयी खूबसूरती प्रदान की है ।  चाहे उनकी कहानी  ' मैं रेजा और पच्चीस जून ' की बात करें , कहानी ' चरित्र प्रमाण ' की बात करें या यहाँ ली जा रही कहानी ' चिलगोजे का तेल ' की बात करें , इन सभी कहानियों में कथा रचना की एक नयी दृष्टि से पाठकों का परिचय होता है। अब तक सीमा की कहानियाँ कथादेश , परिकथा , इन्द्रप्रस्थ भारती , कथाक्रम , जनसत्ता , नया साहित्य निबंध सहित अन्य पत्रिकाओं में प्रकाशित होकर चर्चा पा चुकी हैं ।   उनकी कहानियां अपनी भाषा और कथ्य के साथ जिस तरह अपने समय से टकराती हैं , वह उन्हें पठनीय बनाती हैं।   कहानी में किसी महिला ले...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

" रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे?" रमेश शर्मा की चर्चित कहानी

इस कहानी पर हरियश राय जी अपनी  टिप्पणी में लिखते हैं - ‘ परिकथा ’ के सितम्बर-अक्टूबर   2020 अंक में प्रकाशित  रमेश शर्मा की कहानी ‘ रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे ‘ कोरोना काल के संदर्भों पर लिखी गई एक विशिष्ट कहानी है। इस कहानी में रमेश शर्मा ने कोरोना काल में मजदूरों का पलायन और उस पलायन से उपजे दुःख को मानवीयता के साथ देखने की कोशिश की है। इस काल में पलायन से उपजे भयावह सन्दर्भों  को एक छोटी लड़की की नजर से देखते हुए कहानी सरकार के प्रति  एक नफरत का भाव पैदा करती है। देश बंदी के निर्णय के कारण लोगों के जीवन में अफरा-तफरी मची और आजीविका का संकट उनके सामने आ गया और उनके बीच से गुजरती हुई कहानी उनकी बेबसी को रेखांकित करती है। कहानी में एक फ्रीलांस रिपोर्टर , टाट से घिरी झोंपड़ी नुमा गुमटी में बैठकर भूली बिसरी बातों को याद करने की कोशिश करती है। वह झोपड़ी एक चाय बेचने वाले बाबा की है। वह बाबा अखबार उसके सामने रख देता है , जिसमें लिखा है कि ‘ समय के भीतर हाहाकार मचाता यह कैसा रुदन है कि कोई किसी का दर्द बांटने के लिए उससे बात भी न करे।...

आलोचक नन्द किशोर आचार्य का महत्वपूर्ण वक्तब्य : छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

  ब तौर आलोचक प्रभात त्रिपाठी किसी कविता के पास, किसी कहानी के पास या किसी उपन्यास के पास उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जाते हैं जिस तरह कि वे स्वयं की रचना के पास जाते हैं   -  आलोचक नंद किशोर आचार्य  आयोजन में बोलते हुए आलोचक नंदकिशोर आचार्य आलोचना का मतलब है आलोचन। पूर्णता से  उसको  समझने की कोशिश । अगर वो आप नहीं करते हैं , आपने यह तय कर लिया कि सिर्फ दाखिल करना है या खारिज करना है कि ये अच्छा कवि है या अच्छा कवि नहीं है तब तो आपके लिए कविता अन्वेषण नहीं है । आपके लिए कविता  अपने पूर्व निर्धारित विचारों का स्थापन भर है और उसके विरोध में आने वाले विचारों को खारिज करने का एक बहाना भर है।अच्छा आलोचक किसी को खारिज नहीं करता, वह उसमें से कुछ ढूँढ़ कर निकालता है और उस प्रक्रिया में आलोचना का जन्म होता है । प्रभात त्रिपाठी किसी पूर्व निर्धारित प्रतिमान को लेकर के या किसी पूर्व निर्धारित थियरी को लेकर के कविता के पास , कला के पास या उपन्यास के पास नहीं जाते । वे जाते हैं एक पाठक के रूप में उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जिसके साथ कि वे स्वयं अपनी रचना में ज...

