सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्मृति : खगेन्द्र ठाकुर

  

कविता की आँख से खगेंद्र ठाकुर के अमूर्त संसार को देखना

- रमेश शर्मा  

(आलेख : परिकथा खगेन्द्र ठाकुर विशेषांक मई - अगस्त 2020 से साभार)

------------------------- 


 

बस ऐसे ही रहने दो मुझे

अनदेखा, अनजाना

मरने दो मुझे बिना शोक , बिना रोए

छुपा लो इस दुनिया से

जहाँ एक पत्थर भी न बताए

कि मैं कहाँ हूँ लेटा

कहाँ सोया !

-एलेकजेंडर पोप



कई बार कविता की पंक्तियां कवि को देखने का एक सुनहरा अवसर देती हैं । कविताओं के माध्यम से कवि को देखना उसकी भीतरी दुनिया से गुजरने का एक सुखद सा अनुभव भी देता है । मैं खगेंद्र ठाकुर से बस एक बार मिला था । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सितंबर 2016 में आयोजित प्रगतिशील लेखक संघ के 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन में । तब वे वहां आए हुए थे। अपनी बाहरी दुनिया में धोती कुर्ता पहना हुआ बिल्कुल एक साधारण सा आम आदमी , जिसे मेरी आँखें उत्सुकता से ठहरकर उस दिन देखती रहीं। मैंने मिलकर उनसे बात भी की । ऐसा बहुत कम होता है कि जो हम बाहर देखते हैं वह भीतर भी महसूस करते हैं , पर उनसे मिलकर मैंने जो बाहर से देखा वह भीतर से भी महसूस हुआ । यह एक छोटी मुलाकात थी । एक छोटी सी मुलाकात में किसी रचनाकार के बारे में सब कुछ जान पाना संभव नहीं होता ।इस छोटी सी मुलाकात के बाद उन्हें और जानने की जिज्ञासा मेरे भीतर बढ़ती गयी । आगे चलकर उनकी भीतरी दुनियाँ को देखने समझने का माध्यम उनके आलोचकीय वक्तब्य और उनकी कविताएं ही बन सकीं।

‘‘बात बोलेगी हम नहीं, भेद खोलेगी बात ही‘‘ बकौल शमशेर किसी व्यक्ति की कही गई और लिखी गई बातें ही उस व्यक्ति को जानने और समझने का सबसे जरूरी और सशक्त माध्यम होती हैं ! उस मुलाकात में अपनी खुली आंखों से जब मैंने उन्हें देखा तो उन्हें, गहराई में जाकर जानने के लिए मेरे भीतर की बढ़ती जिज्ञासा को शांत करने का एक ही सुलभ माध्यम था .....उनकी कविताएं ! खगेंद्र ठाकुर जिन्होंने साहित्य आलोचना कर्म में बतौर लेखक-विचारक बड़ा नाम कमाया , वे एक कवि के रूप में मुझे भीतर तक प्रभावित कर गए। यह प्रभाव उनकी भीतरी दुनियाँ का मेरी (अर्थात एक पाठक की )भीतरी दुनियाँ में आत्मसात्मीकरण जैसी घटना थी ।

खगेंद्र ठाकुर की कविताओं से जब हम गुजरते हैं तो लोक के जुड़ाव की सार्थकता का बोध होने लगता है।

उनकी एक कविता है ‘‘रक्त कमल धरती पर‘‘

इस कविता की हर पंक्ति जैसे हमसे कुछ कहना चाहती है । यह बोलती कविता

दुनियाँ में पूंजी द्वारा गढ़ी गयी गहरी खाई और सर्वहारा के संघर्ष का वह जीवन्त चित्र रचती है कि जैसे आंखें फटी रह जाती हैं । कविता जैसे खगेंद्र ठाकुर की अमूर्त वैचारिक दुनिया को मूर्त कर देती है । वहां उनकी बाहरी और भीतरी दुनिया एकाकार होने लगती हैं ।वेशभूषा रहन-सहन जीवन शैली को जीने की उनकी जो साधारणता है और भीतरी वैचारिक दुनिया में लोक की पक्षधरता और उसका जो सौंदर्य है, दोनों ही मिलकर कवि की विश्वसनीयता को स्थापित करते हैं । चर्चा के क्रम में ‘‘रक्त कमल धरती पर‘‘ कविता की पंक्तियों को देखें और ऊपर लिखे को परखने की कोशिश करें -

