सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमिता प्रकाश की कहानी "रंगों की तलाश"



"इन रंगो में जीवन की परछाई नज़र आती है"

अमिता प्रकाश पहले से कहानियाँ लिख रही हैं . उत्तराखंड के पहाड़ी जीवन को उन्होंने करीब से देखा है . "पहाड़ के बादल" और "रंगों की तलाश" उनके  कहानी संग्रह हैं  . अमिता की कहानियां स्त्री जीवन की भीतरी दुनियां से गुजरतीं हुईं रूक-रूक कर पाठकों से संवाद करती हैं . इस रूकने में कई बार एक चुप्पी सी छाने लगती है जैसे कोई स्त्री रूक-रूक कर अपनी व्यथा व्यक्त कर रही हो . रंगों की तलाश कहानी में भी स्त्री जीवन के वे सारे अनुभव हैं जो गाहे-बगाहे पितृसत्तात्मक समाज में उसे तोहफे में मिलते रहे हैं . एक स्त्री अपने जीवन में उन रंगों की तलाश में रहती है जिनमें प्रेम, विश्वास और जीवन मूल्य घुले मिले हों . वह अपनी जीवन यात्रा में अपने सहयात्री से भी इन रंगों की उम्मीद करती है . जब उसके जीवन में ये उम्मीदें टूटती हैं तो वह किन मनः स्थितियों से गुजरती होगी, उसके विविध रंग कथानक के केनवास पर इस  कहानी में उभरते हैं . अमिता जी का अनुग्रह के इस मंच पर स्वागत है 


रंगों की तलाश

              

शाम गहरा रही थी। क्षितिज पर घिर आए बादलों की वजह से शाम के घिरने और उजाले के जाने के क्रम में थोड़ी शीघ्रता दिखी। विभा खिड़की के पास कुर्सी डालकर डूबते सूर्य, फिर उसकी किरणों के सिमटने, आकाश में फैलने वाली विभिन्न नीली-लाल आभाओं और फिर संध्या के निःशब्द पहुँचने का आनंद ले रही थी चाय की चुस्कियों के साथ...। यह उसकी दैनिक-चर्या का हिस्सा थी। उसे बचपन से ही शाम के ये सारे रंग मोहित करते रहे हैं। प्रकृति की यह कारीगरी उसे अपने मोह पाश में बाँध सी लेती है। नीले रंग के ही न जाने कितने शेड’... ऐसा लगता है मानो कलाकर बार-बार अपनी कूची को रंगो में डुबोकर कभी गाढ़े तो कभी हल्के रंगो को बनाने की कोशिश में लगा हो और किसी भी रंग से संतुष्ट न होकर बार-बार प्रयास कर रहा हो मनपसंद रंग को पाने का ।

               विभा को इन रंगो में जीवन की परछाई नज़र आती है।आखिर जीवन है ही क्या, इसी शाम के आसमां-सा चित्ताकर्षक और नितान्त अस्थिर। पलक झपकते ही पट के रंग बदल जाते हैं। आदमी जब तक किसी एक रंग को नज़रों में भरने की कोशिश करता है तब तक दूसरा ही रंग उभर आता है। वह चाहे या न चाहे एक अनजाना अपरिचित सा कलाकार जीवन-पट पर अपनी कूची चलाता रहता है।

               उसी कलाकार की ही तो इच्छा थी शायद कि एक भरे-पूरे सोलह सदस्यीय परिवार की विभा आज नितान्त अकेली थी। यह अकेलापन भी तो पलक झपकते ही आ खड़ा हुआ था। आ खड़ा हुआ था या फिर...?, अन्दर से ही एक आवाज़़ ने उसकी विचार श्रृंखला को अबाध और स्व अनुसार बहने से रोक डाला। एक सवाल खड़ा कर दिया ...। एक झंझावात! जो पिछले कई महीनों से उसके जीवन में चली  आ रही थी ...। ’’वह चला नहीं आया तुम खुद उसे लेकर आई हो’’ उसी आवाज़ ने फिर टोका।

               ’’हाँ मैं खुद ही उसे लाई हूँ’’ विभा जैसे बरस पड़ी...। मैं लाई हूँ क्योंकि इस शांति  के लिए मैं आँखें  नहीं मूँद सकती। और आँखें  मूँद भी लेती, तो क्या मेरे कान-दिमाग सब मुँद जाते, नहीं ना।

