सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गजेन्द्र रावत की कहानी फंगस




गजेन्द्र रावत लम्बे समय से कहानियाँ लिख रहे हैं । उनकी कहानियों में जीवन से जुड़ी वो छोटी-छोटी बातें अचानक दृश्यमान हो उठती हैं जिनमें मनुष्य की भीतरी दुनियां की परतें उधड़कर सामने आती हैं । ऐसा लगता है जैसे मनुष्य देखते-देखते भीतर से नंगा हो उठा है । पद प्रतिष्ठा के सहारे ही जीवन की नैय्या को पार लगाने वाला आदमी पद के जाते ही किस तरह भीतर से कुंठित होकर मृत हो जाता है इस कहानी में गजेन्द्र उसे शिद्दत से उठाते हैं । रिटायर होने के बाद भी आई.ए.एस. जैसे ओहदे से मिली बुरी आदतें आदमी का पीछा नहीं छोड़तीं और इन्हीं बुरी आदतों के चलते उसकी कुंठा उसे भीतर से गलाने लगती है जैसे उसकी समूची मनुष्यता पर फफूंद चढ़ गयी हो । गजेन्द्र जी की कई कहानियों को पढ़ने के बाद लगा कि उनकी कहानियों पर सघन रूप में बातचीत होनी चाहिए । गजेन्द्र जी का अनुग्रह के इस मंच पर स्वागत है । 

उनकी आंखों पर भारी-मोटा चश्मा था। चश्में के बाहर से दोनों आँखें काँच की छोटी-छोटी डिब्बियों में बंद पानी के बुलबुले-सी कांपती प्रतीत होती थी। जरूर उन्हें किसी  की भी आकृति धुंधली, टिमटिमाती-सी दिखाई देती होगी ?बस अनुमान भर हो पाता होगा सामने वाले की शख्सियत और नैन-नक्श का !.........मगर वे ध्वनि, रंग और जिस्म की गंध से आँकते होंगे रूप-सौंदर्य,नजाकत और अदाओं की बारीकियों को।.....पर उन्हें तब गजब की समझ हासिल हो जाती जब किसी हसीना के गोरे मरमरी हाथों को छू लेने का मौका लग जाता।