वहाँ हर तरफ

उठे हैं अनगिनत हाथ

हर तरफ से अनगिनत कदम

चल पड़े हैं एक साथ

ये कदम चले हैं वहाँ

बीहड़ पर्वत के पार से

ये कदम चले हैं

गहरी घाटी के अंधियार से

पहाड़ों पर दौड़ कर

चढ़े हैं ये मजबूत कदम

धुएं की नदी पार कर के

बढ़े हैं ये जंगजू कदम

रोशनी के बिना

घोर जंगल है जिन्दगी जहाँ

ये कदम बना रहे हैं

किरणों के लिए द्वार वहाँ

अनगिनत हाथ

उठे हैं जंगल से ऊपर

ये हाथ उठे हैं

पूँजी के दानव से लड़ कर

ये हाथ हैं जो

कोयले की आग में तपे हैं

लोहे जैसा गल कर जो

इस्पात-से ढले हैं

इन हाथों ने

अपनी मेहनत की बूंदों से

सजाया है

पथरीले जीवन को फूलों से

हमने देखा हर हाथ

यहाँ एक सूरज है

हर कदम यहाँ

अमिट इतिहास-चरण है

इन्होंने गढ़ डाला है

एक नया सूरज धरती पर

उगाये हैं यहाँ अनगिन

रक्त कमल धरती पर !

कवि की कविताओं के माध्यम से कवि पर लिखे को परखना आसपास की दुनिया के राजनैतिक और सामाजिक द्वन्द को करीब से देखने समझने का एक माध्यम भी है । आज की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था में ज्यादातर लोग एक द्वंद में फंसे हुए दिखते हैं। उनका राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण स्पष्ट नहीं होता। उनका द्वंद उनके दृष्टिकोण को धुंधला बना देता है । ऐसे में कविता का यह धर्म है कि वह पाठक के सामाजिक एवं राजनैतिक दृष्टिकोण को स्पष्टता प्रदान करे। खगेंद्र ठाकुर की ‘‘हम काले हैं‘‘ जैसी कविता पाठक को लोक के करीब ले जाकर उसे उसी द्वंद से बाहर निकालने का काम करती है । यह कविता श्रमिक और श्रम की महत्ता को न केवल स्थापित करती है बल्कि उसके साथ-साथ उसके संघर्ष की ताकत का भी एहसास कराती है । वह अगर काला कोयला है तो समय आने पर आग के गोले में भी बदल सकता है -

हाँ, हम काले हैं

काला होता है जैसे कोयला

जब जलता है तो

हो जाता है बिलकुल लाल

आग की तरह

गल जाता है लोहा भी

जब उसमें पड़ जाता है।

हाँ, हम काले हैं

काला होता है जैसे कोयला

जब जलता है तो

हो जाता है बिलकुल लाल

आग की तरह

चमड़ी खींच लेता है

जब कहीं कोई भिड़ता है।

हाँ, हम काले हैं

काला होता है जैसे बादल

जब गरजता है तो

बिजली चमक उठती है

कौंध जाती है

जिससे दुनिया की नजर।

हाँ, हम काले हैं

काली होती है जैसे चट्टान

फूटती है जिसके भीतर से

निर्झर की बेचैन धारा

जिससे दुनिया की प्यास बुझती है।

हाँ, हम काले हैं

काली होती है जैसे मिट्टी

जब खुलता है उसका दिल

तो दुनिया हरी-भरी हो उठती है।

जब जलता है तो

हो जाता है बिलकुल लाल !

खगेंद्र ठाकुर की कविताओं में उनका राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण सुस्पष्ट है । उनकी यह वैचारिक सुस्पष्टता उनके बाह्य जीवन की मूर्तता से भी गहरा मेल खाती है ।

अपनी कविता ‘‘मेरा सीना हाजिर है‘‘ के जरिए लोकतंत्र में लोक की विवशता को चित्रित करते हुए अपनी भीतर की चिंता और विवशता को दिखाने से भी वे नहीं चूकते । यह चिंता,यह विवशता जनमानस के लिए आज सबसे बड़ी समस्या है , जिससे चाह कर भी छुटकारा पाना आज संभव नजर नहीं आता । समस्याओं के प्रति आगाह करना कविता का निकष है ।कविता इससे ज्यादा कर भी तो नहीं सकती। समाज को वैचारिक गति प्रदान करना कवि और कविता दोनों का धर्म है और इस धर्म को खगेंद्र ठाकुर अपनी भीतरी अमूर्त दुनियाँ में भली-भांति निभाते हुए दिखाई पड़ते हैं । ‘‘मेरा सीना हाजिर है‘‘ कविता से गुजरना लोक की उसी विवशता का भयावह चित्र रचती है जिसे आज हम खुली आँखों से देख भी रहे हैं-