               कभी-कभी उसे लगता है, कि जीवन के इन रंगों के लिए किसी अज़नबी-अनजान चित्रकार को दोषी ठहराना उचित है क्या? आखिर किसी भी इंसान के जीवन में वही रंग तो आते हैं, जिन्हें वह सबसे ज्यादा पसन्द करता है। उसकी पसन्द नापसन्द ही तो उसके जीवन पट के रंगो को तय करती है। उसे भी तो हमेशा से लाल रंग पसन्द रहा है। सब कहते हैं, लाल रंग प्रतीक है- अग्नि तत्व का, भावों का, गर्मजोशी का, प्रेम का, ऊर्जा का, पैशन का, क्रोध, हिंसा और भूख का।

               और इस बात से वह कतई इन्कार नहीं कर सकती कि इस रंग ने उसके जीवन को आक्रान्त नहीं किया है। विभोर से उसके रिश्तों का आधार भी तो यही रंग था। प्रेम और पैशन में वह इस कदर रंगी कि उसने विभोर से मिलने के बाद कभी एक पल के लिए भी नहीं सोचा कि रूढ़िवादी इस समाज में जहाँ बेटियाँ आज भी सजीव न होकर परिवार की इज्जतहुआ करती हैं, जहां उसे प्राणिन मानकर सिर्फ एक भाव मान लिया जाता है वहाँ वह अपने में और विभोर के बीच की सामाजिक खाइयों को पाट नहीं पायेगी। उसका पैशन ही था कि ब्राम्हणों के परिवार में जन्मी गौर-वर्णीय, तीखे नैन-नक्स, गृहकार्य में दक्ष और सरकारी नौकरीशुदा लड़की ने एक वैश्य परिवार में जन्मे साधारण कद-काठी और सामान्य व्यवसायी से शादी कर ली। माता-पिता की धमकियों, चेतावनियों और आग्रहों को दरकिनार कर वह अपने चहेते लाल रंग में लिपटी पहुँच गई थी ससुराल।

               लेकिन ससुराल में पहुँचकर उसे पता चला कि दुनियाँ में एक ही रंग के सहारे जीवन नहीं जिया जा सकता। वह सतरंगी दुनिया थी या कहें कि सात रंगों के अतिरिक्त भी दुनिया में जितने रंग होते हैं या हो सकते हैं सभी तो साक्षात् आ गये थे उसके सामने। सास को भी सम्भवतः लाल रंग से ही प्रेम था, किन्तु यहाँ प्रेम, ऊर्जा और उत्साह के अतिरिक्त सब कुछ था पैशन, भूख क्रोध ऊष्णता। उसने स्वयं को समझाया कि आज जो लाल रंग उसके लिए प्रेम, और ऊर्जा है, कौन कह सकता कि सास की उम्र तक पहुँचते-पहुँचते उसके मायने उसके लिए भी न बदल जाएँ? ससुर, जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी, ननद, बच्चे, नौकर और कुत्ते सब मिलाकर चौदह  लोग थे। या कहें कि सात रंग द्विगुणित होकर परिवार का निर्माण कर रहे थे तो गलत नहीं था। ख़ैर और रंगों से तो उसे ज्यादा मतलब कभी नहीं रहा लेकिन काले ने उसे हमेशा लुभाया था। लाल और काले का काम्बिनेशन हमेशा ही उसे आकर्षित करता रहा था। विभोर में उसे वही काम्बिनेशन मिला था, जिसे पाकर वह भाव-विभोर हो गई थी। यह तो विभा हमेशा से ही जानती थी कि सातों रंगों को पाना असम्भव है। दुनिया का शायद कोई चित्र ऐसा बना ही नहीं, जिसमें चित्रकार ने सातों रंग भरे हों। मात्र इन्द्रधनुष के चित्र को छोड़कर, लेकिन वह तो रिप्लिका मात्र है। प्रतिकृति एक यथार्थ की। किन्तु जीवन में प्रतिकृति कहाँ चलती है? जीवन तो यथार्थ है। आप उसे चाहे कटु कहें या मधुर!निर्भर करता है आप पर कि आपने उसे किस रंग से रंगा देखा, लाल रंग से या काले रंग से?