रायगढ़ का कमला नेहरू पार्क : इतिहास और स्मृतियां Raigarh ka kamla neharu park: Itihas aur smritiyan

रायगढ़ के ह्रदय स्थल चक्रधर नगर चौक में स्थित है कमला नेहरू पार्क। यह पार्क शहर की जरूरतों के हिसाब से  वर्तमान में शहर के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | यहां बच्चे बूढ़े युवा सारे लोग सुबह शाम स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती के हिसाब से नियमित आते जाते हैं और यह जगह इस अवधि में गुलज़ार रहता है । मैं यहाँ से निकटस्थ किरोड़ीमल साइंस कॉलेज में सन 1983 में बी.एस-सी.में एडमिशन लिया था और एम.एस-सी.मैंने वहीं पूरी की । इन पांच छः सालों के दरमियान इस जगह के सामने की सड़क से होकर हम लोगों का अक्सर आना जाना होता था ।  यह पार्क उन दिनों उतना विकसित नहीं हुआ था इसलिए इसने इस तरह कभी मेरा ध्यान नहीं खींचा था । मैं बीच-बीच में भी कभी कभार वहां जाया करता था। आज 26 मार्च 2023 को बहुत दिनों  बाद वहां गया तो वहां के परिसर की सुंदरता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई । इस पार्क को निर्मित हुए भी 35 साल गुजर चुके हैं और इन 35 सालों में इस शहर ने बहुत कुछ बदलाव देखा है।इसका निर्माण अस्सी के दशक में  हुआ और इसका रख रखाव नगर पालिका रायगढ़ के माध्यम से ही उस समय हुआ करती था। धीरे धीरे फिर इसका थोड़ा बहु...

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं दिल्ली निवासी ममता जयंत लंबे समय से कविताएं लिख रही हैं। उनकी कविताओं को पढ़ते हुए यह बात कही जा सकती है कि उनकी कविताओं में विचार अपनी जगह पहले बनाते हैं फिर कविता के लिए जरूरी विभिन्न कलाएं, जिनमें भाषा, बिम्ब और शिल्प शामिल हैं, धीरे-धीरे जगह तलाशती हुईं कविताओं के साथ जुड़ती जाती हैं। यह शायद इसलिए भी है कि वे पेशे से अध्यापिका हैं और बच्चों से रोज का उनका वैचारिक संवाद है। यह कहा जाए कि बच्चों की इस संगत में हर दिन जीवन के किसी न किसी कटु यथार्थ से वे टकराती हैं तो यह कोई अतिशयोक्ति भरा कथन नहीं है। जीवन के यथार्थ से यह टकराहट कई बार किसी कवि को भीतर से रूखा बनाकर भाषिक रूप में आक्रोशित भी कर सकता है । ममता जयंत की कविताओं में इस आक्रोश को जगह-जगह उभरते हुए महसूसा जा सकता है। यह बात ध्यातव्य है कि इस आक्रोश में एक तरलता और मुलायमियत है। इसमें कहीं हिंसा का भाव नहीं है बल्कि उद्दात्त मानवीय संवेदना के भाव की पीड़ा को यह आक्रोश सामने रखता है । नीचे कविता की कुछ पंक्तियों को देखिए, ये पंक्तियाँ उसी आक्रोश की संवाहक हैं - सोचना!  सो...

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला वागर्थ के फरवरी 2024 अंक में है। कहानी विभिन्न स्तरों पर जाति धर्म सम्प्रदाय जैसे ज्वलन्त मुद्दों को लेकर सामने आती है।  पालतू कुत्ते झब्बू के बहाने एक नास्टेल्जिक आदमी के भीतर सामाजिक रूढ़ियों की जड़ता और दम्भ उफान पर होते हैं,उसका चित्रण जिस तरह कहानी में आता है वह ध्यान खींचता है। दरअसल मनुष्य के इसी दम्भ और अहंकार को उदघाटित करने की ओर यह कहानी गतिमान होती हुई प्रतीत होती है। पालतू पेट्स झब्बू और पुत्र सोनू के जीवन में घटित प्रेम और शारीरिक जरूरतों से जुड़ी घटनाओं की तुलना के बहाने कहानी एक बड़े सामाजिक विमर्श की ओर आगे बढ़ती है। पेट्स झब्बू के जीवन से जुड़ी घटनाओं के उपरांत जब अपने पुत्र सोनू के जीवन से जुड़े प्रेम प्रसंग की घटना उसकी आँखों के सामने घटित होते हैं तब उसके भीतर की सामाजिक जड़ता एवं दम्भ भरभरा कर बिखर जाते हैं। जाति, समाज, धर्म जैसे मुद्दे आदमी को झूठे दम्भ से जकड़े रहते हैं। इनकी बंधी बंधाई दीवारों को जो लांघता है वह समाज की नज़र में दोगला होने लगता है। जाति धर्म की रूढ़ियों में जकड़ा समाज मनुष्य को दम्भी और अहंकारी भी बनाता है। कहानी इन दीवा...