 

नहीं, नहीं

इसे किसी तरह नहीं समझें

मेरा विद्रोह आप

बात इतनी-सी है कि

इस पूरे शहर में कहीं भी

जहाँ मैं पैदा हुआ और पला बढ़ा

अपने पसीने के मोती से कितने कंगूर सजाये

वहाँ मेरा कोई घर नहीं है

इसीलिए सो गया हूँ मैं

सड़क पर ही

रात का समय जान कर,

मुझे क्या पता महाराज कि

निकल आएँगे आप रात में भी,

आपके रास्ते में अवरोध हो गया है,

नहीं, नहीं,

ऐसा नहीं हो सकता

चले आइये आप

कदम बढ़ाइए आगे

मेरा सीना हाजिर है

आप पाँव उस पर

रखिये और बढ़ जाइए

नहीं कोई खतरा नहीं है

मैं शांतिप्रिय नागरिक आपका मतदाता हूँ

जनतंत्र है यह

और यह जनता का सीना है

संकोच मत कीजिए

किसी से नहीं कहूँगा मैं

आप तो अपने आदमी हैं

फिर अभी तो घुप्प अँधेरा है

कोई देखेगा भी नहीं

कि आपने पाँव रखा मेरे सीने पर

लेकिन जरा जल्दी कीजिए

रात का अंतिम पहर है यह

कुछ ही देर में

माहौल बदलने वाला है

कुछ ही देर बाद

आ धमकेगा सूरज

फिर तो दुनिया देख लेगी

मेरे सीने पर आपके पैर

फिर करवट बदलूंगा

आपके गिर जाने का

खतरा पैदा हो जाएगा तब

अभी कोई बात नहीं है

चले आइये आप

मेरे सीने पर कदम रख बढ़ जाइए,

हाँ, जरा जल्दी कीजिए !

रिश्तो में संवेदना का जो फैलाव है वह पारिवारिक रिश्तों तक ही सीमित नहीं रहता। वह आगे भी फैलता है। एक संवेदनशील मनुष्य, एक संवेदनशील रचनाकार की संवेदना बहुत व्यापक होती है। उसकी व्यापकता उसे लोक से जोड़ती है। खगेंद्र ठाकुर की मां जैसी कविता को पढ़ते हुए मेरे भीतर यह जो धारणा बनी है भीतर जन्मे एहसास ही उसके प्रमाण हैं।

प्रगतिशीलता का मूल्य इस अर्थ में है कि लोक में जो जनहितैषी मान्यताएं हैं उन मान्यताओं के प्रति आस्था भी बनी रहे । उन लोक मान्यताओं में समाज की सुंदरता बनी रहती है । जब ये मान्यताएं टूटती हैं तो समाज थोड़ा विद्रूप होने लगता है। ‘‘पुरानी हवेली‘‘ जैसी कविता ऐसे ही अर्थ गढ़ती है-

इस हवेली से

गाँव में आदी-गुड़ बंटे

सोहर की धुन सुने

बहुत दिन हो गए

इस हवेली से

सत्यनारायण का प्रसाद बंटे

घड़ी-घंट की आवाज सुने

बहुत दिन हो गए

इस हवेली से

किसी को कन्धा लगाए

राम नाम सत है- सुने

बहुत दिन हो गए

इस हवेली की छत पर

उग आई है बड़ी-बड़ी घास

आम, पीपल आदि उग आये हैं

पीढ़ियों की स्मृति झेलती

जर्जर हवेली का सूनापन देख

ये सब एकदम छत पर चढ़ गए हैं.

इस हरियाली के बीच

गिरगिटों, तिलचिट्टों के सिवा

कोई नहीं है, कोई नहीं है !