               खैर विभा के इस लाल-काले काम्बिनेशन में सब कुछ सामान्य चलता रहा। कई सालों तक कोई हलचल नहीं.....। हाँ शादी के दो साल बाद बिल्कुल सफेद रंग में नहाई सफेद परी सी इशिकाउन दोनों के जीवन में आ गई थी और जब से इशिका आई विभा को अपने लाल रंग की लालिमा और ऊष्णता में कमी सी महसूस होने लगी थी। संभवतः वह उस सफेदी का असर था जो इशिका उसके जीवन में लाई थी। इस सफेदी ने लाल को गुलाबी में बदल दिया था। अब विभा के जीवन में लाल रंग के फूलों की जगह गुलाबी रंगों ने ले ली थी। कुछ स्वाभाविक रूप से और कुछ जबरदस्ती। लड़कियों का मन पसंद रंग होता है गुलाबी। सभी का तो नहीं कहा जा सकता लेकिन बहुलता रहती है तो, सामान्यतः मान लिया जाता है। इशिका भी कुछ अलग नहीं थी, सामान्य बच्ची थी, इसलिए जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती कई सबकुछ गुलाबी रंग में रंगने लगा। पहले बिस्तर की चादरें, फिर उसके कमरों की दीवारें, पर्दे, टेडीज-गुड़ियाँ और सारे खिलौने वे जिनमें कहीं न कहीं गुलाबी रंग की आभा हो। गुलाबी रंग की कोमलता ने विभा को भी खींच लिया था अपनी ओर। अब उसमें भी वही मासूमियत,कोमलता और अल्हड़ता खिलने लगी थी जो गुलाबी रंग में होती है। लाल रंग की दृढ़ता कहीं धीरे-धीरे पीछे छूट सी रही थी।

               लेकिन मानव की मूल प्रकृति बदलती है क्या? क्या बदल पाती है ? वह चाहे भी तो, कहाँ बदल पाता है वह अपने मूल स्वभाव को ? अनायास असीम दुःख की अभिव्यक्ति जैसे अपनी ही मातृभाषा में होती है, वैसे ही कितना भी सुदृढ़ और सुसंस्कृत हो मानव, उद्वेगों के समय अपनी मूल प्रवृत्ति को ही व्यक्त करता है। इशिका के आने से विभा के लाल रंग में हल्कापन भले ही आया हो लेकिन लालिमा अपनी जगह कायम थी...। और विभोर?काले पर क्या कोई और रंग चढ़ सकता है ? कितनी ही कोशिश कर लो, लेकिन वह सोख लेता है सबको अपने में। इसी काले के आकर्षण ने ही तो निगल लिया था विभा की सभी प्रतिभाओं और क्षमताओं को। संयुक्त परिवार में इतना समय ही कहाँ मिल पाता है कि वह कुछ सोच पाती अपने शौक पूरे करने के बारे में ,  अपनी क्षमताओं के बारे में। शादी से पहले वह वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार पा चुकी थी।कितने ही राज्य-स्तरीय पुरस्कार पाई विभा ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उसकी दुनिया में मात्र दो मकानों के चित्र रह जायेंगे। एक उसके अपने घर का, जिसके हर कमरे की अलग-अलग दीवारों पर अलग-अलग रंग थे। लेकिन उसके लिए उस घर में दो ही कमरे थे एक उसका बेडरूम और दूसरा किचन । छत पर जाकर किसी सुबह या शाम को स्क्रॉल  करते प्रकृति के रमणीय चित्र को देखना तो सपनों को पूरा करने जैसा हो गया था। हाँ बस गनीमत इतनी थी कि उसके अपने कमरे की खिड़की से शाम के लाल-नीले रंग अपनी आभा से उसे जीने का सहारा दिये रहते थे। दूसरा मकान था वह सरकारी जीर्ण-शीर्ण अज़ीब से पीले रंग में रंगी ऑफिस  की बिल्डिंग।इन मकानों की दीवारों से जूझती वह बस इशिकाके गुलाबीपन में ज़िन्दगी तलाशती आगे बढ़ रही थी कि अचानक दोनों ही रंग अपनी सम्पूर्ण वीभत्सता के साथ साकार हो उठे.......।