       एक खासियत थी उनमें, उनका निचला होंठ अक्सर कुछ यूं अनियंत्रित हो जाता कि बंद अवस्था में भी भीतर का तरल दोनों कोनो से बहकर ठुड्डी तक पहुँच जाता। इसीलिए वे हर वक्त एक मुट्ठी में टिशू पेपर दबाए रहते और जब देखो होठों के कोने रगड़-रगड़ कर साफ करते रहते।
      हाँ, एक और बात, उनकी आवाज में अजीब-सी लड़खड़ाहट थी और उसे छिपाने का एक कारगर तरीका भी उन्होंने इजात कर लिया था। वे बोलते वक्त वाक्य के तीन-चार टुकड़े कर देते और फिर बड़े ही सधे हुए अंदाज़ में दंभ के साथ दोहराते, मैं,मैं ......... कैबिनेट सेक्रेटरी........हूँ ........रिटायर्ड़ ! ’’ वे नजरों को सामने वाले के चेहरे पर फोकस करते हुए फिर बोलते, वी॰ आई॰......... पी॰ वार्ड में ........दाखिल हूँ। ’’ फिर पलभर चुप रहते लेकिन सुनने वाले कि प्रतिक्रिया से पहले ही कह देते,“ मैं एम....के.....श्रीवास्तव .........तुम मिथलेश कहो ! ’’
     कोई भी होता उनकी तरफ देखता और सोचता, ......बुजुर्ग है........बेचारा ! .......वी॰ आई॰ पी॰ वार्ड में है .......नाम कैसे लें ! ......बहुत सोच-विचार कर मि॰ मिथलेश कह पाता या मौका पाकर इधर-उधर हो जाता।   
      आज दोपहर के खाने के बाद एक-डेढ़ बजे ही मि॰ मिथिलेश सो गये थे। अभी घंटे भर ही सोये होंगे कि कैजुल्टी से रोने-पिटने कि डरावनी आवाजों ने उनकी नींद खोल दी। मुंह से निकली सप-सप कि अजीब ध्वनि के साथ उन्होंने बड़े ही बेशऊर ढंग से हथेली को कसकर होंटों पर रगड़ दिया। इस प्रक्रिया में उनका हाथ चिपचिपे तरल से सन गया। उनकी ठुड्डी अभी भी करवट सोते हुए रिसे थूक से गीली थी। अचानक नींद खुलने से उनकी धड़कने तेजी से चल रही थी। नींद कि खुमारी के बाबजूद विस्मय भरी उनकी आँखों की पुतलियाँ कमरे में हर तरफ घूम रही थी और दोनों हाथ होंट, ठुड्डी और जबड़ों पर चल रहे थे। दरअसल वे कमरे के बाहर से उठती चिखों से सहम गये थे। थोड़ी देर तक बेचैनी बनी रही फिर कहीं जाकर तेज चलती साँसे सामान्य हो पाई। कुछ देर बाद वे उल्टा हाथ बढ़ाकर चश्मा आँखों पर रखते हुए बड़बड़ाए, ये स्साला.... कौन....रो रहा ...है ?” हाथ का सहारा लेकर ऊंचे खिसक कर बैठ गये, तकिये के नीचे हाथ डालकर मोबाएल में टाइम देखते हुए फुसफुसाए, पौने तीन .... इतना.... पर.... वो....होगी ! कहीं भी जाने का मन नहीं था पर न जाने कौन सा अदृश्य दबाव चैन नहीं लेने दे रहा था। बेचेनी बरबस हूक-सी उठ रही थी और यहाँ से निकालने के लिये उकसा रही थी। आखिर रहा नहीं गया। उन्होंने माधव को पुकारा, वो नहीं आया। देर तक घंटी बजाई फिर कहीं जाकर वो आया और दरवाजे पर खड़ा होकर बोला, हूँ ....
      माधव यूं तो सेक्युर्टी गार्ड था, अस्पताल के आफ़िसरों ने उसे मि॰ मिथिलेश वी॰ आई॰ पी॰ मरीज के लिए रख छोड़ा था। वही उनके सभी काम देखा करता था। नर्सस रूम से तो कभी-कभी कोई बुखार, ब्लड-प्रैशर देखने आ जाता था।  
      चलना है.......! मि॰ मिथिलेश बोले।
      कहाँ चलना है ?” खीजकर माधव बोला।
      किचन.......में !
      कुछ काम है क्या ?.......वहाँ तो छुट्टी हो चुकी होगी।
      नहीं......अभी तो......तीन.... वे धीमे से बोले।
      कोने में पड़ी व्हीलचेयर को खींच कर बैड से सटा कर माधव सोचने लगा……. बुड्ढा छोटी-छोटी लड़कियों से मिलने की कोशिश करता है .......स्साला.......ठरकी !
      मि॰ मिथलेश को बैठाकर बड़े ही बेमन से माधव व्हीलचेयर को धकेलने लगा। केजुयल्टी के सामने अभी भी रोने-चिल्लाने का शोर बना हुआ था। आगे पहुँच कर व्हीलचेयर और माधव की चप्पलों की ध्वनि एक लय के साथ आती रही। वे दोनों चुप थे। इस चुप्पी का फायदा उठाते हुए मि॰ मिथलेश किचन में हुई पिछली मुलाक़ात की याद में खो गए...........शीशे के बने कमरे से शैफाली बाहर आई थी। उजली सफ़ेद पोशाक में, मानों परी हो ! गंभीर लेकिन मृदुल आवाज़ में वो बोली थी, अरे, अरे आगे कहाँ जा रहे हो .........आगे किचन है !’’
      माधव ने वहील चेयर रोक दी थी।
      मि॰ मिथलेश टिशू पेपर से होंठ साफ करते हुए बोले थे, मैं वी॰ आई॰ पी॰........ वार्ड में........हूँ। ’’
     वो तल्ख होकर बोली थी, वी॰ आई॰ पी॰ .........?’’
     हाँ, मैं वी॰ आई॰ पी॰ ....... पेशेंट हूँ .....’’ मि॰ मिथलेश ने अपनी आँखें उसके गोरे चेहरे पर स्थिर कर दी थी।
        पर, आगे कहाँ जा रहे हो ? ’’
        मैं दरअसल ........आप ही से ....... ’’
        क्या बात है ? ’’
        मैं देखना चाहता था जो किचिन चला रही है ........इतना उम्दा खाना .........  वो कैसी ........होगी ? ’’ उन्होंने महीन शब्दजाल बुनना शुरू कर दिया था ।
        मैं, मैं ..... ’’
        अरे यह क्या ? तुम्हारे हाथ में ये ओडिनरी सा मोबाइल ? ......ये .....तुम पर ......शोभा नहीं देता । ’’
        बड़ी हैरानी से शैफाली उन्हें देखती रही ।
        मि॰ मिथलेश जेब से मोबाइल निकालते हुए बोले, ये देखो ........ सैमसंग .......यहाँ आओ .......मैं रिटायर्ड़ कैबिनेट सेक्रेटरी ......हूँ ...क्या नाम है ....तुम्हारा ? ’’
        शैफाली के गालों पर लाली तैर गई थी। उसने सिर झुका लिया कुछ देर चुप रहने के बाद धीमे से बोली थी, शैफाली ! ’’
        ब्यूटीफुल ! .....मेरी भतीजी का......नाम....भी...... शैफाली है ! ’’