खगेंद्र ठाकुर की कविताएं जीवन के हर पक्ष पर जीवंत संवाद करती हैं । इन कविताओं के माध्यम से खगेंद्र ठाकुर की भीतरी दुनिया को साफ-साफ देखा जा सकता है कि वह कितना स्वच्छ और कितना निर्मल है, कि उसमें लोक का निवास बहुत सघनता में है । कि वे बाहर से जिस तरह दिखाई देते हैं भीतर से भी वे वैसे ही हैं। उनकी साधारणता ही उन्हें असाधारण रचनाकार का दर्जा देती है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि !


---------
रमेश शर्मा

 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इन्हें भी पढ़ते चलें...

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला वागर्थ के फरवरी 2024 अंक में है। कहानी विभिन्न स्तरों पर जाति धर्म सम्प्रदाय जैसे ज्वलन्त मुद्दों को लेकर सामने आती है।  पालतू कुत्ते झब्बू के बहाने एक नास्टेल्जिक आदमी के भीतर सामाजिक रूढ़ियों की जड़ता और दम्भ उफान पर होते हैं,उसका चित्रण जिस तरह कहानी में आता है वह ध्यान खींचता है। दरअसल मनुष्य के इसी दम्भ और अहंकार को उदघाटित करने की ओर यह कहानी गतिमान होती हुई प्रतीत होती है। पालतू पेट्स झब्बू और पुत्र सोनू के जीवन में घटित प्रेम और शारीरिक जरूरतों से जुड़ी घटनाओं की तुलना के बहाने कहानी एक बड़े सामाजिक विमर्श की ओर आगे बढ़ती है। पेट्स झब्बू के जीवन से जुड़ी घटनाओं के उपरांत जब अपने पुत्र सोनू के जीवन से जुड़े प्रेम प्रसंग की घटना उसकी आँखों के सामने घटित होते हैं तब उसके भीतर की सामाजिक जड़ता एवं दम्भ भरभरा कर बिखर जाते हैं। जाति, समाज, धर्म जैसे मुद्दे आदमी को झूठे दम्भ से जकड़े रहते हैं। इनकी बंधी बंधाई दीवारों को जो लांघता है वह समाज की नज़र में दोगला होने लगता है। जाति धर्म की रूढ़ियों में जकड़ा समाज मनुष्य को दम्भी और अहंकारी भी बनाता है। कहानी इन दीवा...

केलो नदी : गांधीवादी मॉडल की अनदेखी और विकास के दुष्चक्र में फंसी नदियाँ

केलो नदी की समस्या को लेकर अनुग्रह में एक आलेख प्रकाशित हुआ था "रायगढ़ की जीवन रेखा केलो का शोक गीत" । उस आलेख को लेकर हमें कुछ महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। लेखक और विचारक डॉ हेमचंद्र पांडे और युवा कवि लेखक बसंत राघव की इन प्रतिक्रियाओं से सम्भव है इस बहस को आगे और जगह मिले । इन दोनों ही प्रतिक्रियाओं को अनुग्रह के पाठकों के लिए हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं - ◆१◆ अनुग्रह के 06/04/2023 के अंक में रमेश जी के द्वारा लिखित रायगढ़ की जीवन रेखा 'केलो' का शोक गीत हम रायगढ़ वासियों के द्वारा अनसुना ही रह गया । बसंत राघव के अलावा  किसी ने भी अत्यंत ज्वलंत समस्या पर केंद्रित इस जरूरी आलेख पर कोई टिप्पणी नहीं की। डॉ. हेमचन्द्र पांडेय  यह मौन और उदासीनता ही वे कारण हैं कि रायगढ़ मानों आत्मघात की दहलीज पर जा पहुंचा है। रमेश जी के इस आलेख का प्रत्यक्ष संदर्भ स्थानीय जरूर है पर, निहितार्थ सार्वभौमिक है। केलो के स्थान पर विश्व की किसी भी नदी का नाम रखा जा सकता है और रायगढ़ के स्थान पर किसी भी अन्य धुंधियाये औद्योगिक नगर या महानगर का नाम डाला जा सकता है ; तब भी आलेख का वर्...