               उस दिन को वह कभी नहीं भूल सकती। ऑफिस में कन्डोलेंस की वजह से वह खुशी से चहकते कदमों से घर आ रही थी कि चलो आज दिन का खाना विभोर ओर इशिका के साथ नसीब होगा। परिवार के सभी लोग व्यस्त होंगे। नौकरीशुदा अपने ऑफिस में और बाकी बुआ के लड़के की शादी में जाने की तैयारियों में। वह भी जाने वाली थी विभोर व इशिका के साथ। इसलिए भी खुशी दुगुनी थी कि एक लम्बे अन्तराल के बाद वह दिन में अकेली होगी विभोर के साथ। और दिन की झपकी...सोचते ही विभा पर खुमारी-सी छाने लगी थी... उसकी सबसे अधिक चहेती सहेली थी दिन की झपकी, उसके गले में भी बाँहे डाल वह सुस्ता लेगी...। कभी-कभी कितनी छोटी-छोटी खुशियाँ कितनी बड़ी और अलभ्य लगने लगती हैं... सोचकर ही उसे आश्चर्य हुआ। आश्चर्य!सरप्राइज! यही तो वह विभोर और इशिका को देने वाली थी। इशिका के भोले चेहरे व शरारती आँखों में जो खुशी की लहर तैरेगी ... वह उसने अपने शरीर में महसूस की ।

               वह दबे कदमों से सीढ़ियां चढ़ने लगी... दरवाजा खुला था.. यही तो उसने चाहा था कि कॉलबेल न बजानी पड़े ...। आज तो सभी मनचाहा हो रहा था। उसके पैरों में जैसे पंख लग गये हों, बिल्कुल हल्के और बेआवाज़ वह उड़ी जा रही थी कि कमरे की दहलीज़ पर्दा खींचकर जैसे ही उसने अन्दर कदम रखा वहाँ जमीन कहाँ थी पैरों में पंख थे या पंखों से वह बँधी थी जो उसे जमीन से बहुत ऊपर शून्य में उठा ले गये थे.... अँधेरा, काला घना अँधेरा। चादर पर दो बिन्दु जैसे शरीर ....एक काला जिससे कुछ लाल सा रिस रहा था और दूसरा ? वह अंधकार में उड़ती गई काले घने अंधकार में.........

               जब होश आया पंख बिखर चुके थे, रंग बिखर रहे थे.... बस अब एक ही रंग बाकी बचा था लाल रंग ....... जो उसकी चादर पर फैला उसको मुँह चिढ़ा रहा था। यह उस पन्द्रह वर्षीय बच्ची के खून का रंग था, जो अपनी माँ के बदले यदा-कदा स्कूल न जाकर काम करने आ जाया करती थी। ऐसा अकसर तब होता जब रात भर उसका पिता शराब के नशे में उसकी माँ को नोंचता और नोंच-नोंच कर भी जब वह खत्म नहीं होती, तो अपनी मर्दानगी का अहसास दिलाने के लिए उसे पीटता। माँ सुबह नहीं उठ पाती तो अपनी इस श्यामवर्ण दुबली-पतली, तीखे नैन-नक्श वाली लड़की को भेज देती, जिसकी देह पर जवानी की कोंपलें फूटने की तैयारी कर रही थीं।

विभा ने देखा वह दीवार पर चिपकी थर-थर काँप रही थी... उसने सोचा ‘‘मेरे डर से ? या फिर जो तूफान इसके ऊपर से गुजर गया जिसने कोंपलों के फूटने से पहले ही नोंच डाला उसके डर से ? ’’

               ‘‘निरीह प्राणी’’ विभा के मन में क्रोध की जगह वात्सल्य और दया का एक सोता सा फूट पड़ा।उसने उसे अपनी ओर खींच कर छाती से लगा लिया। वह जिसकी पजामे में खून के छींटे और जांघों पर चिपचिपाहट अभी भी उसके अपने अस्तित्व को उसके लिए लिजलिजा बना रही थी, टूटी डाल की तरह सरसरा कर गिर पड़ी। तूफान की गरज-तड़क के बाद जो बादल बरसा... विभा के लिए उसे थामना मुश्किल हो गया। विभा उसे रोके भी तो कैसे ? क्या कहे ?

               कहने के लिए रह भी क्या गया था? बस मुश्किल से दो शब्द निकले उसके मुँह से, ‘‘शान्त हो जा’’ और वह  शान्त हो गई।यन्त्रवत् जैसे किसी ने स्विच ऑफ कर दिया हो।