        ........तभी एक खटके के साथ वहील चेयर रुक गई। माधव का तल्ख संवाद सुनाई दिया, लो आ गई किचिन ! ’’
       इतने भर से यादों का सिलसिला टूट गया।
       सामने काँच का पारदर्शी कमरा था एकदम खाली ! एक नाउम्मीदी-सी उनके चेहरे पर फैल गई। चश्मे के भीतर आँखों में कंपन शुरू हो गया।
      माधव वहील चेयर से हटकर दीवार के सहारे खड़ा था। ........ यहाँ तो कोई नहीं है ! ’’ वो रूखा-सा बड़बड़ाया, मैंने तो पहले ही कहा था .......’’
      देख अंदर ......कमरे में होगा कोई ? .......जा ....भीतर जा ! ’’
      ...... ये खपती मानने वाला नहीं है .......माधव ने सोचा और धीरे से कदम उठाया लेकिन फिर झिझककर रुक गया।
     अबे, जा न......
     माधव थोड़ा और आगे बढ़ा और फिर खड़ा हो गया, कहना क्या है ?”
     बस, तू.....बाहर ......बुला ले !
     माधव भीतर चला गया। 
     मि॰ मिथलेश व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे होंठों पर चमक रहे तरल को साफ करने लगे।
........भीतर है शायद ! उन्होंने सोचा।
     थोड़ी ही देर में माधव बाहर आ गया और वहील चेयर के साथ खड़ा होकर धीमे से बोला, बिजी है, काम कर रही है .....’’
       बस, दो मिनट .......बोल जा ! ’’ मि॰ मिथलेश की आवाज में थिरकन स्पष्ट महसूस हो रही थी।
      मैडम, काम कर रही हैं .......मैं, मैं ...... ’’ माधव का सिर न में हिलता रहा।
      दो मिनट .....’’ उन्होंने उँगलियों से दो का इशारा भी किया।
      पैर पटकता हुआ माधव काँच के कमरे से जुड़े कमरे के भीतर चला गया।थोड़ी ही देर में माधव फिर चुप-चाप आकर बाहर दीवार के सहारे खड़ा हो गया। मि॰ मिथलेश इस से पहले कुछ सवाल करते सामने से शैफाली को आता देख चुप हो गए।
     मैं थोड़ी बिज़ी हूँ .....’’ शैफाली बाहर पहुँचकर बोली। उसने हल्का गुलाबी सूट पहना हुआ था जिसके रिफ्लेकशन से उसका रंग भी गुलाबी हुआ जा रहा था।
    मि॰ मिथलेश हैरान रह गए। क्षणभर के लिए वे सब भूल गए। बस सम्मोहित से उसे देखते रह गए। फिर कुछ संभलकर बोले, अब भी कुछ कर रही हो ? ’’
    पिछले दिसंबर में मेरी सात दिन की सेलेरी कट गई थी ....बस उसे ही रिलीज़ करवाने के लिए एप्लिकेशन लिख रही थी ......’’ शैफाली के हाथ में अभी भी पेन था और चेहरे पर उठकर आने की झुंझलाहट शेष थी।
    बस ....इतनी सी ..... बात ! ......कौन ....करेगा .....रिलीज़ ......? ’’
    अकाउंट ऑफिस से लगेगी ! ’’ 
    तो तुम्हारा ... काम ....हुआ समझो ....... ’’
    वो कैसे ? ’’ शैफाली विस्मित-सी वहील चेयर में बैठे मि॰ मिथलेश का चेहरा देखने लगी।
    अरे तुम्हारा, एम॰ एस॰ ........मेरा काम ........मना नहीं .....कर सकता ...... मैं ........ कैबिनेट सेक्रेटरी ...... सेवनटी वन के बैच का .....आई॰ ए॰ एस॰ हूँ। ......मैं कह दूंगा ..... बस ..... काफी है ......फिकर मत ....करो ....हमने देश चलाया है .....ये तो एक मामूली बात है। ’’
    एप्लिकेशन ? ’’
    हाँ .....दे दो......मुझे..... मैं अकाउंट ऑफिस में मिल लूँगा ’’ कुछ देर मि॰ मिथलेश उसके चेहरे की तरफ देखते रहे फिर दोबारा बोले, अब तो थोड़ी देर बात कर लो .......तुम ....अपना हाथ दिखा रही थी न ?.....मैंने कीरो ..... को पढ़ा है .......’’
    नहीं, नहीं अभी तो बिल्कुल टाइम नहीं है ! .......सिस्टर डेनिसन का फोन आया था .......कैब आ गई होगी, क्या टाइम हुआ होगा ? ’’ शैफाली चारों ओर देखती हुई बोली।
    .....अभी ....तो ....’’ मि॰ मिथलेश हकलाते हुए बस इतना ही बोल पाए। 
    अचानक ही सामने की सीढ़ियाँ उतरते हुए सिस्टर डेनिसन उनके पास तक आ पहुंची और बोली, क्यों शैफी आज चलना नहीं है ......? ’’
    नहीं सिस्टर .......चलो चलो ! ’’ शैफाली भीतर बैग लेने चली गई।
    सिस्टर ने माधव को दीवार से सटे देखा तो बोली, तू यहाँ क्या कर रहा है ? ’’
    सिस्टर इनको लाया हूँ .......’’
    सिस्टर मैं ....वी॰ आई॰ पी॰ ...पेशेंट हूँ ....’’ मि॰ मिथलेश धीरे-धीरे दोहराने लगे थे पर जैसे ही शैफाली कंधे पर बैग टाँगे आई तो सिस्टर डेनिसन बाहर जाने वाले कॉरीडोर में तेजी से बिना कुछ सुने आगे बढ़ गई।
    किचिन से उठती रोटियाँ सिकने की खुशबू कॉरीडोर के अंत तक उनका पीछा करती रही।
    मि॰ मिथलेश ने टिशू पेपर से होठों को साफ किया। उनके चेहरे पर निराशा फैल गई। कुछ देर वे बिना हिले-डुले सिर झुकाकर बैठे रहे। थोड़ी देर में माधव चुपचाप वहील चेयर को धकेलता हुआ वी॰ आई॰ पी॰ रूम की तरफ चल दिया।