'सुबह सवेरे' न्यूज मेगेज़ीन भोपाल एवं इंदौर एडिशन में प्रकाशित कहानी: 'उम्मीद' ■रमेश शर्मा

■कहानी : उम्मीद  मनुष्य के जीवन में इतने प्रश्न हैं कि धरती इन प्रश्नों का भार उठाते हुए अपने एकांत में कराहती भी होगी । धरती का कराहना हम सुन नहीं पाते अन्यथा हम सुनकर चकित होते । संभव है करूणा से भर उठते । चारों तरफ प्रश्नों का एक झुण्ड है। घर के बाहर प्रश्न ,घर के भीतर प्रश्न। सोते-जागते हर समय प्रश्न ही प्रश्न । हालात ऐसे हो चुके कि कहीं टहलने निकलो तो भी प्रश्न पीछे दौड़ते चले आते हैं । लगता है जैसे उन्हें भी घर से बाहर निकल कर घूमना पसंद हो।  इस घटना को घटित हुए बहुत दिन नहीं हुए जब मिश्रा जी अपने डॉगी टोक्यो को साथ लेकर कालोनी की सूनी सडकों पर टहलने निकले थे । उस दिन उनके सामने मोहल्ले की एक लड़की बतियाते हुए अपनी ही रौ में बेसुध चली जा रही थी । उसकी बातचीत के दरमियान आवाज़ की तीव्रता कुछ इस कदर तेज थी कि सुनकर उन्हें याद आया....., एक प्रश्न दिमाग में उठने लगा .... इसका नाम कहीं भुलेनी तो नहीं? यह सोचकर ही मिश्रा जी के दिमाग में एक और प्रश्न घूमने लगा कि उन्हें आखिर कब और कैसे पता चला कि उसका नाम भुलेनी है? उन्होंने दिमाग में बहुत जोर डाला पर ऎसी कोई जानकारी चलकर उनके पास ...

समकालीन कहानी : अनिल प्रभा कुमार की दो कहानियाँ- परदेस के पड़ोसी, इंद्रधनुष का गुम रंग ,सर्वेश सिंह की कहानी रौशनियों के प्रेत आदित्य अभिनव की कहानी "छिमा माई छिमा"

■ अनिल प्रभा कुमार की दो कहानियाँ- परदेस के पड़ोसी, इंद्रधनुष का गुम रंग अनिलप्रभा कुमार की दो कहानियों को पढ़ने का अवसर मिला।परदेश के पड़ोसी (विभोम स्वर नवम्बर दिसम्बर 2020) और इन्द्र धनुष का गुम रंग ( हंस फरवरी 2021)।।दोनों ही कहानियाँ विदेशी पृष्ठ भूमि पर लिखी गयी कहानियाँ हैं पर दोनों में समानता यह है कि ये मानवीय संवेदनाओं के महीन रेशों से बुनी गयी ऎसी कहानियाँ हैं जिसे पढ़ते हुए भीतर से मन भींगने लगता है । हमारे मन में बहुत से पूर्वाग्रह इस तरह बसा दिए गए होते हैं कि हम कई बार मनुष्य के  रंग, जाति या धर्म को लेकर ऎसी धारणा बना लेते हैं जो मानवीय रिश्तों के स्थापन में बड़ी बाधा बन कर उभरती है । जब धारणाएं टूटती हैं तो मन में बसे पूर्वाग्रह भी टूटते हैं पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इन्द्र धनुष का गुम रंग एक ऎसी ही कहानी है जो अमेरिका जैसे विकसित देश में अश्वेतों को लेकर फैले दुष्प्रचार के भ्रम को तोडती है।अजय और अमिता जैसे भारतीय दंपत्ति जो नौकरी के सिलसिले में अमेरिका की अश्वेत बस्ती में रह रहे हैं, उनके जीवन अनुभवों के माध्यम से अश्वेतों के प्रति फैली गलत धारणाओं को यह कहान...