               विभोर का कहीं पता नहीं था। विभा को इस बात ने बड़ा आहत किया। इतना कायर व्यक्ति! उसका पति कैसे हो सकता है? एक बार फिर लाल रंग अपनी पूर्ण तीव्रता और विस्तृता के साथ सजग हो उठा। वह उठी उसने सबसे पहले कामवाली को फोन किया कि उसकी लड़की आज से मेरी जिम्मेदारी है। विभा ने उसे अपने ऑफिस का पता भी दे दिया कि जब मन करे उससे वहाँ मिलने चली आये। इससे पहले कि कोई आए और दस तरह के सवाल जवाब करे वह इस घर की सीमा से बहुत दूर निकल जाना चाहती थी। आखिर उसका इस घर से सम्बन्ध ही क्या रह गया है ? जिस डोर से वह बंधी थी उसके तो रेशे तक हवा में शेष नहीं रह गये थे।

               लेकिन इशिका’ ? इस सम्बन्ध का एक परिणाम ....? इस बन्धन की एक गाँठ, उसका क्या करेगी ? प्रश्नों की झड़ी सी लगी थी जैसे सावन में बूंद बूंद गिरती बारिश की बूंदों की श्रृंखला ! अनवरत् प्रश्नों की झड़ी... शंकाएँ उमड़-घुमड़ रही थी लेकिन उसके पास समय अधिक नहीं था। पाँच बजे तक सभी लौटने लगते और फिर ऊँच-नीच समाज, घर, परिवार, इज्जत, औरत-जात, बच्ची का भविष्य और न जाने ऐसी कितनी सनातनी श्रृंखलाएँ उसको जकड़ लेतीं। हमेशा से औरत इन्हीं श्रृंखलाओं में तो जकड़ी रही है....। और फिर विभा झटके से उठी उसने अभी तक सरसराते पत्ते की तरह काँप रही उस लड़की का हाथ पकड़ा ....इशिका को गोद में लिया और चल पड़ी इस अनन्त आकाश में, फिर नये रंगों की तलाश में। वह जानती है कि औरत यदि अपने पर आ जाये तो दुनिया की कोई शक्ति उसे नया व बिल्कुल अलग चित्र बनाने से नहीं रोक सकती। अपने साथ दो नन्हीं जानों को लेकर एक नई स्क्रीन की तलाश में। विभा आज अकेली होकर भी अकेली नहीं है.... उसके साथ फिर से है उसका प्रिय लाल रंग !

---------------------------------------------------------


अमिता प्रकाश उत्तराखंड में रहते हुए सरकारी विद्यालय में अंग्रेजी अध्यापन का कार्य करती हैं । उनके अब तक दो कहानी संग्रह "रंगों की तलाश" और "पहाड़ के बादल" प्रकाशित हुए हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कहानियां और कविताएं अब तक प्रकाशित होती आयी हैं। वे बच्चों के लिए भी कहानियां लिखती हैं और उनके लिए शैक्षिक सामग्री भी तैयार करती हैं। विभिन्न शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय है।

 संपर्क : amitaprakash32@yahoo.com

टिप्पणियाँ

  1. कितनी संवेदनशील कहानी। कितनी अच्छी तरह बुनी हुई। रंग के रेशे-रेशे में रिश्तों की चरमराहट द्रवित करने वाली। लेखिका को अनेकश बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर कहानी के लिए बधाई
    रविशंकर सिंह
    धनबाद बिहार

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर कहानी से आपने परिचित कराया। बहुत बधाई

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इन्हें भी पढ़ते चलें...

'कोरोना की डायरी' का विमोचन

"समय और जीवन के गहरे अनुभवों का जीवंत दस्तावेजीकरण हैं ये विविध रचनाएं"    छत्तीसगढ़ मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष सुशीला साहू के सम्पादन में प्रकाशित किताब 'कोरोना की डायरी' में 52 लेखक लेखिकाओं के डायरी अंश संग्रहित हैं | इन डायरी अंशों को पढ़ते हुए हमारी आँखों के सामने 2020 और 2021 के वे सारे भयावह दृश्य आने लगते हैं जिनमें किसी न किसी रूप में हम सब की हिस्सेदारी रही है | किताब के सम्पादक सुश्री सुशीला साहू जो स्वयं कोरोना से पीड़ित रहीं और एक बहुत कठिन समय से उनका बावस्ता हुआ ,उन्होंने बड़ी शिद्दत से अपने अनुभवों को शब्दों का रूप देते हुए इस किताब के माध्यम से साझा किया है | सम्पादकीय में उनके संघर्ष की प्रतिबद्धता  बड़ी साफगोई से अभिव्यक्त हुई है | सुशीला साहू की इस अभिव्यक्ति के माध्यम से हम इस बात से रूबरू होते हैं कि किस तरह इस किताब को प्रकाशित करने की दिशा में उन्होंने अपने साथी रचनाकारों को प्रेरित किया और किस तरह सबने उनका उदारता पूर्वक सहयोग भी किया | कठिन समय की विभीषिकाओं से मिलजुल कर ही लड़ा जा सकता है और समूचे संघर्ष को लिखि...