    इधर, कैब में बैठते ही सिस्टर डेनिसन बोली, वहील चेयर पर कौन था ? ’’
    वो ! .....यहाँ दाखिल है। ’’
    हाँ, मैं जानती हूँ पर तुम्हारे यहाँ क्यों आया था ? ’’ सिस्टर डेनिसन का स्वर सख्त था।
    बस ऐसे ही .....
    नहीं, नहीं शैफी तुम नहीं जानती पहले हम एक फ़ीमेल स्टाफ इसके पास भेजते थे उसने हमें बताया कि बहुत ऊट-पटांग बोलता है, बात-बात पर हाथ पकड़ लेता है ..... फिर जाके ये सिक्यूरिटी गार्ड को इसकी देख-रेख पर लगाया है। .....ये तो बहुत ही ..... सिस्टर डेनिसन कैब में ही धीरे-धीरे उसके कान में बोले जा रही थी।
    शैफाली हैरान-सी उनकी तरफ देखते हुए बोली, ....पर कहता तो बेटी-बेटी है !
   यही वो स्टाफ कह रही थी कि पहले तो बेटी-बेटी करता है.....ठीक नहीं है बुड्ढा ! सिस्टर बोली।
    वे दोनों गंभीर और चुप हो गई। बाकी सवारियाँ थोड़ी देर तक उनकी तरफ देखती रही फिर अपने में व्यस्त हो गई। अब कैब सड़क पर तेजी से दौड़ रही थी।

    मि॰ मिथलेश की अजीब सनक के कारण माधव को दोपहर में उन्हें वहील चेयर पर अगले तीन दिन तक लगातार किचिन तक लाना पड़ा। तीनों ही दिन शैफी बाहर नहीं आई। हर बार वहील चेयर लौटा लानी पड़ी।
    मि॰ मिथलेश के लिए यह घटनाक्रम बेहद हैरानी और आक्रोश पैदा करने वाला था। उन्हें बहुत ठेस पहुंची। ......वी॰ आई॰ पी॰ ......के ....साथ .....ये सुलूक ! ....एक अदनी-सी .....डाएटीशियन ......ये हिम्मत ! ढेरों ऐसी बातें मि॰ मिथलेश के दिमाग में कौंधने लगी। उन्होंने निश्चय किया ....मैं भी छोडूंगा नहीं .....नौकरी करना .....सिखा....दूंगा ....तू अभी ......ब्यूरोक्रेट की ...पावर नहीं ...जानती ....तूने किससे ....पंगा .......लिया है ?
      उसी शाम मि॰ मिथलेश बड़े ही उद्दिग्न बेड पर बैठे थे। हवा में ठंडक थी लिहाजा कंबल ओढ़ लिया था। वहीं माधव भी बेड से सटे पेशेंट लॉकर को साफ कर रहा था। फलों के छिलके, कागज और गंदी स्ट्रौ उसने एक पोलीथिन में इकट्ठे कर लिए, लॉकर की सतह पर उसने पुराना अखबार बिछा दिया और उसपर कोका-कोला की बोतल, काँच के दो गिलास और चश्में का कवर करीने से रख दिया।
      कमरे के बाहर खाने की ट्रॉली की आवाज़ सुनकर मि॰ मिथलेश का ध्यान बंटा, वे माधव की तरफ घूमते हुए बोले, जा देख .....क्या है ...आज ?”
      लॉकर के पास से माधव ने गिलास, कटोरी और प्लेट ली और बेड की परिक्रमा करता हुआ कमरे के बाहर चला गया। थोड़ी देर में लौटा तो उसके हाथ में प्लेट पर रखा एक उबला अंडा, कटोरी भर सब्जी, तीन चपाती और एक सेब था। उसने प्लेट पेशेंट लॉकर के ऊपर रख दी।
     ये क्या है ?” मि॰ मिथलेश थोड़ा-सा आश्चर्य चकित होकर सेब को अपने हाथ में उठाते हुए बोले।
     सेब और क्या ! माधव इस अप्रत्याशित प्रश्न से खीजकर बोला।
     मि॰ मिथलेश थोड़ी देर सेब को उँगलियों में फंसा कर अपने चहरे के सामने घुमाते रहे फिर मुस्करा कर बोले, ताज़ा सेब !.....इसे लो ....नीचे लॉकर में रख दो ।’’
      नीचे ! फल है खा लीजिये । माधव चकित-सा उनकी तरफ देखता रहा।
      हाँ, हाँ.....नीचे रख दो .....बंद कर दो... उनकी आवाज में झल्लाहट थी।
      माधव ने मुंह बनाकर सेब को लॉकर के भीतर लुड़का दिया और गुस्से से ढक्कन बंद कर दिया।