अच्युतानंद मिश्र युवा कवि आलोचक का वक्तब्य: छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

प्र भात त्रिपाठी का उपन्यास "किस्सा बेसिर पैर" वस्तुकृत हो रहे मनुष्य के भीतर गैर वस्तुकृत चेतना और प्रेम को स्थापित करता है- युवा कवि आलोचक अच्युतानंद मिश्र     अच्युतानंद मिश्र  प्रभात त्रिपाठी की आलोचना और उनके रचनात्मक लेखन को केंद्र में रखकर मेरे जेहन में एक प्रश्न है और जहां से मैं अपनी बात शुरू करने जा रहा हूँ ।  हम सरलीकरण के लिए दो कोटि लेखकों की बनाएं ... एक वो जो किसी ख़ास विधा में पूरे जीवन लिखते हैं और एक उस तरह के लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं ।  वे लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं मसलन प्रभात त्रिपाठी जो आलोचना भी लिखते हैं , कविता भी लिखते हैं, कहानी और उपन्यास भी लिखते हैं । यह विधाओं के अतिक्रमण का जो मामला है उसमें इस बीच क्या लेखक की कोई केन्द्रीय प्रवृत्ति मौजूद रहती है जो उसकी आलोचना में भी हो, उसके रचनात्मक लेखन  में भी हो ? क्या इस तरह की किसी केन्द्रीयता की खोज कोई अर्थ रखती है? या वहां से उस लेखक को जानने समझने में कोई मदद मिल सकती है ?  फर्ज कीजिए कि इस सवाल को मैं इसलिए भी उठा रहा हूँ कि हमारे सामने इस तरह के ...

Gupta Vrindavan Puri Odisha Yatra गुप्त वृंदावन पुरी ओड़िसा यात्रा

पुरी के आसपास के दर्शनीय स्थलों में गुप्त वृंदावन , जिसे कि श्री गौर बिहार आश्रम, माता मठ के नाम से भी जाना जाता है , बहुत सुंदर जगहों में से एक है । यह पुरी के केमलिया सि-बीच से बहुत नजदीक है । जानकारी के अभाव में पुरी आकर भी पर्यटक इस जगह की यात्रा नहीं कर पाते । इस तरह एक सुंदर और ऐतिहासिक जगह से वे वंचित हो जाते हैं। इसलिए इस जगह के बारे में जानकारी प्राप्त करने की दृष्टि से इस आलेख को आप जरूर पढ़ें और यहां कभी जाने के सम्बंध में भी विचार करें ।यहां जो भी बातें मैं लिख रहा हूं, मेरे स्वयं के जीवंत अनुभवों पर ही सारी बारें  आधारित हैं । मैं पुरी की यात्रा पर 6 बार आ चुका हूं परंतु इस जगह के बारे में छठी यात्रा के दरमियान ही मुझे जानकारी मिली और हम लोग वहां पहुंच पाए । गुप्त वृंदावन में चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति  पुरी ओडिशा के श्री गौर बिहार आश्रम /गुप्त वृंदावन  /माता मठ को बहुत आकर्षक और अच्छी तरह से सजाया गया है। यहां का माहौल बहुत शांत है साथ ही प्राकृतिक छटाओं से अत्यंत समृद्ध और परिपूर्ण है। यहां जब हम पहुंचे तो ऐसा लगा जैसे किसी तपोभूमि में हम पहुंच गए हैं। य...