सीमा शर्मा की कहानी चिलगोजे का तेल

  हाल के वर्षों में युवा कथा लेखिका सीमा शर्मा की कई कहानियों ने जिस तरह पाठकों से संवाद किया है , कथा जगत में एक आशा जगाने वाली घटना के बतौर उसे देखा जाने लगा है ।   यह बात उस संदर्भ में कही जा रही है कि सीमा की कहानियों का जो कंटेंट है वह थोड़ा अलहदा है । अलहदा इस सन्दर्भ में कि समाज में अलक्षित रह जाने वाली घटनाओं पर लेखिका की पैनी नजर गयी है और अपने आस पड़ोस की अनुभवजनित घटनाओं को उन्होंने कहानी में शिल्प और भाषायी स्तर पर एक नयी खूबसूरती प्रदान की है ।  चाहे उनकी कहानी  ' मैं रेजा और पच्चीस जून ' की बात करें , कहानी ' चरित्र प्रमाण ' की बात करें या यहाँ ली जा रही कहानी ' चिलगोजे का तेल ' की बात करें , इन सभी कहानियों में कथा रचना की एक नयी दृष्टि से पाठकों का परिचय होता है। अब तक सीमा की कहानियाँ कथादेश , परिकथा , इन्द्रप्रस्थ भारती , कथाक्रम , जनसत्ता , नया साहित्य निबंध सहित अन्य पत्रिकाओं में प्रकाशित होकर चर्चा पा चुकी हैं ।   उनकी कहानियां अपनी भाषा और कथ्य के साथ जिस तरह अपने समय से टकराती हैं , वह उन्हें पठनीय बनाती हैं।   कहानी में किसी महिला ले...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

'नेलकटर' उदयप्रकाश की लिखी मेरी पसंदीदा कहानी का पुनर्पाठ

उ दय प्रकाश मेरे पसंदीदा कहानी लेखकों में से हैं जिन्हें मैं सर्वाधिक पसंद करता हूँ। उनकी कई कहानियाँ मसलन 'पालगोमरा का स्कूटर' , 'वारेन हेस्टिंग्ज का सांड', 'तिरिछ' , 'रामसजीवन की प्रेम कथा' इत्यादि मेरी स्मृति में आज भी जीवंत रूप में विद्यमान हैं । हाल के दो तीन वर्षों में मैंने उनकी कहानी ' नींबू ' इंडिया टुडे साहित्य विशेषांक में पढ़ी थी जो संभवतः मेरे लिए उनकी अद्यतन कहानियों में आखरी थी । उसके बाद उनकी कोई नयी कहानी मैंने नहीं पढ़ी।वे हमारे समय के एक ऐसे कथाकार हैं जिनकी कहानियां खूब पढ़ी जाती हैं। चाहे कहानी की अंतर्वस्तु हो, कहानी की भाषा हो, कहानी का शिल्प हो या दिल को छूने वाली एक प्रवाह मान तरलता हो, हर क्षेत्र में उदय प्रकाश ने कहानी के लिए एक नई जमीन तैयार की है। मेर लिए उनकी लिखी सर्वाधिक प्रिय कहानी 'नेलकटर' है जो मां की स्मृतियों को लेकर लिखी गयी है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे कोई एक बार पढ़ ले तो भाषा और संवेदना की तरलता में वह बहता हुआ चला जाए। रिश्तों में अचिन्हित रह जाने वाली अबूझ धड़कनों को भी यह कहानी बेआवाज सुनाने लग...

" रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे?" रमेश शर्मा की चर्चित कहानी

इस कहानी पर हरियश राय जी अपनी  टिप्पणी में लिखते हैं - ‘ परिकथा ’ के सितम्बर-अक्टूबर   2020 अंक में प्रकाशित  रमेश शर्मा की कहानी ‘ रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे ‘ कोरोना काल के संदर्भों पर लिखी गई एक विशिष्ट कहानी है। इस कहानी में रमेश शर्मा ने कोरोना काल में मजदूरों का पलायन और उस पलायन से उपजे दुःख को मानवीयता के साथ देखने की कोशिश की है। इस काल में पलायन से उपजे भयावह सन्दर्भों  को एक छोटी लड़की की नजर से देखते हुए कहानी सरकार के प्रति  एक नफरत का भाव पैदा करती है। देश बंदी के निर्णय के कारण लोगों के जीवन में अफरा-तफरी मची और आजीविका का संकट उनके सामने आ गया और उनके बीच से गुजरती हुई कहानी उनकी बेबसी को रेखांकित करती है। कहानी में एक फ्रीलांस रिपोर्टर , टाट से घिरी झोंपड़ी नुमा गुमटी में बैठकर भूली बिसरी बातों को याद करने की कोशिश करती है। वह झोपड़ी एक चाय बेचने वाले बाबा की है। वह बाबा अखबार उसके सामने रख देता है , जिसमें लिखा है कि ‘ समय के भीतर हाहाकार मचाता यह कैसा रुदन है कि कोई किसी का दर्द बांटने के लिए उससे बात भी न करे।...

आलोचक नन्द किशोर आचार्य का महत्वपूर्ण वक्तब्य : छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

  ब तौर आलोचक प्रभात त्रिपाठी किसी कविता के पास, किसी कहानी के पास या किसी उपन्यास के पास उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जाते हैं जिस तरह कि वे स्वयं की रचना के पास जाते हैं   -  आलोचक नंद किशोर आचार्य  आयोजन में बोलते हुए आलोचक नंदकिशोर आचार्य आलोचना का मतलब है आलोचन। पूर्णता से  उसको  समझने की कोशिश । अगर वो आप नहीं करते हैं , आपने यह तय कर लिया कि सिर्फ दाखिल करना है या खारिज करना है कि ये अच्छा कवि है या अच्छा कवि नहीं है तब तो आपके लिए कविता अन्वेषण नहीं है । आपके लिए कविता  अपने पूर्व निर्धारित विचारों का स्थापन भर है और उसके विरोध में आने वाले विचारों को खारिज करने का एक बहाना भर है।अच्छा आलोचक किसी को खारिज नहीं करता, वह उसमें से कुछ ढूँढ़ कर निकालता है और उस प्रक्रिया में आलोचना का जन्म होता है । प्रभात त्रिपाठी किसी पूर्व निर्धारित प्रतिमान को लेकर के या किसी पूर्व निर्धारित थियरी को लेकर के कविता के पास , कला के पास या उपन्यास के पास नहीं जाते । वे जाते हैं एक पाठक के रूप में उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जिसके साथ कि वे स्वयं अपनी रचना में ज...

रायगढ़ का कमला नेहरू पार्क : इतिहास और स्मृतियां Raigarh ka kamla neharu park: Itihas aur smritiyan

रायगढ़ के ह्रदय स्थल चक्रधर नगर चौक में स्थित है कमला नेहरू पार्क। यह पार्क शहर की जरूरतों के हिसाब से  वर्तमान में शहर के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | यहां बच्चे बूढ़े युवा सारे लोग सुबह शाम स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती के हिसाब से नियमित आते जाते हैं और यह जगह इस अवधि में गुलज़ार रहता है । मैं यहाँ से निकटस्थ किरोड़ीमल साइंस कॉलेज में सन 1983 में बी.एस-सी.में एडमिशन लिया था और एम.एस-सी.मैंने वहीं पूरी की । इन पांच छः सालों के दरमियान इस जगह के सामने की सड़क से होकर हम लोगों का अक्सर आना जाना होता था ।  यह पार्क उन दिनों उतना विकसित नहीं हुआ था इसलिए इसने इस तरह कभी मेरा ध्यान नहीं खींचा था । मैं बीच-बीच में भी कभी कभार वहां जाया करता था। आज 26 मार्च 2023 को बहुत दिनों  बाद वहां गया तो वहां के परिसर की सुंदरता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई । इस पार्क को निर्मित हुए भी 35 साल गुजर चुके हैं और इन 35 सालों में इस शहर ने बहुत कुछ बदलाव देखा है।इसका निर्माण अस्सी के दशक में  हुआ और इसका रख रखाव नगर पालिका रायगढ़ के माध्यम से ही उस समय हुआ करती था। धीरे धीरे फिर इसका थोड़ा बहु...

कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति - वरिष्ठ कथाकार उर्मिला आचार्य का आलेख

  कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति -------------------------------------------------------------------------- -----------------------------------------                                - उर्मिला आचार्य कथा कहानी के इर्द गिर्द रचनाकार की उपस्थिति किस रूप में , किस तरह और कहाँ कहाँ हो सकती है , इसका आकलन करना दिलचस्प होते हुए भी एक दुरूह कार्य है । आकलन न कहते हुए अगर इसे शोध या कोई खोज पूर्ण कार्य कहा जाए तब भी हम इसे सामान्यीकृत नहीं कर रहे होते हैं । कथा लेखन करने के लिए लेखक जिस दुनिया में उतरता है , जिन रास्तों से होकर आगे बढ़ता है , उस दुनिया तक पहुँचने के लिए उन रास्तों से होकर गुजरे बिना हम लेखक का पीछा नहीं कर सकते । यहाँ पीछा करने के अपने निहितार्थ हैं जहाँ से हम लेखक को जानने समझने के लिए उन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हैं जहाँ से लेखक अपनी कथायात्रा के साथ आगे बढ़ता है। ...

Gupta Vrindavan Puri Odisha Yatra गुप्त वृंदावन पुरी ओड़िसा यात्रा

पुरी के आसपास के दर्शनीय स्थलों में गुप्त वृंदावन , जिसे कि श्री गौर बिहार आश्रम, माता मठ के नाम से भी जाना जाता है , बहुत सुंदर जगहों में से एक है । यह पुरी के केमलिया सि-बीच से बहुत नजदीक है । जानकारी के अभाव में पुरी आकर भी पर्यटक इस जगह की यात्रा नहीं कर पाते । इस तरह एक सुंदर और ऐतिहासिक जगह से वे वंचित हो जाते हैं। इसलिए इस जगह के बारे में जानकारी प्राप्त करने की दृष्टि से इस आलेख को आप जरूर पढ़ें और यहां कभी जाने के सम्बंध में भी विचार करें ।यहां जो भी बातें मैं लिख रहा हूं, मेरे स्वयं के जीवंत अनुभवों पर ही सारी बारें  आधारित हैं । मैं पुरी की यात्रा पर 6 बार आ चुका हूं परंतु इस जगह के बारे में छठी यात्रा के दरमियान ही मुझे जानकारी मिली और हम लोग वहां पहुंच पाए । गुप्त वृंदावन में चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति  पुरी ओडिशा के श्री गौर बिहार आश्रम /गुप्त वृंदावन  /माता मठ को बहुत आकर्षक और अच्छी तरह से सजाया गया है। यहां का माहौल बहुत शांत है साथ ही प्राकृतिक छटाओं से अत्यंत समृद्ध और परिपूर्ण है। यहां जब हम पहुंचे तो ऐसा लगा जैसे किसी तपोभूमि में हम पहुंच गए हैं। य...

देवेश पथ सारिया की कवितायेँ : कविता संग्रह 'नूह की नाव' से चुनी हुईं कविताओं का पाठ.

दे   वेश पथ सारिया हमारे समय के महत्वपूर्ण युवा कवियों में से एक हैं । हाल ही में भारतीय साहित्य अकादेमी  से उनकी कविताओं का एक संग्रह 'नूह की नाव' प्रकाशित हुआ है। इस संग्रह में बहुत सी कवितायेँ मुझे पसंद हैं । उनमें  से चुनी हुई छः कवितायेँ यहाँ प्रस्तुत हैं.   "देवेश की कविताओं में मूर्तमान होती चीजों में भी एक तरह से अमूर्त सा लगने वाला अति सूक्ष्म विवेचन है जो अमूमन हमारी नज़रों से छूट जाता   है । उन छूटी हुई चीजों से देवेश हमारा परिचय कराते हैं । उनकी कविताओं में चेतन अचेतन रूप में फैले हुए मानवीय जीवन के राग-विराग सह्सा इस तरह आने लगते हैं कि कई बार चकित होना पड़ता है । कवि के पास जीवन और बदलते समय को देखने परखने की एक अलहदा दृष्टि भी है जो इन कविताओं को पुष्ट करती है । उनकी कहन शैली से भी कविताओं में भाषिक सौन्दर्य उत्पन्न होता है"-  रमेश शर्मा   एक पहिये की साइकिल वाला बच्चा एक धूरी पर घूमती है सारी पृथ्वी यह बेहद मामूली लेकिन जरूरी पाठ मुझे फिर से याद आया था उस ताईवानी बच्चे को देखकर जो निकल पड़ा था चिंग हुआ यूनिवर्सिटी की व्...