      चार दिन बाद सर्जरी के डॉक्टर उनकी रिपोर्ट्स देखकर बोल गये कि कल दोपहर बाद डिस्चार्ज ले लेना, अभी शुगर बढ़ी हुई है खैर कंट्रोल हो जाएगी तो नई रिपोर्ट के साथ हफ्ते भर बाद दिखा देना। जब से डॉक्टर ने डिस्चार्ज के लिए कहा था तभी से मि॰ मिथलेश को हड़बड़ी लग गई भई, माधव.....सब बांध ले......नीचे, ऊपर .....देख कुछ रह न जाय।.....हाँ, नीचे लॉकर ....में सेब रखा था न,....निकाल तो उसे।
      क्या ?” माधव के मुंह से निकला और यह कहते-कहते वो बेड के पास ही बैठ गया। वो भूल चुका था। वो लॉकर के भीतर रखे सेब को बाहर ले आया, ओ हो ! ये तो सड़ रहा है !
      हाँ दिखा, दिखा ?” मिथलेश बोला।
        माधव ने सेब उनके हाथ में दे दिया। वे फिर उस बासी सेब को उँगलियों पर घुमाते-घुमाते बोले, ये ठीक है.....एक तरफ फंगस दूसरी तरफ पिलपिला।’’
       नीचे बैठे माधव ने संदिग्ध होकर उसकी तरफ देखा तो उसके मुंह से हैं ’’ की ध्वनि बाहर आई, आँखों में एक आश्चर्य उभर आया।
      कल एम॰ एस॰ के पास चलेंगे......ठीक है ! मद्धम-सी आवाज़ में मि॰ मिथलेश बोले, इसे अंदर ही रख दे।’’
      फैंक दूँ , सड़ गया है ........
     नहीं, नहीं भई......काम का है किचन से आया है न।’’
     माधव ने सेब लॉकर के भीतर लुढ़का दिया और बड़बड़ाया ! भला ये किस काम का ?”.........फिर किचन से आया है......पर सोचने लगा।
     अगले दिन वहील चेयर पर बैठ कर वे माधव से बोले, चल भई एम॰ एस॰ ऑफिस।’’
     माधव वहील चेयर धकेलता कमरे के बाहर आ गया तो मि॰ मिथलेश बोले, रुक रुक......लॉकर में रखा सेब तो ले आ.......
     सेब ! अब ?......” वो भीतर चला गया। थोड़ी देर में एक छोटा-सा लिफाफा हाथ में ले आया और बिना कुछ कहे व्हीलचेयर को धकेलने लगा।
    सुपरिटेंडेंट के कमरे में पूर्व केबिनेट सेक्रेटरी ने बड़ी शालीनता से कहना शुरू किया, सुपरिटेंडेंट साहब, आपका अस्पताल बहुत अच्छा है,…… सभी डिपार्टमेन्ट एवन हैं....सिर्फ किचिन को छोड़कर......
      क्यों सेक्रेटरी साहब, क्या हो गया है किचन को ?”
      एक बात बताइये.... क्या फंगस लगा फल.... किसी भी मरीज...... के लिए फायदेमंद हो सकता है ?.....वो भी मेरे जैसे... बूढ़े मरीज के लिए.... जिसका शुगर.... इतना हाई रहता हो..... बड़े ही तयशुदा ढंग से मि॰ मिथलेश ने कहा।
     ये क्या फरमा रहे हैं आप ?” आश्चर्यजनक तरीके से सुपरिन्टेंडेंट ने कहा।
     कल शाम किचन से.....मेरे लिए फंगस लगा....एक सेब भेजा गया....वो मैंने आपको दिखाने..... के लिए रखा है।’’
     कहाँ है दिखाओ.....मैं सस्पेंड करूंगा जो भी जिम्मेदार होगा.....’’ एम॰ एस॰ बोला।
    मि॰ मिथलेश ने बाहर आवाज़ दी, माधव,……वो सेब एम॰ एस॰ साहब को.... दिखाना जरा।......वो वही लड़की है डॉक्टर साहब ......क्या नाम था उसका......शैफाली !’’
     माधव भीतर आया और लिफाफे से सेब निकालकर सुपरिन्टेंडेंट साहब के हाथ में देकर बाहर चला गया।
     सुपरिन्टेंडेंट ने उंगलियों पर सेब को घुमाया और हँसते हुए कहा, सेक्रेटरी साहब आप को बड़ी गलतफहमी हुई है ये तो ताज़ा सेब है......कम से कम डेढ़ सौ रुपए किलो का सेब है......लीजिये खाइये इसे......
     ताज़ा ! दिखाना ! मि॰ मिथलेश ने सेब अपने हाथों में लिया तो दंग रह गए, सेब एकदम ताज़ा था, उन्होंने पुकारा, माधव ! ’’
     माधव भीतर नहीं आया।
     सेब मि॰ मिथलेश के हाथ में था, आश्चर्य, झेंप और खीज उनके चेहरे पर। वे किंकर्तव्यविमूढ़ होकर आँखों की पुतलियाँ इधर-उधर घुमाने लगे। हड़बड़ी में होठों से बहते तरल को टिशू पेपर से रगड़ने लगे और फिर  वहील चेयर को  स्वयं हाथ से  घुमाते हुए बाहर की तरफ निकलते-निकलते मुंह ही मुंह में बड़बड़ाए, स्साले...... छोटे लोग !
  