गजेंद्र रावत की कहानी : उड़न छू

गजेंद्र रावत की कहानी उड़न छू कोरोना काल के उस दहशतजदा माहौल को फिर से आंखों के सामने खींच लाती है जिसे अमूमन हम सभी अपने जीवन में घटित होते देखना नहीं चाहते। अम्मा-रुक्की का जीवन जिसमें एक दंपत्ति के सर्वहारा जीवन के बिंदास लम्हों के साथ साथ एक दहशतजदा संघर्ष भी है वह इस कहानी में दिखाई देता है। कोरोना काल में आम लोगों की पुलिस से लुका छिपी इसलिए भर नहीं होती थी कि वह मार पीट करती थी, बल्कि इसलिए भी होती थी कि वह जेब पर डाका डालने पर भी ऊतारू हो जाती थी। श्रमिक वर्ग में एक तो काम के अभाव में पैसों की तंगी , ऊपर से कहीं मेहनत से दो पैसे किसी तरह मिल जाएं तो रास्ते में पुलिस से उन पैसों को बचाकर घर तक ले आना कोरोना काल की एक बड़ी चुनौती हुआ करती थी। उस चुनौती को अम्मा ने कैसे स्वीकारा, कैसे जूतों में छिपाकर दो हजार रुपये का नोट उसका बच गया , कैसे मौका देखकर वह उड़न छू होकर घर पहुँच गया, सारी कथाएं यहां समाहित हैं।कहानी में एक लय भी है और पठनीयता भी।कहानी का अंत मन में बहुत उहापोह और कौतूहल पैदा करता है। बहरहाल पूरी कहानी का आनंद तो कहानी को पढ़कर ही लिया जा सकता है।       ...

चक्रधर नगर स्कूल में जननायक रामकुमार जन्म शताब्दी वर्ष पर हुए शैक्षिक प्रतियोगिताओं के आयोजन

चक्रधर नगर स्कूल में जननायक रामकुमार जन्म शताब्दी वर्ष पर हुए शैक्षिक प्रतियोगिताओं के आयोजन ।  विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत रायगढ़। 16 दिसम्बर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक रामकुमार की स्मृति में उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर शहर के अनेक संस्थानों में आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में जन्म शताब्दी आयोजन समिति के सहयोग से स्वामी आत्मानन्द शासकीय उ मा वि चक्रधरनगर में भी बच्चों के लिए स्लोगन,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए सोमवार 16 दिसम्बर को स्कूल में एक गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ ।  मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद पंकज कंकरवाल, विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद कौशलेश मिश्र , वरिष्ठ रंगकर्मी अनुपम पाल एवं पूर्व विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकुमार के परिवार से सुनील कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में बच्चों ने अपनी स्पीच कला का बखूबी प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता अंतर्गत कनिष्ठ वर्ग में शगुफ्ताह  प्रथम,नन्दिता मेहर द्वितीय एवं रितिका पाऊले तृतीय स्थान पर रहीं।क्षमा देवांगन को ...

परिधि शर्मा की कहानी : मनीराम की किस्सागोई

युवा पीढ़ी की कुछेक   नई कथा लेखिकाओं की कहानियाँ हमारा ध्यान खींचती रही हैं । उन कथा लेखिकाओं में एक नाम परिधि शर्मा का भी है।वे कम लिखती हैं पर अच्छा लिखती हैं। उनकी एक कहानी "मनीराम की किस्सागोई" हाल ही में परिकथा के नए अंक सितंबर-दिसम्बर 2024 में प्रकाशित हुई है । यह कहानी संवेदना से संपृक्त कहानी है जो वर्तमान संदर्भों में राजनीतिक, सामाजिक एवं मनुष्य जीवन की भीतरी तहों में जाकर हस्तक्षेप करती हुई भी नज़र आती है। कहानी की डिटेलिंग इन संदर्भों को एक रोचक अंदाज में व्यक्त करती हुई आगे बढ़ती है। पठनीयता के लिहाज से भी यह कहानी पाठकों को अपने साथ बनाये रखने में कामयाब नज़र आती है। ■ कहानी : मनीराम की किस्सागोई    -परिधि शर्मा  मनीराम की किस्सागोई बड़ी अच्छी। जब वह बोलने लगता तब गांव के चौराहे या किसी चबूतरे पर छोटी मोटी महफ़िल जम जाती। लोग अचंभित हो कर सोचने लगते कि इतनी कहानियां वह लाता कहां से होगा। दरअसल उसे बचपन में एक विचित्र बूढ़ा व्यक्ति मिला था जिसके पास कहानियों का भंडार था। उस बूढ़े ने उसे फिजूल सी लगने वाली एक बात सिखाई थी कि यदि वर्तमान में हो रही समस्याओं क...

रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन को मुम्बई की संस्था “पीपुल्स आर्ट सेन्टर ” द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट अवार्ड दिया गया

  मुंबई ।   रायगढ शहर की होनहार बेटी ख्यातिप्राप्त पर्वतारोही याशी जैन को मुम्बई की संस्था “पीपुल्स आर्ट सेन्टर ” द्वारा  छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट अवॉर्ड  से   नवाजा गया है ।  अवार्ड ग्रहण करती याशी जैन पिछले दिनो मुम्बई के पाश एरिया में स्थित हीरानन्दानी ग्रुप के फाईव स्टार होटल  मेलूहा फर्न  मे एक रंगारंग कार्यक्रम मे कई मराठी दिग्गजो के साथ याशी को उक्त अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान मुम्बई उत्तर से सांसद  गोपाल शेट्टी और मुम्बई के रिटायर्ड जज  डॉक्टर प्रकाश कुमार टी राहुले के हाथों प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में यह अवार्ड पाने वालो में मराठी सिनेमा के जाने माने एक्टर श्री सुबोध भावे , मुम्बई के रिटायर्ट पुलिस अधिकारी श्री सुरेश वाली शेट्टी , कई जाने पहचाने डाक्टर्स , नृत्य व कला क्षेत्र के कई दिग्गज कलाकार भी  शामिल थे।  इस कार्यक्रम के आयोजक गोपकुमार पिल्लई ने बताया कि छत्रपती शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर हर वर्ष यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है और देश के हर क्षेत्र से दिग्गजों का चयन ह...

अच्युतानंद मिश्र युवा कवि आलोचक का वक्तब्य: छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

प्र भात त्रिपाठी का उपन्यास "किस्सा बेसिर पैर" वस्तुकृत हो रहे मनुष्य के भीतर गैर वस्तुकृत चेतना और प्रेम को स्थापित करता है- युवा कवि आलोचक अच्युतानंद मिश्र     अच्युतानंद मिश्र  प्रभात त्रिपाठी की आलोचना और उनके रचनात्मक लेखन को केंद्र में रखकर मेरे जेहन में एक प्रश्न है और जहां से मैं अपनी बात शुरू करने जा रहा हूँ ।  हम सरलीकरण के लिए दो कोटि लेखकों की बनाएं ... एक वो जो किसी ख़ास विधा में पूरे जीवन लिखते हैं और एक उस तरह के लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं ।  वे लेखक जो विधाओं के बीच आवाजाही करते हैं मसलन प्रभात त्रिपाठी जो आलोचना भी लिखते हैं , कविता भी लिखते हैं, कहानी और उपन्यास भी लिखते हैं । यह विधाओं के अतिक्रमण का जो मामला है उसमें इस बीच क्या लेखक की कोई केन्द्रीय प्रवृत्ति मौजूद रहती है जो उसकी आलोचना में भी हो, उसके रचनात्मक लेखन  में भी हो ? क्या इस तरह की किसी केन्द्रीयता की खोज कोई अर्थ रखती है? या वहां से उस लेखक को जानने समझने में कोई मदद मिल सकती है ?  फर्ज कीजिए कि इस सवाल को मैं इसलिए भी उठा रहा हूँ कि हमारे सामने इस तरह के ...

रायगढ़ जिले के विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी। महापल्ली में उनके हाथों स्व.हेमसुंदर गुप्त की मूर्ति का होगा अनावरण

रायगढ़ । रायगढ़ विधायक एवम  सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी गुरुवार 7 मार्च 2024 को रायगढ़ जिले के विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरे के मुताबिक इन आयोजनों में शामिल होने के लिए वे प्रातः 8 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा कार से रवाना होकर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करने के लिए पुसौर पहुंचेंगे।आयोजन उपरांत पुसौर से रायगढ़ के लिए वे रवाना हो जाएंगे और एक बजे रायगढ़ मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे।रायगढ़ में ही अपरान्ह 1.30 बजे डिग्री कॉलेज रायगढ़ के वार्षिकोत्सव आयोजन में वे शामिल होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएंगे। रायगढ़ से ग्राम जुरडा के लिए वे फिर रवाना हो जाएंगे और अपरान्ह 3 बजे ग्राम जुरडा में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे और ग्रामीणों से संवाद भी करेंगे। कल के उनके व्यस्त कार्यक्रम में जो अंतिम कार्यक्रम है वह महापल्ली ग्राम में सम्पन्न होगा जहां वे  स्वर्गीय हेमसुंदर गुप्त की मूर्ति का अनावरण करेंगे और साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। महापल्ली के इस आयोजन में उनके साथ पूर्व विध...