     सुपरिन्टेंडेंट बड़ी हैरानी से व्हीलचेयर को बाहर जाता देखता रहा।

परिचय 
----------------
गजेन्द्र रावत
जन्म 25 अक्टूबर 1958 (उत्तराखंड)
विज्ञान स्नातक
प्रकाशन (तीन कहानी संग्रह)
  1. बारिश ठंड और वह
  2. धुआँ-धुआँ तथा अन्य कहानियाँ
  3. लकीर
हिन्दी की सभी साहित्यिक पत्रिकाओं में निरंतर कहानियों का प्रकाशन
पुरस्कार – कथादेश अखिल भारतीय लघुकथा पुरस्कार 2009॰
संप्रति  स्वतन्त्र लेखन
संपर्क डब्ल्यू ॰ पी॰ 33 सी, पीतम पुरा, दिल्ली-110034
मो॰ 09971017136 


                                      

                   

टिप्पणियाँ

इन्हें भी पढ़ते चलें...

'कोरोना की डायरी' का विमोचन

"समय और जीवन के गहरे अनुभवों का जीवंत दस्तावेजीकरण हैं ये विविध रचनाएं"    छत्तीसगढ़ मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष सुशीला साहू के सम्पादन में प्रकाशित किताब 'कोरोना की डायरी' में 52 लेखक लेखिकाओं के डायरी अंश संग्रहित हैं | इन डायरी अंशों को पढ़ते हुए हमारी आँखों के सामने 2020 और 2021 के वे सारे भयावह दृश्य आने लगते हैं जिनमें किसी न किसी रूप में हम सब की हिस्सेदारी रही है | किताब के सम्पादक सुश्री सुशीला साहू जो स्वयं कोरोना से पीड़ित रहीं और एक बहुत कठिन समय से उनका बावस्ता हुआ ,उन्होंने बड़ी शिद्दत से अपने अनुभवों को शब्दों का रूप देते हुए इस किताब के माध्यम से साझा किया है | सम्पादकीय में उनके संघर्ष की प्रतिबद्धता  बड़ी साफगोई से अभिव्यक्त हुई है | सुशीला साहू की इस अभिव्यक्ति के माध्यम से हम इस बात से रूबरू होते हैं कि किस तरह इस किताब को प्रकाशित करने की दिशा में उन्होंने अपने साथी रचनाकारों को प्रेरित किया और किस तरह सबने उनका उदारता पूर्वक सहयोग भी किया | कठिन समय की विभीषिकाओं से मिलजुल कर ही लड़ा जा सकता है और समूचे संघर्ष को लिखि...

सीमा शर्मा की कहानी चिलगोजे का तेल

  हाल के वर्षों में युवा कथा लेखिका सीमा शर्मा की कई कहानियों ने जिस तरह पाठकों से संवाद किया है , कथा जगत में एक आशा जगाने वाली घटना के बतौर उसे देखा जाने लगा है ।   यह बात उस संदर्भ में कही जा रही है कि सीमा की कहानियों का जो कंटेंट है वह थोड़ा अलहदा है । अलहदा इस सन्दर्भ में कि समाज में अलक्षित रह जाने वाली घटनाओं पर लेखिका की पैनी नजर गयी है और अपने आस पड़ोस की अनुभवजनित घटनाओं को उन्होंने कहानी में शिल्प और भाषायी स्तर पर एक नयी खूबसूरती प्रदान की है ।  चाहे उनकी कहानी  ' मैं रेजा और पच्चीस जून ' की बात करें , कहानी ' चरित्र प्रमाण ' की बात करें या यहाँ ली जा रही कहानी ' चिलगोजे का तेल ' की बात करें , इन सभी कहानियों में कथा रचना की एक नयी दृष्टि से पाठकों का परिचय होता है। अब तक सीमा की कहानियाँ कथादेश , परिकथा , इन्द्रप्रस्थ भारती , कथाक्रम , जनसत्ता , नया साहित्य निबंध सहित अन्य पत्रिकाओं में प्रकाशित होकर चर्चा पा चुकी हैं ।   उनकी कहानियां अपनी भाषा और कथ्य के साथ जिस तरह अपने समय से टकराती हैं , वह उन्हें पठनीय बनाती हैं।   कहानी में किसी महिला ले...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

'नेलकटर' उदयप्रकाश की लिखी मेरी पसंदीदा कहानी का पुनर्पाठ

उ दय प्रकाश मेरे पसंदीदा कहानी लेखकों में से हैं जिन्हें मैं सर्वाधिक पसंद करता हूँ। उनकी कई कहानियाँ मसलन 'पालगोमरा का स्कूटर' , 'वारेन हेस्टिंग्ज का सांड', 'तिरिछ' , 'रामसजीवन की प्रेम कथा' इत्यादि मेरी स्मृति में आज भी जीवंत रूप में विद्यमान हैं । हाल के दो तीन वर्षों में मैंने उनकी कहानी ' नींबू ' इंडिया टुडे साहित्य विशेषांक में पढ़ी थी जो संभवतः मेरे लिए उनकी अद्यतन कहानियों में आखरी थी । उसके बाद उनकी कोई नयी कहानी मैंने नहीं पढ़ी।वे हमारे समय के एक ऐसे कथाकार हैं जिनकी कहानियां खूब पढ़ी जाती हैं। चाहे कहानी की अंतर्वस्तु हो, कहानी की भाषा हो, कहानी का शिल्प हो या दिल को छूने वाली एक प्रवाह मान तरलता हो, हर क्षेत्र में उदय प्रकाश ने कहानी के लिए एक नई जमीन तैयार की है। मेर लिए उनकी लिखी सर्वाधिक प्रिय कहानी 'नेलकटर' है जो मां की स्मृतियों को लेकर लिखी गयी है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे कोई एक बार पढ़ ले तो भाषा और संवेदना की तरलता में वह बहता हुआ चला जाए। रिश्तों में अचिन्हित रह जाने वाली अबूझ धड़कनों को भी यह कहानी बेआवाज सुनाने लग...

" रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे?" रमेश शर्मा की चर्चित कहानी

इस कहानी पर हरियश राय जी अपनी  टिप्पणी में लिखते हैं - ‘ परिकथा ’ के सितम्बर-अक्टूबर   2020 अंक में प्रकाशित  रमेश शर्मा की कहानी ‘ रिजवान तुम अपना नोट बुक लेने कब आओगे ‘ कोरोना काल के संदर्भों पर लिखी गई एक विशिष्ट कहानी है। इस कहानी में रमेश शर्मा ने कोरोना काल में मजदूरों का पलायन और उस पलायन से उपजे दुःख को मानवीयता के साथ देखने की कोशिश की है। इस काल में पलायन से उपजे भयावह सन्दर्भों  को एक छोटी लड़की की नजर से देखते हुए कहानी सरकार के प्रति  एक नफरत का भाव पैदा करती है। देश बंदी के निर्णय के कारण लोगों के जीवन में अफरा-तफरी मची और आजीविका का संकट उनके सामने आ गया और उनके बीच से गुजरती हुई कहानी उनकी बेबसी को रेखांकित करती है। कहानी में एक फ्रीलांस रिपोर्टर , टाट से घिरी झोंपड़ी नुमा गुमटी में बैठकर भूली बिसरी बातों को याद करने की कोशिश करती है। वह झोपड़ी एक चाय बेचने वाले बाबा की है। वह बाबा अखबार उसके सामने रख देता है , जिसमें लिखा है कि ‘ समय के भीतर हाहाकार मचाता यह कैसा रुदन है कि कोई किसी का दर्द बांटने के लिए उससे बात भी न करे।...

आलोचक नन्द किशोर आचार्य का महत्वपूर्ण वक्तब्य : छत्तीसगढ़ साहित्य एकेडमी का आयोजन

  ब तौर आलोचक प्रभात त्रिपाठी किसी कविता के पास, किसी कहानी के पास या किसी उपन्यास के पास उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जाते हैं जिस तरह कि वे स्वयं की रचना के पास जाते हैं   -  आलोचक नंद किशोर आचार्य  आयोजन में बोलते हुए आलोचक नंदकिशोर आचार्य आलोचना का मतलब है आलोचन। पूर्णता से  उसको  समझने की कोशिश । अगर वो आप नहीं करते हैं , आपने यह तय कर लिया कि सिर्फ दाखिल करना है या खारिज करना है कि ये अच्छा कवि है या अच्छा कवि नहीं है तब तो आपके लिए कविता अन्वेषण नहीं है । आपके लिए कविता  अपने पूर्व निर्धारित विचारों का स्थापन भर है और उसके विरोध में आने वाले विचारों को खारिज करने का एक बहाना भर है।अच्छा आलोचक किसी को खारिज नहीं करता, वह उसमें से कुछ ढूँढ़ कर निकालता है और उस प्रक्रिया में आलोचना का जन्म होता है । प्रभात त्रिपाठी किसी पूर्व निर्धारित प्रतिमान को लेकर के या किसी पूर्व निर्धारित थियरी को लेकर के कविता के पास , कला के पास या उपन्यास के पास नहीं जाते । वे जाते हैं एक पाठक के रूप में उसी अन्वेषण धर्मिता के साथ जिसके साथ कि वे स्वयं अपनी रचना में ज...

रायगढ़ का कमला नेहरू पार्क : इतिहास और स्मृतियां Raigarh ka kamla neharu park: Itihas aur smritiyan

रायगढ़ के ह्रदय स्थल चक्रधर नगर चौक में स्थित है कमला नेहरू पार्क। यह पार्क शहर की जरूरतों के हिसाब से  वर्तमान में शहर के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | यहां बच्चे बूढ़े युवा सारे लोग सुबह शाम स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती के हिसाब से नियमित आते जाते हैं और यह जगह इस अवधि में गुलज़ार रहता है । मैं यहाँ से निकटस्थ किरोड़ीमल साइंस कॉलेज में सन 1983 में बी.एस-सी.में एडमिशन लिया था और एम.एस-सी.मैंने वहीं पूरी की । इन पांच छः सालों के दरमियान इस जगह के सामने की सड़क से होकर हम लोगों का अक्सर आना जाना होता था ।  यह पार्क उन दिनों उतना विकसित नहीं हुआ था इसलिए इसने इस तरह कभी मेरा ध्यान नहीं खींचा था । मैं बीच-बीच में भी कभी कभार वहां जाया करता था। आज 26 मार्च 2023 को बहुत दिनों  बाद वहां गया तो वहां के परिसर की सुंदरता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई । इस पार्क को निर्मित हुए भी 35 साल गुजर चुके हैं और इन 35 सालों में इस शहर ने बहुत कुछ बदलाव देखा है।इसका निर्माण अस्सी के दशक में  हुआ और इसका रख रखाव नगर पालिका रायगढ़ के माध्यम से ही उस समय हुआ करती था। धीरे धीरे फिर इसका थोड़ा बहु...

कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति - वरिष्ठ कथाकार उर्मिला आचार्य का आलेख

  कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति -------------------------------------------------------------------------- -----------------------------------------                                - उर्मिला आचार्य कथा कहानी के इर्द गिर्द रचनाकार की उपस्थिति किस रूप में , किस तरह और कहाँ कहाँ हो सकती है , इसका आकलन करना दिलचस्प होते हुए भी एक दुरूह कार्य है । आकलन न कहते हुए अगर इसे शोध या कोई खोज पूर्ण कार्य कहा जाए तब भी हम इसे सामान्यीकृत नहीं कर रहे होते हैं । कथा लेखन करने के लिए लेखक जिस दुनिया में उतरता है , जिन रास्तों से होकर आगे बढ़ता है , उस दुनिया तक पहुँचने के लिए उन रास्तों से होकर गुजरे बिना हम लेखक का पीछा नहीं कर सकते । यहाँ पीछा करने के अपने निहितार्थ हैं जहाँ से हम लेखक को जानने समझने के लिए उन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हैं जहाँ से लेखक अपनी कथायात्रा के साथ आगे बढ़ता है। ...

Gupta Vrindavan Puri Odisha Yatra गुप्त वृंदावन पुरी ओड़िसा यात्रा

पुरी के आसपास के दर्शनीय स्थलों में गुप्त वृंदावन , जिसे कि श्री गौर बिहार आश्रम, माता मठ के नाम से भी जाना जाता है , बहुत सुंदर जगहों में से एक है । यह पुरी के केमलिया सि-बीच से बहुत नजदीक है । जानकारी के अभाव में पुरी आकर भी पर्यटक इस जगह की यात्रा नहीं कर पाते । इस तरह एक सुंदर और ऐतिहासिक जगह से वे वंचित हो जाते हैं। इसलिए इस जगह के बारे में जानकारी प्राप्त करने की दृष्टि से इस आलेख को आप जरूर पढ़ें और यहां कभी जाने के सम्बंध में भी विचार करें ।यहां जो भी बातें मैं लिख रहा हूं, मेरे स्वयं के जीवंत अनुभवों पर ही सारी बारें  आधारित हैं । मैं पुरी की यात्रा पर 6 बार आ चुका हूं परंतु इस जगह के बारे में छठी यात्रा के दरमियान ही मुझे जानकारी मिली और हम लोग वहां पहुंच पाए । गुप्त वृंदावन में चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति  पुरी ओडिशा के श्री गौर बिहार आश्रम /गुप्त वृंदावन  /माता मठ को बहुत आकर्षक और अच्छी तरह से सजाया गया है। यहां का माहौल बहुत शांत है साथ ही प्राकृतिक छटाओं से अत्यंत समृद्ध और परिपूर्ण है। यहां जब हम पहुंचे तो ऐसा लगा जैसे किसी तपोभूमि में हम पहुंच गए हैं। य...

देवेश पथ सारिया की कवितायेँ : कविता संग्रह 'नूह की नाव' से चुनी हुईं कविताओं का पाठ.

दे   वेश पथ सारिया हमारे समय के महत्वपूर्ण युवा कवियों में से एक हैं । हाल ही में भारतीय साहित्य अकादेमी  से उनकी कविताओं का एक संग्रह 'नूह की नाव' प्रकाशित हुआ है। इस संग्रह में बहुत सी कवितायेँ मुझे पसंद हैं । उनमें  से चुनी हुई छः कवितायेँ यहाँ प्रस्तुत हैं.   "देवेश की कविताओं में मूर्तमान होती चीजों में भी एक तरह से अमूर्त सा लगने वाला अति सूक्ष्म विवेचन है जो अमूमन हमारी नज़रों से छूट जाता   है । उन छूटी हुई चीजों से देवेश हमारा परिचय कराते हैं । उनकी कविताओं में चेतन अचेतन रूप में फैले हुए मानवीय जीवन के राग-विराग सह्सा इस तरह आने लगते हैं कि कई बार चकित होना पड़ता है । कवि के पास जीवन और बदलते समय को देखने परखने की एक अलहदा दृष्टि भी है जो इन कविताओं को पुष्ट करती है । उनकी कहन शैली से भी कविताओं में भाषिक सौन्दर्य उत्पन्न होता है"-  रमेश शर्मा   एक पहिये की साइकिल वाला बच्चा एक धूरी पर घूमती है सारी पृथ्वी यह बेहद मामूली लेकिन जरूरी पाठ मुझे फिर से याद आया था उस ताईवानी बच्चे को देखकर जो निकल पड़ा था चिंग हुआ यूनिवर्सिटी की व्...